HPTDC अध्यक्ष आरएस बाली बोले..आपदा के बावजूद टूरिज्म की 109 करोड़ की टर्नओवर..

Hamirpur,Arvind Singh(TSN)-हिमाचल प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कांग्रेस सरकार लगातार काम कर रही है।प्रदेश में संचालित हो रहे 56 टूरिज्म के होटलों में लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलें इसका विशेष ध्यान रखा जा रहा है।पिछली भाजपा सरकार में टूरिज्म की 78 करोड़ की टर्नओवर थी लेकिन कांग्रेस सरकार के अब तक के कार्यकाल में टर्नओवर 109 करोड़ हो गई है।आगामी समय में इस टर्नओवर को 300 करोड़ तक पहुंचाया जाएगा। यह बात हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष रघुवीर सिंह बाली ने हमीरपुर के सर्किट हाउस में पत्रकार वार्ता करते हुए कही।

टूरिज्म के होटलों में सुधार किया जाएगा

रघुवीर सिंह बाली ने कहा कि टूरिज्म के होटलों में और सुधार किया जाएगा। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री के समक्ष भी बात रखी है। उन्होंने कहा कि टूरिज्म के होटलों की स्थिति को और सुदृढ़ किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जब से वह हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष बने हैं तब से टूरिज्म के होटलों के लिए सरकार से एक रुपया नहीं लिया गया है। टूरिज्म के होटलों की कमाई से ही काम चल रहा है।आरएस बाली ने कहा कि हमीरपुर का हमीर होटल फायदे में चल रहा है। इसकी स्थिति में आगामी भविष्य में और सुधार किया जाएगा। इसे पर्यटन की उन्होंने कहा कि जब से वह हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष बने हैं तब से टूरिज्म के होटलों के लिए सरकार से एक रुपया नहीं लिया गया है। टूरिज्म के होटलों की कमाई से ही काम चल रहा है।आरएस बाली ने कहा कि हमीरपुर का हमीर होटल फायदे में चल रहा है। इसकी स्थिति में आगामी भविष्य में और सुधार किया जाएगा। इसे पर्यटन की दृष्टि से और विकसित किया जाएगा। इसके साथ ही टूरिज्म के अन्य होटलों का भी विस्तारीकरण सुविधाओं को सुदृढ़ किया जाएगा।

कांगड़ा एयरपोर्ट के विस्तारीकरण पर कहा ये

कांगड़ा एयरपोर्ट के विस्तारीकरण व कांगड़ा को पर्यटन की दृष्टि से और विकसित करने के मुद्दे पर आर एस बाली ने कहा कि मुख्यमंत्री ने कांगड़ा को पर्यटन राजधानी बनाने की घोषणा की है जिसके चलते कांगड़ा एयरपोर्ट के विस्तारीकरण की प्रक्रिया की जा रही है और लोगों को जमीन का अधिग्रहण चल रहा है।उन्होंने कहा कि पहले कांगड़ा में छोटे विमान आते थे लेकिन अब बड़े विमान को उतारने के लिए प्रयास किया जा रहा है ताकि देश-विदेश के पर्यटक यहां आए जिससे जनता को लाभ पहुंचेगा।उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व भाजपा सरकार के समय इस मुद्दे पर कोई भी काम नहीं हुआ था और ना ही केंद्र के साथ कोई एग्रीमेंट साइन हुआ था उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार ने आते ही इस गति प्रदान की है ।

पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के द्वारा मुख्यमंत्री पर कांग्रेस सम्मेलन में झूठे आंकड़े पेश करने के मुद्दे पर पलटवार करते हुए बाली ने कहा कि अनुराग ठाकुर को बयान देने से पूर्व सभी तथ्य देनी चाहिए और बिना बिना तथ्यों के बयान बाजी करना गलत बात है ।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बारिश ने लौटाई शिमला की रौनक, तापमान में भारी गिरावट से लोगों को मिली राहत

शिमला, संजू -:शिमला में पिछले कुछ दिनों से पड़ रही तेज गर्मी के बाद मौसम ने अचानक करवट ली है। लगातार 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच रहे तापमान के कारण लोग उमस और गर्मी से परेशान थे, लेकिन ताज़ा बारिश ने पूरे शहर को राहत पहुंचाई है। बारिश के बाद तापमान में करीब 9...

रोहड़ू नगर परिषद चुनाव में 77.31 फीसदी मतदान, मतदाताओं में दिखा भारी उत्साह

शिमला-: नगर परिषद रोहड़ू चुनाव-2026 के तहत गुरुवार को सभी नौ वार्डों में शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और व्यवस्थित तरीके से मतदान संपन्न हुआ। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं और युवाओं, महिलाओं तथा बुजुर्गों ने बढ़-चढ़कर लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भाग लिया। पूरे दिन प्रशासन की ओर से सुरक्षा और...

एचपी बोर्ड परीक्षा में बड़ी गड़बड़ी..उत्तर पुस्तिकाओं से छेड़छाड़ की फॉरेंसिक जांच में पुष्टि,

राहुल चावला,धर्मशाला-:हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) की परीक्षा प्रणाली में एक बड़ी लापरवाही और छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। इस पर बोर्ड अध्यक्ष डॉ राजेश शर्मा ने कड़ा संज्ञान लिया है। डॉ शर्मा ने बताया कि मार्च-2025 में आयोजित मैट्रिक (10वीं) परीक्षा के दौरान बिलासपुर जिले के एक परीक्षा केंद्र में छात्रों की...

गुरनाम सिंह चढूनी का केंद्र सरकार पर निशाना, नई राजनीतिक मुहिम को बताया बदलाव की आवाज

करनाल-:करनाल पहुंचे किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने मौजूदा राजनीतिक व्यवस्था और केंद्र सरकार की नीतियों पर तीखा हमला बोला। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि देश की जनता अब पारंपरिक राजनीतिक दलों से निराश हो चुकी है और नए राजनीतिक विकल्प की तलाश कर रही है। उन्होंने “कॉकरोच जनता पार्टी” नाम से चल...

अंबाला के अटल कैंसर सेंटर में दुर्लभ सर्जरी सफल, 14 वर्षीय बच्ची को मिला नया जीवन

अंबाला-:अंबाला कैंट स्थित क्षेत्रीय अटल कैंसर केयर सेंटर के डॉक्टरों ने एक बेहद दुर्लभ और जटिल सर्जरी को सफलतापूर्वक अंजाम देकर 14 वर्षीय बच्ची को नया जीवन दिया है। बच्ची लंबे समय से असहनीय पेट दर्द से जूझ रही थी, लेकिन कई निजी अस्पतालों में इलाज के बावजूद बीमारी की सही पहचान नहीं हो सकी।...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.