Kullu,15 April(TSN)-हिमाचल प्रदेश के विकास के लिए सांसद कंगना रनौत को भी केंद्र सरकार से मदद लानी चाहिए और प्रदेश की सरकार भी उनका पूरा सहयोग करेगी। सांसद होने के नाते कंगना रनौत को इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए।कुल्लू जिला के मुख्यालय ढालपुर में पत्रकारों को संबोधित करते हुए लोक निर्माण विभाग मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि कंगना रनौत उनकी बड़ी बहन है और इसमें राजनीति का कोई विषय नहीं है।प्रदेश का विकास कांग्रेस सरकार के प्राथमिकता में है और सांसद होने के नाते कंगना रनौत को भी हिमाचल की बात केंद्र सरकार के समक्ष प्रमुखता से रखना चाहिए।
सासंद होने के नाते करे प्रदेश का सहयोग
विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि सांसद कंगना रनौत को चाहिए कि वह केंद्र सरकार से आर्थिक मदद लेकर प्रदेश के विकास में सहयोग करें।गौर रहे कि बीते कुछ दिनों से सांसद कंगना रनौत और मंत्री विक्रमादित्य सिंह के बीच जुबानी जंग छिड़ी हुई है।सांसद कंगना रनौत ने जहां कांग्रेस के बारे में टिप्पणियां की तो वहीं अपने घर के बिजली बिल को लेकर भी वह खासी चर्चा में रही।ऐसे में बिजली बोर्ड के एमडी के द्वारा भी उनके घर के बिजली बिल के पुराने रिकॉर्ड निकाले गए।जिसके चलते सोशल मीडिया में भी सांसद कंगना रनौत और मंत्री विक्रमादित्य सिंह के बीच खूब चर्चाएं भी चलती रही। मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने भी सांसद कंगना रनौत पर तंज कसते हुए कई पोस्ट सोशल मीडिया में वायरल की थी। ऐसे में फिलहाल दोनों की जुबानी जंग रुकने का नाम नहीं ले रही है।
