नेशनल हेराल्ड चार्जशीट मामले को लेकर गरजी कांग्रेस

Shimla,Sanju(TSN)-नेशनल हेराल्ड चार्जशीट मामले में कांग्रेस पार्टी ने आज देशभर में प्रवर्तन निदेशालय के कार्यालयों के बाहर विरोध प्रदर्शन किया।शिमला में भी कांग्रेस पार्टी में ईडी निदेशालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया।धरने प्रदर्शन में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू,कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह,लोक निर्माण मंत्री सहित कांग्रेस के कई विधायक शामिल हुए।इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।कांग्रेस ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार विपक्ष के नेताओं की आवाज दबाने के लिए जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है।

विपक्ष नेताओं की आवाज दबाने के लिए बीजेपी करती है ऐसी कार्यवाही-सीएम

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि नेशनल हेराल्ड कांग्रेस का आजादी के बाद शुरू किया गया अपना अखबार है।इसमें जो भी परिवर्तन कांग्रेस करना चाहे कर सकती है।उन्होंने कहा कि भाजपा मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए इस तरह की कार्यवाही करती है।जो भी नेता भाजपा के खिलाफ आवाज उठाता है उसकी आवाज दबाने के लिए ईडी का प्रयोग किया जाता है।कहा कि जो भाजपा से समझौता कर लेता है वह वाशिंग मशीन में साफ होकर निकल जाता है लेकिन जो आवाज उठाता है उस पर ईडी की कार्यवाही की जाती है।सुक्खू सरकार ने हिमाचल में नेशनल हेराल्ड अखबार को दो करोड़ से ज्यादा के विज्ञापन दिए हैं.इस पर पूछे गए सवाल पर सीएम ने कहा कि ये हमारा अखबार है,इसको हम आगे भी विज्ञापन देते रहेंगे।

केंद्र में चल रही तानाशाह सरकार-प्रतिभा सिंह

वहीं इस दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि केंद्र में तानाशाह सरकार चल रही है जो गांधी परिवार को तंग करने का काम कर रही है।महंगाई बेरोजगारी जैसे मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए ऐसे प्रयास किए जा रहे हैं।कांग्रेस पार्टी पूरे देश में एकजुट होकर इसके खिलाफ लड़ाई लड़ेगी चाहे इसके लिए सड़कों पर उतरना पड़े या फिर जेल जाना पड़े।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

हिमाचल में बढ़ते प्रदूषण पर राज्यपाल चिंतित, बोले—पहाड़ों को स्वच्छ रखना सबकी जिम्मेदारी

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश के पहाड़ों पर बढ़ते कचरे और प्रदूषण को लेकर राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने चिंता जताई है।उन्होंने कहा कि बाहरी लोगों के चिंता जताने से पहले स्थानीय लोगों को अपने प्रदेश की स्वच्छता के बारे में सोचना चाहिए।हिमाचल को अपना घर समझकर साफ-सुथरा रखना सभी की जिम्मेदारी है। राज्यपाल लोकभवन में हिमाचल प्रदेश केंद्रीय...

चार महीने से बेरोजगार तहबाजारियों का सरकार को अल्टीमेटम, काले झंडे दिखाकर विरोध करने की चेतावनी

शिमला/संजू-:शिमला के लोअर बाजार से तहबाजारियों को हटाए जाने के बाद अब रोजगार का संकट गहराता जा रहा है। पिछले चार महीनों से आजीविका प्रभावित होने से परेशान तहबाजारियों ने अब सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने का ऐलान कर दिया है। इसी सिलसिले में तहबाजारी यूनियन के सदस्य नगर निगम के उपमहापौर कार्यालय पहुंचे और...

हमीरपुर की सभी पंचायतों में लगेंगे रूफटॉप सोलर प्लांट, 135 पंचायतों ने जमा करवाया फंड

हमीरपुर,अरविंद-:जिला हमीरपुर में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देने के लिए अब सभी ग्राम पंचायत भवनों की छतों पर रूफटॉप सोलर प्लांट स्थापित किए जाएंगे।जिला प्रशासन ने इस दिशा में कार्य शुरू कर दिया है।जिले की कुल 248 ग्राम पंचायतों को सौर ऊर्जा से जोड़ने की योजना है।इनमें से अब तक 135 पंचायतों ने रूफटॉप सोलर...

हिमाचल के शहद से बनेगा मीड, मधुमक्खी पालकों के लिए खुलेंगे कमाई के नए रास्ते

राहुल चावला,धर्मशाला-:हिमाचल प्रदेश में मधुमक्खी पालन से जुड़े किसानों और ग्रामीण परिवारों के लिए शहद की बिक्री लंबे समय से एक बड़ी चुनौती रही है।बाजार में कीमतों का उतार-चढ़ाव, बिचौलियों पर निर्भरता और उत्पाद की बिक्री को लेकर अनिश्चितता के कारण कई बार मधुमक्खी पालकों को उनकी मेहनत के अनुरूप लाभ नहीं मिल पाता।अब प्रदेश...

IIT मंडी के छह प्रशिक्षुओं को लेकर आ रही टैक्सी में भड़की आग, चालक समेत सभी ने कूदकर बचाई जान

मंडी,धर्मवीर-:आईआईटी मंडी के छह प्रशिक्षुओं को लेकर मंडी शहर की ओर आ रही एक अल्टो टैक्सी में बुधवार शाम अचानक आग लग गई।घटना कटिंडी के पास पेश आई,जहां आग की लपटें उठती देख टैक्सी चालक और उसमें सवार सभी छह प्रशिक्षु तुरंत वाहन से बाहर निकल आए।उनकी सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया।गनीमत रही कि...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.