/ Jul 10, 2026

करनाल जिले में बने हैफेड के तीन गोदाम में 10 करोड रुपए का गेहूं बर्बाद

Karnal,16 April-करनाल जिले में बने हैफेड के तीन गोदामो में 10 करोड़ रुपये का गेहूं खराब हो गया है.जानकारी अनुसार मौसम और भंडारण की स्थिति सही ना होने के कारण गेहूं में नमी आ गई,जिससे यह खराब हो गया।

गेहूं के रखरखाव के लिए हैफेड द्वारा करनाल जिले में गोदाम बनाये हुए है।जिसमे नेवल,असन्ध और नीलोखेड़ी के गोदाम में रखा करीब 10 करोड़ रुपए का गेहूं खराब हो गया है।इन गोदामों में लंबे समय से गेहूं रखी है।जानकारी मिली है कि इस गेहूं में सुरसरी लग जाने के कारण अब ये गेहूं नष्ट होने के कगार पर पहुंच गया है। हालात इतने खराब हो गये हैं कि सुरसरी अब गोदामों से बाहर आनी शुरू हो चुकी है, जिससे आसपास के इलाके में गेहूं में भी सुरसरी का खतरा है।

एक कट्टे का 18 किलो वजन घटा

जानकारी मुताबिक सुरसरि लगने से 50 किलो का कट्टा 32 किलो का रह गया है।जिले में करीब चार लाख गेहूं के कट्टे खराब होने का अनुमान है।दरअसल एफसीआई ने जनवरी और फरवरी में गेहूं की गुणवत्ता पर सवाल उठाए थे।गेहूं को अपग्रेड करने के निर्देश भी दिए गए थे,लेकिन उसे समय के जिला महाप्रबंधक और जिम्मेदार कर्मचारियों ने इस काम के बारे में अनदेखी की।4 अप्रैल को करनाल जिले के हैफेड जीएम अमित कुमार का तबादला हो गया। नए डीएम उधम सिंह ने कार्यभार संभाला तो कर्मचारी और लेवल गोदाम के पास रहने वालों ने गेहूं में सुरसरि होने की शिकायत दी इसके बाद जांच में गेहूं के खराब होने की पुष्टि हुई।

25000 क्विंटल गेहूं की हुई कमी,हैफेड अधिकारी जांच में जुटे

हैफेड के जी एम उधम सिंह ने बातचीत में बताया कि हेफड़ हेड आफिस को इस घटना की जानकारी दे दी गई है।जांच के लिए अधिकारियों की कमेटी बनाई गई है।जिले में करीब 25000 किवंटल गेहूं की कमी मानी जा रही है।सरकार के नियमों के अनुसार रिकवरी रेट 3900 प्रति क्विंटल है।उन्होंने बताया कि हैफेड गेहूं खरीद कर अपने गोदाम में रखता है। गोदाम में रखी गई गेहूं के रखरखाव वह देखभाल की जिम्मेदारी एक कंपनी को दी जाती है।इसके बावजूद हैफेड अधिकारियों की जिम्मेदारी भी होती है कि वे समय-समय पर निरीक्षण करें।लेकिन पिछले साल खरीदे गए गेहूं की कोई निगरानी नहीं की गई। नेवल गोदाम के पास रहने वालों ने बताया कि सुरसरि उनके घरों तक पहुंच गई है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

पलवल में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, किसानों के खिले चेहरे, जलभराव से जनजीवन भी प्रभावित

पलवल-:पलवल में पिछले दो दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत दी है।तापमान में गिरावट आने से मौसम सुहावना हो गया है।सबसे ज्यादा खुशी किसानों के चेहरों पर देखने को मिल रही है,क्योंकि इस बारिश को खरीफ फसलों की बुवाई और फसल की बढ़वार के लिए बेहद...

ईएसआईसी की नई रेफरल नीति पर कांग्रेस का विरोध तेज, कर्मचारियों के इलाज के अधिकारों से समझौता नहीं: निर्मल सिंह

अंबाला-:कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) द्वारा सुपर स्पेशियलिटी उपचार के लिए लागू की गई नई रेफरल व्यवस्था को लेकर राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर विरोध बढ़ता जा रहा है। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता,अंबाला शहर के विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री निर्मल सिंह ने नई व्यवस्था को कर्मचारियों के हितों के खिलाफ बताते...

अवैध खनन पर सरकार का कड़ा रुख, सितंबर तक खनन पर रोक; बल्क ड्रग पार्क की प्रगति और राम मंदिर मुद्दे पर बोले उद्योग मंत्री

शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश के उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने अवैध खनन, बल्क ड्रग पार्क परियोजना और राम मंदिर से जुड़े कथित चढ़ावे की चोरी के मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया दी।उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अवैध खनन के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई कर रही है और फिलहाल सितंबर माह तक प्रदेश में खनन गतिविधियों पर पूर्ण...

वायनाड़ लैंड़स्लाइड़: तीन दिन बाद राहुल का शव बरामद, कल शव रिवालसर पहुंचने की संभावना

मंडी,धर्मवीर-:केरल के वायनाड जिले में निर्माणाधीन ट्विन-टनल परियोजना में हुए भीषण भूस्खलन में जान गंवाने वाले मंडी जिले के रिवालसर निवासी साइट इंजीनियर राहुल शर्मा का गुरुवार को पोस्टमार्टम कर दिया गया।आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद उनका पार्थिव शरीर सड़क मार्ग से हिमाचल प्रदेश के लिए रवाना किया जाएगा। शुक्रवार तक डेड बॉडी...

राम मंदिर चंदा मामले पर भाजपा को घेरा, निष्पक्ष जांच की मांग, प्रदेश भाजपा बंटी हुई और मुद्दाविहीन

शिमला,संजू -:मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने राम मंदिर चंदा मामले को लेकर भाजपा पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि आस्था के नाम पर हुए कथित चंदा घोटाले से देशभर के हिंदुओं की भावनाएं आहत हुई हैं और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। नरेश चौहान ने कहा कि प्रभु...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.