अशवनी पाहवा,ludhiana-गतदिवस जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकी संगठन जैश ए तोयबा द्वारा किए आतंकी हमले के रोष स्वरूप शिवसेना उद्धव बाला साहेब ठाकरे द्वारा आतंकवाद का पुतला फूँक प्रदर्शन किया।
शिवसेना यूबीटी के पंजाब प्रदेश प्रमुख योगराज शर्मा व पार्टी के प्रादेशिक प्रवक्ता चन्द्रकान्त चड्ढा के दिशा निर्देशों पर शिवसैनिकों द्वारा समराला चौक पर आतंकवाद का पुतला फूंक प्रदर्शन कर पहलगाम में हुए आतंकी हमले का रोष व्यक्त किया गया।शिवसैनिकों द्वारा पाकिस्तान व आतंकी संगठन आईएसआई के ख़िलाफ़ जमकर नारेबाज़ी की गई।प्रदर्शन के दौरान सयुक्त रूप से संबोधित करते हुए शिवसेना के युवा राज्य स्तरीय नेता गौतम सूद,ज़िला कार्यकारी प्रधान वरुण खन्ना,इंचार्ज शिवा शर्मा,युवा ज़िला प्रमुख दीपक राणा दीपू,कोषाध्यक्ष योगेश बांसल,सचिव विशाल बांसल व सिटी युवा प्रमुख बँटी सोढ़ी ने कहा की पहलगाम में आतंकियों द्वारा निहत्थे हिंदुओं को चुन चुन कर मारने की शर्मनाक घटना को पूरे देश का हिंदू समाज क़तई बर्दाश्त नहीं करेगा।वहीं शिवसैनिकों ने सुरक्षा एजेंसियों के सुरक्षा को लेकर किए जा रहे दावों को खोखला बताते हुए कहा कि जब सुरक्षा एजेंसियाँ उक्त आतंकी हमले के बाद दावा कर रहीं है कि पर्यटकों के बड़े ग्रुप पर हमले का संदेह था तो बावजूद इसके इतना बड़ा हमला हो जाना सुरक्षा एजेंसियों के दावों को खोखला साबित करने का प्रमाण है।शिवसैनिकों ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गृहमंत्री अमित शाह से आग्रह करते हुए निहत्थे हिंदुओं का नरसंहार करने के उक्त आतंकी हमले के सभी आरोपियों को क़ाबू कर खून का बदला खून के तहत लाल चौक पर सरेआम फाँसी पर लटकाने की पुरज़ोर माँग की है।वहीं शिवसैनिकों ने आगामी समय में शुरू होने वाली श्री अमरनाथ यात्रा में शामिल होने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा भी सुनिक्षित करने की माँग की।
