कारोबारी ने लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मार की खुदकुशी, पुलिस कर रही जांच

अशवनी पाहवा,ludhiana-साउथ सिटी रोड स्तिथ सनव्यूव एनक्लेव में रहने वाले एक लोहा कारोबारी ने बुधवार की शाम अपने घर मे अपनी लाईसेंसी रिवाल्वर से कनपटी पर गोली मारकर खुदकुशी कर ली।गोली चलने की आवाज़ सुनकर परिवारिक सदस्य उसके कमरे में पुहंचे,जिन्होंने लहूलुहान हालत में कारोबारी को नजदीकी अस्पताल में पहुंचाया।जहां डॉक्टरों से मृत घोषित किया।जिसके बाद मामले की सूचना थाना सराभा नगर की पुलिस को दी गई।पुलिस ने अस्पताल में पुहंच शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।जहां वीरवार को शव का पोस्टमार्टम करवा अगली कार्रवाई की जाएगी।

मृतक कारोबारी की पहचान सनव्यूव एनक्लेव में रहने वाले दलबीर सिंह के रूप में हुई। थाना सराभा नगर के प्रभारी नीरज चौधरी ने बताया कि पारिवरिक सदस्यों ने दिए बयानों में बताया कि मृतक शराब पीने का आदि था। उसकी रोलिंग की फैक्टरी थी। बुधवार शाम को दलबीर ने शराब के नशे में धुत होकर सराभा नगर के इलाके में ही एक पेड़ में अपनी कार से टक्कर मार दी। जिससे उसकी कार बुरी तरह से श्रतिग्रस्त हो गई।कार की हालत देख उसे गुस्सा आ गया। जिससे आहत होकर उसने घर पर पुहंच अपने कमरे में जाकर अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से कनपटी में गोली मार ली। जिसने अस्पताल में पुहंचने से पहले ही दम तोड़ दिया।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बिस्तर पर सो रहे मासूम भाई-बहन को जहरीले सांप ने डसा, दोनों की मौत

मंडी,धर्मवीर-:मंडी जिले के कोटली उपमंडल की ग्राम पंचायत सेहली के निचली सेहली गांव में जहरीले सांप के डसने से दो मासूम भाई-बहन की मौत का मामला सामने आया है। दोनों बच्चे रात के समय घर के अंदर बिस्तर पर सो रहे थे, जबकि उनके माता-पिता जमीन पर बिछे बिस्तर पर सोए हुए थे। देर रात...

कशॉउ बांध पर छह राज्यों के साथ एमओयू, हिमाचल के हितों को मिली बड़ी मजबूती: नरेश चौहान

शिमला,संजू-:कशॉउ बांध परियोजना को लेकर हिमाचल प्रदेश के लिए आज का दिन अहम माना जा रहा है।दिल्ली में टोंस नदी पर प्रस्तावित कशॉउ बांध को लेकर छह राज्यों के बीच समझौता ज्ञापन यानी एमओयू साइन किया जाना है।मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू भी इस सिलसिले में दिल्ली पहुंचे हैं। केंद्रीय गृह मंत्री के साथ बैठक के...

केएनएच से गायनी सेवाएं हटाने के विरोध में सचिवालय कूच, पुलिस से हुई झड़प

शिमला,संजू-:कमला नेहरू अस्पताल(केएनएच)से गायनी ओपीडी और वार्ड को इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आईजीएमसी) में शिफ्ट करने के प्रस्ताव के विरोध में मंगलवार को अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति ने शिमला में जोरदार प्रदर्शन किया। समिति की अगुवाई में टोलैंड से सचिवालय तक निकाले गए मार्च में बड़ी संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया...

मैक्लोडगंज पहुंचीं अभिनेत्री नीना गुप्ता, दलाई लामा से मुलाकात कर लिया आशीर्वाद

राहुल चावला,धर्मशाला-:तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा से मुलाकात के लिए देश-विदेश से लोगों के मैक्लोडगंज पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी है। इसी क्रम में जानी-मानी भारतीय अभिनेत्री एवं फिल्म निर्माता नीना गुप्ता भी धर्मशाला के मैक्लोडगंज पहुंचीं। यहां उन्होंने तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा से उनके निवास पर मुलाकात की और उनका आशीर्वाद लिया।मुलाकात के दौरान नीना...

नशे के खिलाफ ऊना में गूंजेगी एकजुटता की आवाज, सीएम सुक्खू की अगुवाई में कल एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन

ऊना,राकेश-:नशे के खिलाफ जनजागरूकता को नई ताकत देने के लिए ऊना में 16 सितंबर को एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन का आयोजन किया जा रहा है।मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अगुवाई में होने वाले इस कार्यक्रम में हजारों लोग हिस्सा लेकर नशे के खिलाफ सामूहिक संकल्प का संदेश देंगे।जिला प्रशासन और पुलिस ने आयोजन को लेकर सुरक्षा,यातायात,...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.