राष्ट्रीय प्रतियोगिता में SDRF को मिली बड़ी कामयाबी

शिमला,27 अप्रैल(TSN):मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) को गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश) में एनडीआरएफ द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्तरीय एसडीआरएफ-सीएसआरआर प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर हार्दिक बधाई दी है.

CM सुक्खू ने टीम को दी बधाई

मुख्यमंत्री ने टीम के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश प्राकृतिक आपदाओं के लिहाज से अत्यधिक संवेदनशील राज्य है और इस दृष्टि से एसडीआरएफ का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है।उन्होंने कहा कि राज्य सरकार बल को अत्याधुनिक उपकरणों और नवीनतम तकनीकों से लैस करने के लिए प्रतिबद्ध है,ताकि आपदा प्रबंधन कार्यों को और अधिक प्रभावी एवं तेज़ बनाया जा सके।मुख्यमंत्री ने गृह विभाग को एसडीआरएफ के साथ एक विशेष डॉग स्क्वायड स्थापित करने के निर्देश भी दिए हैं। इसके अलावा, बल की जनशक्ति को और सुदृढ़ करने के उद्देश्य से 700 होमगार्ड जवानों की तत्काल भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के आदेश भी जारी किए गए हैं।

इस अवसर पर एडीजीपी होमगार्ड और नागरिक सुरक्षा सतवंत अटवाल ने एसडीआरएफ के लिए 12 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत करने पर राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि गाजियाबाद में आयोजित प्रतियोगिता के दौरान एसडीआरएफ द्वारा नवीनतम उपकरणों का भी प्रदर्शन किया गया, जिसने टीम की शानदार जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।प्रतियोगिता में विजेता टीम में शिमला, मंडी और कांगड़ा जिलों से आए 18 सदस्य शामिल थे। टीम ने पहले उत्तरी क्षेत्रीय प्रतियोगिता में शीर्ष स्थान प्राप्त किया था और उसके बाद राष्ट्रीय स्तर पर सात राज्यों की टीमों को पछाड़ते हुए प्रथम स्थान हासिल किया।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

नगर निगम धर्मशाला चुनाव: 54 उम्मीदवार मैदान में, खर्च सीमा 1 लाख; 17 मई को मतदान

धर्मशाला-:नगर निगम धर्मशाला चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इस बार कुल 54 उम्मीदवार चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। शुरुआत में 58 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया था, लेकिन नामांकन वापसी की अंतिम तिथि पर चार उम्मीदवारों के हटने के बाद मुकाबला अब 54 प्रत्याशियों के बीच रह गया...

कांगड़ा में नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई, दो आदतन आरोपी तीन माह की निवारक हिरासत में

धर्मशाला-:  जिला कांगड़ा में नशा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। बैजनाथ क्षेत्र के दो कुख्यात और आदतन तस्करों को पीआईटी एनडीपीएस एक्ट, 1988 के तहत तीन-तीन माह की निवारक हिरासत में भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि इन दोनों आरोपियों की गतिविधियां क्षेत्र में युवाओं...

हिमाचल में बेमौसमी बारिश से फसलों को भारी नुकसान, स्थानीय निकाय चुनावों को लेकर सियासत तेज

शिमला, संजू -: राज्य में लगातार हो रही बेमौसमी बारिश ने किसानों और बागवानों की चिंताएं बढ़ा दी हैं। खासतौर पर सेब उत्पादकों को इस बार भारी नुकसान झेलना पड़ रहा है। शुरुआती आकलन के अनुसार सेब की फसल को करीब 40 प्रतिशत तक नुकसान पहुंच चुका है। पिछले साल जहां उत्पादन बेहतर रहा था,...

जयराम ठाकुर ने कांग्रेस की कारगुजारी पर बोला हमला…कहा- दौंहदी वार्ड से कांग्रेस प्रत्याशी ने न आकर जनभावनाओं के साथ किया खिलवाड़

मंडी-: पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर का कहना है कि कांग्रेस ने दौंहदी वार्ड के लोगों के साथ जो खेला किया है, अब यहां की जनता भी कांग्रेस के साथ खेला करेगी। मंडी में पत्रकारों से बातचीत में जयराम ठाकुर ने बताया कि बैहना वार्ड के साथ-साथ दौंहदी वार्ड की जनता भी विरोध...

मोहाली में रात को गुटका साहिब की बेअदबी, संगत में भारी रोष

मोहाली: मोहाली के सोहाना एयरपोर्ट रोड पर बीती रात गुटका साहिब की बेअदबी का मामला सामने आया है, जिससे संगत में भारी रोष फैल गया। बताया जा रहा है कि सोहाना गुरुद्वारा साहिब से करीब एक किलोमीटर दूर एयरपोर्ट रोड किनारे गुटका साहिब के फटे हुए अंग मिले, जिन्हें संगत ने एकत्र किया। घटना की...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.