/ Aug 30, 2026

नेता प्रतिपक्ष बोले…शिक्षा से खेल तक, हर मोर्चे पर विफल सुक्खू सरकार

Sirmour,27 April(TSN)-अपने सिरमौर दौरे के दौरान नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर ने प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि सुक्खू सरकार प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को तहस-नहस करने में जुटी है।उन्होंने आरोप लगाया कि बीते दो वर्षों में 2000 से अधिक स्कूल बंद कर दिए गए,जिससे हजारों बच्चों का भविष्य अंधकारमय हो गया है।जय राम ठाकुर ने कहा कि सरकार ने नई शिक्षा नीति का बहाना बनाकर पहली कक्षा में प्रवेश की आयु बढ़ा दी, जिससे नामांकन में गिरावट आई और इसी बहाने सरकार ने सैकड़ों स्कूलों को मिड-सेशन में बंद कर दिया। यह बच्चों के मौलिक अधिकारों के खिलाफ है।

सरकार शिक्षा के मंदिरों पर ताले लगा रही

नेता प्रतिपक्ष ने तंज कसते हुए कहा कि एक ओर सरकार शिक्षा के मंदिरों पर ताले लगा रही है,वहीं दूसरी ओर शराब के ठेके खोलने में रिकॉर्ड बना रही है।यह प्रदेश के सामाजिक ताने-बाने को कमजोर करने का खतरनाक प्रयास है।जयराम ठाकुर ने सरकार के तानाशाही रवैये की भी आलोचना की। उन्होंने कहा कि जो भी सरकार की नीतियों का विरोध करता है,उसे धमकाकर चुप कराया जाता है।प्रदर्शन करने वालों को निलंबन,बर्खास्तगी और सेवानिवृत्ति की धमकी दी जाती है। लोकतंत्र में इस प्रकार की तानाशाही मानसिकता स्वीकार्य नहीं है।

खेल आयोजनों पर भी सरकार की मंशा पर सवाल

खेल आयोजनों पर भी सरकार की मंशा पर सवाल उठाते हुए जय राम ठाकुर ने कहा कि इस वर्ष के शिक्षा सत्र के कैलेंडर में स्टेट और जिला स्तरीय टूर्नामेंट तक को समाप्त कर दिया गया है।पिछली वर्ष की खेल प्रतियोगिताओं का इनाम वितरण भी आज तक लंबित है।उन्होंने कहा कि खेल छात्रों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं,जिन्हें समाप्त करना नासमझी और दुर्भाग्यपूर्ण निर्णय है।प्राथमिक शिक्षकों के प्रमोशन और तबादले के अधिकार छीने जाने, हजारों पदों को खाली छोड़ने और प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय को बंद करने जैसे फैसलों को जय राम ठाकुर ने प्रदेश की शिक्षा के लिए घातक बताया।

पत्रकारों से बातचीत में जयराम ठाकुर ने कटाक्ष करते हुए कहा कि जब दुनिया भर के नेता विकास के लिए याद किए जाने का सपना देखते हैं,वहीं सुखविंदर सिंह सुक्खू संस्थानों को बंद करने,सुविधाओं को छीनने और विकास कार्यों को ठप करने के लिए याद किए जाएंगे।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

नशे के खिलाफ जंग लड़ रहे सरपंच पर ही लगे नशा फैलाने के आरोप, महापंचायत में ग्रामीणों ने दिया खुला समर्थन

यमुनानगर: जिले में नशे के खिलाफ चल रही मुहिम अब साढौरा विधानसभा क्षेत्र के बिजौली गांव में नया मोड़ ले चुकी है। गांव के सरपंच साजिद खान, जो लंबे समय से नशे के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं,उन पर ही नशा फैलाने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं। बताया जा रहा है कि नशा तस्करों...

पिंजौर के सूरजपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, चाचा-भतीजे की मौत

मोनिका रावत,पिंजौर:एचएमटी और सूरजपुर बीच हुए देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में चाचा-भतीजे की मौत हो गई। हादसा तेज रफ्तार गाड़ीवो के बाइक को टक्कर मारने के कारण हुआ। मृतकों की पहचान 22 वर्षीय जितेंद्र और 32 वर्षीय मुकेश के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, दोनों पेट्रोल डलवाकर बाइक पर अपने घर...

मन की बात में PM मोदी के संदेशों की अनिल विज ने की सराहना, बोले- त्योहारों में अपनाएं ‘लोकल फॉर वोकल’

अंबाला-:अंबाला में हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज और मंत्री कृष्ण लाल पवार ने कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुना। प्रधानमंत्री के संबोधन में नशामुक्ति, स्वच्छता, विज्ञान एवं तकनीक और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने जैसे मुद्दों पर दिए गए संदेशों की अनिल विज ने सराहना की। विज...

श्रावण अष्टमी मेले के बाद भी चिंतपूर्णी में आस्था का सैलाब, 25 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

चिंतपूर्णी,विकास-:प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता श्री चिंतपूर्णी के दरबार में श्रावण अष्टमी मेले के समापन के बाद भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। रविवार को सुबह से ही देश के विभिन्न हिस्सों से श्रद्धालु माता रानी के दर्शन के लिए चिंतपूर्णी पहुंचते रहे। देखते ही देखते मंदिर मार्ग पर श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं...

करनाल में मनोहर लाल का विपक्ष पर निशाना: बोले- राजनीति में संवाद जरूरी, लेकिन तथ्य और सच्चाई से समझौता नहीं

राकेश कुमार शर्मा | करनाल-:करनाल पहुंचे केंद्रीय ऊर्जा एवं आवासन और शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल ने रविवार को विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि लोकतंत्र में जनता और युवाओं के साथ संवाद बेहद जरूरी है,लेकिन यह संवाद तथ्य, सच्चाई और जनहित पर आधारित होना चाहिए। उन्होंने राहुल गांधी के युवाओं के साथ...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.