पीएम की ‘मन की बात’ हिमाचल के 7294 बूथों पर गूंजी

Shimla,27 April(TSN)-भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव कटवाल ने जानकारी दी कि हिमाचल प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक कार्यक्रम ‘मन की बात’ का सीधा प्रसारण 7294 बूथों पर किया गया।नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने नाहन जिला कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ इस प्रसारण को सुना।

कटवाल ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने इस दौरान आतंकवाद के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि भारत में उपजे आक्रोश की गूंज अब पूरी दुनिया में सुनाई दे रही है। उन्होंने कहा कि वैश्विक नेताओं ने इस जघन्य आतंकी हमले की कड़ी निंदा करते हुए पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदनाएँ व्यक्त की हैं। प्रधानमंत्री ने भरोसा दिलाया कि दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी और देश पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है।

कटवाल ने प्रदेश सरकार पर साधा निशाना

इस अवसर पर कटवाल ने प्रदेश सरकार पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि हिमाचल सरकार पर पहले से ही एक लाख करोड़ रुपये से अधिक का कर्ज है, और अब हाल ही में 1300 करोड़ रुपये का अतिरिक्त ऋण लिया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह ऋण भी केवल वेतन और पेंशन जैसी बुनियादी जरूरतों को पूरा करने के लिए उठाया गया है, जबकि असल में वेतन और पेंशन का कुल खर्च 2000 करोड़ रुपये से अधिक है।

कांग्रेस सरकार को बताया ‘खाली खजाने वाली सरकार’

कटवाल ने कांग्रेस सरकार को ‘खाली खजाने वाली सरकार’ बताते हुए कहा कि सरकार की नीतियाँ विफल हो रही हैं और आत्मनिर्भर हिमाचल के नाम पर जनता पर महंगाई का बोझ डाला जा रहा है।दाल, राशन, पानी, सीमेंट और सरिया जैसी बुनियादी वस्तुएं महंगी हो चुकी हैं।उन्होंने आरोप लगाया कि एक ओर केंद्र सरकार हिमाचल को सहायता प्रदान कर रही है,वहीं दूसरी ओर प्रदेश सरकार जनता पर आर्थिक भार थोप रही है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

धर्मशाला बनेगा टाउन प्लानिंग का नया केंद्र, आईटीपीआई बनाएगी कार्यालय, संस्थान और गेस्ट हाउस

धर्मशाला,राहुल-:धर्मशाला जल्द ही टाउन प्लानिंग के क्षेत्र में एक नई पहचान बनाने की ओर बढ़ रहा है।इंस्टीट्यूट ऑफ टाउन प्लानर्स इंडिया (आईटीपीआई) ने धर्मशाला में अपना क्षेत्रीय कार्यालय, टाउन प्लानिंग आधारित स्किल डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट और गेस्ट हाउस स्थापित करने की इच्छा जताई है।यह जानकारी प्रदेश के नगर एवं ग्राम नियोजन,आवास,तकनीकी शिक्षा,व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री...

एबीवीपी के जरिए भारत माता की सेवा का ब्यौरा है”ध्येय यात्रा” : अक्षय शर्मा

जालंधर-:अमृतसर नॉर्थ से BJP नेता अक्षय शर्मा ने शनिवार को कहा कि मातृभूमि की सेवा में ABVP का योगदान हर नागरिक के लिए प्रेरणा का स्रोत रहा है।आज दोपहर जालंधर में पंजाब राज्य ABVP मुख्यालय में मौजूद अक्षय शर्मा ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की सात दशकों की शानदार उपलब्धियों की विरासत...

वीबी-जी राम जी योजना पर सियासत तेज, जयराम ठाकुर ने सरकार पर लगाए भ्रामक प्रचार के आरोप

शिमला,संजू-:प्रदेश में 1 जुलाई से लागू होने जा रही विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका मिशन ग्रामीण (वीबी-जी राम जी) योजना को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने राज्य सरकार पर योजना को लेकर जनता के बीच भ्रम फैलाने और राजनीतिक कारणों से इसका विरोध करने का...

अंबाला कैंट में आधुनिक ‘तरंग रेलवे स्टेडियम’ का शुभारंभ, खिलाड़ियों को मिलेंगी विश्वस्तरीय सुविधाएं

अंबाला-:खेल और फिटनेस को बढ़ावा देने की दिशा में अंबाला मंडल ने एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए अंबाला कैंट स्थित तरंग रेलवे स्टेडियम का उद्घाटन किया। स्टेडियम का शुभारंभ अंबाला मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (DRM) विनोद भाटिया ने किया। इस अवसर पर स्पोर्ट्स ऑफिसर एवं वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता (TRD) चंद्रकांत मूंगरे सहित मंडल...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.