जरा सी बहस बहसाई बदली खूनी झड़प में, एक युवक ने दूसरे युवक पर चाकू के कई वार कर किया लहूलुहान

लुधियाना   (दलजीत विक्की) | थाना मोती नगर के अधीनस्थ न्यू मोती नगर इलाके में उस समय स्तिथि तनावपूर्ण हो गई जब दो युवकों में किसी बात को लेकर हाथापाई हो गई।इस दौरान एक युवक ne दूसरे पर चाकू से हमला कर दिया।जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो लहूलुहान हो जमीन पर गिर गया।युवक की खून से लथपथ हालत देख लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया और आरोपी को पकड़ने के लिए उसके पीछे दौड़े। इसी बीच इलाके में गश्त कर रही पीसीआर की टैंगो नंबर 13 की पुलिस ने आरोपी को  काबू कर लिया,और मामले की सूचना मोती नगर पुलिस को दी, मौके पर पहुंचे थाना मोती नगर के एएसआई अनिल कुमार ने आरोपी को पकड़ थाने ले गए और घायल को एंबुलेंस बुला इलाज के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया।

जानकारी के मुताबिक मामला न्यू मोती नगर की गली नंबर दो का है जब दो युवक किसी बात को लेकर आपस में उलझ गए। इस दौरान एक युवक ने चाकू निकाल दूसरे युवक पर ताबड़तोड़ हमला करना शुरू कर दिया जिससे दूसरे युवक के चेहरे, गर्दन और पीठ पर चाकू के वार के चलते खून बहना शुरू हो गया। और युवक वही कौनसे लथपथ हो जमींन पर गिर पड़ा, इसी दौरान वहाँ भीड़ एकत्रित हो गई और वहमी गुज़र रहे पीसीआर टैंगो की पुलिस ने लोगो की सहायता हमलावर को काबू कर लिया।

वही प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि दोनों युवकों के बीच किस बात को लेकर झगड़ा हुआ जो खूनी संघर्ष में बदल गया। लोगों का कहना है कि दोनों युवक पीछे से गली में झगड़ा कर रहे थे। दुकानदारों ने दोनों को वहां से भगा दिया था। इस बीच, गंभीर रूप से घायल युवक को उपचार के लिए सिविल अस्पताल भेजा गया।

इस संबंध में मोती नगर थाने के प्रभारी अमृतपाल सिंह ने बताया कि मामले की सूचना मिलते ही पुलिस को मौके पर भेज दिया गया था। अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि दोनों युवकों के बीच झगड़ा किस बात को लेकर हुआ था। घायल युवक बयान देने की हालत में नहीं है। मामले की जांच की जा रही है।

Gursharan Singh

horizonbeg@gmail.com https://www.thesummernews.in/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

राम नाम की गूंज के बीच बागेश्वर धाम सरकार पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का नन्हे बच्चे हिमांशु शर्मा के साथ प्यारा पल

सुरिंदर सिंह अंकुश | समर न्यूज़ | लुधियाना | बागेश्वर धाम सरकार पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का एक नन्हे बच्चे हिमांशु शर्मा के साथ बेहद प्यारा और भावुक पल सामने आया है। वीडियो में धार्मिक माहौल के बीच धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बच्चे के साथ स्नेह से बातचीत करते और उसे अपने पास बैठाते नजर आ...

करनाल में संपत सिंह का BJP-कांग्रेस पर हमला, किसान-जवान-खिलाड़ियों के मुद्दे उठाए

करनाल-:करनाल पहुंचे इनेलो के राष्ट्रीय संरक्षक एवं पूर्व मंत्री चौधरी संपत सिंह ने भाजपा और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। मीडिया से बातचीत में उन्होंने किसान, जवान और खिलाड़ियों से जुड़े मुद्दों को लेकर सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने SYL और यमुना जल के मुद्दे के साथ-साथ फसल बीमा योजना, खाद-बीज, बिजली व्यवस्था और धान...

अंबाला में निर्माणाधीन इमारत ढहने से 6 की मौत, 18 घायल; SIT जांच के आदेश

अंबाला-:अंबाला के धूलकोट में तीन मंजिला निर्माणाधीन इमारत गिरने के मामले में मृतकों की संख्या बढ़कर 6 हो गई है, जबकि 18 लोग घायल बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद मृतकों के परिजनों में भारी रोष है। एक मृतक की बेटी काजल ने निर्माण कार्य में लापरवाही के आरोप लगाए हैं और अंबाला के...

हिमाचल में बारिश का दौर जारी, 30 सितंबर से मौसम साफ होने के आसार

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय रहने से प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी है।वहीं,ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी भी दर्ज की गई है।मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश हुई,जबकि कांगड़ा जिले के एक-दो स्थानों पर भारी बारिश...

एशियन गेम्स में तिरंगा लहराकर धर्मशाला लौटीं हिमाचल की बेटियां, खिलाड़ियों ने सरकार से रोजगार की मांग उठाई

राहुल चावला,धर्मशाला-:एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम को स्वर्ण पदक दिलाने के बाद हिमाचल की खिलाड़ी पुष्पा राणा,भावना ठाकुर और ज्योति सोमवार को धर्मशाला पहुंचीं।धर्मशाला पहुंचने पर तीनों खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत किया गया।स्वर्ण पदक जीतकर लौटी खिलाड़ियों ने अपनी सफलता का श्रेय कड़ी मेहनत,टीम भावना,कोचिंग स्टाफ,परिवार और खेल से जुड़े संस्थानों के सहयोग...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.