/ Aug 31, 2026

कांग्रेस नेता ..धर्मशाला को पर्यटन राजधानी बनाने की दिशा में बड़ा कदम

Dharamshala,Rahulchawla(TSN)-प्रदेश की राजधानी शिमला में 53 वर्षों से संचालित हिमाचल प्रदेश टूरिज्म डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (एचपीटीडीसी) का मुख्यालय अब धर्मशाला स्थानांतरित किया जा रहा है।इस निर्णय का कांग्रेस नेताओं ने स्वागत किया है।कांग्रेस नेता देवेंद्र जग्गी ने शुक्रवार को प्रेस वार्ता में इस फैसले की सराहना करते हुए कहा कि इससे कांगड़ा जिला को पर्यटन की दृष्टि से नई पहचान मिलेगी।

सरकारी कार्यालयों के लिए धर्मशाला के भवनों का उपयोग हो
जग्गी ने मांग की कि जिन सरकारी कार्यालयों को शिमला से कांगड़ा लाया जा रहा है,उन्हें धर्मशाला के सरकारी भवनों में ही स्थापित किया जाए।इसके साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और एचपीटीडीसी अध्यक्ष आर.एस. बाली का आभार जताया।

वन्यजीव विंग और एयरपोर्ट विस्तार की बात जग्गी ने यह भी सुझाव दिया कि शिमला स्थित वाइल्ड लाइफ विंग को भी धर्मशाला स्थानांतरित किया जाए।उन्होंने जानकारी दी कि कांगड़ा एयरपोर्ट के विस्तार के तहत अब तक 350 करोड़ रुपये का मुआवजा वितरित किया जा चुका है और शेष भी जल्द दिया जाएगा।

फव्वारा चौक का सौंदर्यीकरण

कोतवाली बाजार के फव्वारा चौक के सौंदर्यीकरण पर 70 लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं। यहां एक नया फाउंटेन बनाया जाएगा और शहीद भगत सिंह की प्रतिमा को ऊंचा कर स्थापित किया जाएगा।

सीयू और स्वास्थ्य सेवाओं पर फोकस

केंद्रीय विश्वविद्यालय को लेकर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने शीघ्र निर्णय का आश्वासन दिया है। धर्मशाला अस्पताल में डॉक्टरों की कमी को लेकर जग्गी ने बताया कि यह मुद्दा सरकार के समक्ष उठाया गया है और जल्द समाधान की उम्मीद है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

कांगड़ा एयरपोर्ट से चंडीगढ़ की हवाई सेवा फिर शुरू, 1 सितंबर से उड़ान भरेगी इंडिगो

राहुल चावला,कांगड़ा -कांगड़ा एयरपोर्ट से चंडीगढ़ के बीच हवाई सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है। करीब दो सप्ताह तक बंद रहने के बाद इंडिगो की कांगड़ा-चंडीगढ़ उड़ान सेवा एक बार फिर शुरू होने जा रही है।यह फ्लाइट 1 सितंबर से नियमित रूप से संचालित होगी। उड़ान सेवा दोबारा शुरू होने से...

आयुष्मान योजना के भुगतान को लेकर IMA का सरकार के खिलाफ मोर्चा, 1 सितंबर को सांकेतिक हड़ताल

आयुष्मान योजना के भुगतान को लेकर IMA का सरकार के खिलाफ मोर्चा, 1 सितंबर को सांकेतिक हड़ताल अंबाला-:हरियाणा में आयुष्मान योजना के तहत इलाज करने वाले निजी अस्पतालों के सामने भुगतान का संकट गहराता जा रहा है। अस्पताल संचालकों का दावा है कि प्रदेश के करीब 480 अस्पतालों का आयुष्मान योजना के तहत 1200 करोड़...

नेपाल हादसे में हाइड्रो प्रोजेक्ट की टनल में फंसे ऊना के सुखविंदर, परिजनों ने भारत सरकार से लगाई रेस्क्यू की गुहार

ऊना,राकेश -:नेपाल में चीन सीमा के पास ग्लेशियर से बनी कृत्रिम झील के टूटने के बाद आई विनाशकारी बाढ़ ने बड़े पैमाने पर तबाही मचाई है।बाढ़ की चपेट में आने से जहां कई घर और निर्माणाधीन परियोजनाएं तबाह हो गईं,वहीं बड़ी संख्या में लोगों के प्रभावित होने की सूचना है।हादसे के कई दिन बीत जाने...

हिमाचल की पुष्पा राणा को मिली भारतीय महिला कबड्डी टीम की कमान, एशियन गेम्स में गोल्ड पर नजर

कांगड़ा,राहुल-:हिमाचल प्रदेश की बेटी और अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी पुष्पा राणा के लिए यह बड़ी उपलब्धि है। पुष्पा राणा को भारतीय महिला कबड्डी टीम की कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कांगड़ा एयरपोर्ट पहुंचने पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। कप्तानी मिलने के बाद पुष्पा राणा ने इसे अपने लिए गर्व का पल बताते हुए कहा...

सुक्खू सरकार पर निशाना- पंचायत के फंड पर कैंची चलाने के आरोप… लॉटरी को भी बताया प्रदेश की बर्बादी की वजह

शिमला,संजू-:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में राष्ट्रसेवा के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में हिमाचल प्रदेश भाजपा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाएगी। हिमाचल भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि अभियान के दौरान सेवा कार्यों के साथ विकसित भारत-2047 के निर्माण का संकल्प लिया...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.