शानन पावर प्रोजेक्ट बना बरोट के लिए बोझ.. अब प्रदेश सरकार से उम्मीदें

Mandi,Dharamveer(TSN)-शानन पावर प्रोजेक्ट की 99 वर्षों की लीज अवधि पूरी होने के बाद अब हिमाचल प्रदेश सरकार इसे पंजाब से पुनः अपने अधीन लेने की प्रक्रिया में जुटी है।यह प्रोजेक्ट मंडी जिले के बरोट क्षेत्र में स्थित है, जहां उहल नदी पर बांध बनाकर जोगिंद्रनगर तक पाइपलाइन के ज़रिए पानी पहुंचाया जाता है और बिजली उत्पादन होता है।हालांकि,स्थानीय लोगों का कहना है कि इस पावर प्रोजेक्ट से उन्हें कभी कोई लाभ नहीं मिला।उल्टा,वर्षों से सिर्फ परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं।

स्थानीय लोगों का आरोप–“न रोजगार,न विकास”

ग्राम पंचायत बरोट के प्रधान रमेश कुमार ने बताया कि प्रोजेक्ट के तहत काफी जमीन पंजाब सरकार के अधीन है, जिससे यहां कोई भी विकास कार्य संभव नहीं हो पा रहा। उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब सरकार द्वारा न तो रोजगार दिया गया,
न मूलभूत सुविधाएं मुहैया करवाई गईं और न ही किसी भी प्रकार का सहयोग किया गया।

स्थानीय लोगों का कहना ये

शेर सिंह,राजीव और अनिल सूद जैसे स्थानीय निवासियों ने भी चिंता जताई कि प्रोजेक्ट ने न क्षेत्र को कोई फायदा दिया और न ही लोगों की आजीविका में कोई योगदान।इसके विपरीत,उनकी निजी ज़मीनों पर निर्माण तक की मनाही है, जिससे वे खासे नाराज़ हैं।उनका स्पष्ट कहना है कि प्रदेश सरकार को यह प्रोजेक्ट तुरंत प्रभाव से अपने अधीन ले लेना चाहिए ताकि स्थानीय जनता को भी इसके माध्यम से विकास और रोजगार का लाभ मिल सके।

इतिहास और वर्तमान स्थिति:

शानन पावर प्रोजेक्ट की स्थापना 1925 में हुई थी। पंजाब के पुनर्गठन के समय इसे 99 वर्षों की लीज पर पंजाब सरकार को सौंपा गया था,जिसकी अवधि वर्ष 2024 में समाप्त हो चुकी है। अब इस प्रोजेक्ट की वापसी को लेकर हिमाचल और पंजाब सरकार के बीच विवाद की स्थिति बनी हुई है।

गौरतलब है कि बरोट के लोगों की पीड़ा इस बात को साफ दर्शाती है कि संसाधनों के दोहन के बावजूद यदि स्थानीय विकास न हो,तो वह योजना केवल एकतरफा लाभ का सौदा बन जाती है।अब सभी की निगाहें प्रदेश सरकार पर हैं, कि क्या वह इस प्रोजेक्ट को पुनः अपने नियंत्रण में लेकर जनता की अपेक्षाएं पूरी कर पाएगी।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

हिमाचल के सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार, आठ अस्पतालों में लगेंगी 1.5 टेस्ला MRI मशीनें

शिमला,संजू- :हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य के सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों को आधुनिक चिकित्सा उपकरणों से सुसज्जित करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है।मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने शिमला में आयोजित प्रेसवार्ता में बताया कि प्रदेश के विभिन्न जिला एवं क्षेत्रीय अस्पतालों के साथ-साथ सरकारी मेडिकल कॉलेजों में...

सुक्खू सरकार पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का हमला, भर्ती प्रक्रिया और चुनावी वादों पर उठाए सवाल

सोलन-:भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने अर्की में आयोजित भाजपा के प्रशिक्षण महाभियान के दौरान कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला।शिमला और मंडी संसदीय क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली सरकार रोजगार, प्रशासन और आर्थिक प्रबंधन के मोर्चे पर...

सुक्खू सरकार पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का हमला, भर्ती प्रक्रिया और चुनावी वादों पर उठाए सवाल

सोलन-:भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने अर्की में आयोजित भाजपा के प्रशिक्षण महाभियान के दौरान कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला।शिमला और मंडी संसदीय क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली सरकार रोजगार, प्रशासन और आर्थिक प्रबंधन के मोर्चे पर...

कबाड़ से कमाल: शिमला में बेकार लोहे से तैयार हुए ‘सेवन वंडर्स’, शहर को मिलेंगे सात नए सेल्फी स्पॉट

शिमला/संजू-:हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में नगर निगम ने पर्यावरण संरक्षण और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए एक अभिनव पहल शुरू की है।शहर में अनुपयोगी पड़े लोहे और स्टील के कबाड़ को नया जीवन देते हुए दुनिया के प्रसिद्ध सात अजूबों की प्रतिकृतियां तैयार की गई हैं।इस अनूठी परियोजना का उद्देश्य न केवल कबाड़...

हिमाचल में पीजी मेडिकल सीटों का ऐतिहासिक विस्तार, 277 से बढ़ाकर 597 करने का प्रस्ताव

शिमला-:हिमाचल प्रदेश सरकार ने चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को नई मजबूती देने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए राज्य के छह राजकीय चिकित्सा महाविद्यालयों में पोस्ट ग्रेजुएट (पीजी)मेडिकल सीटों की संख्या 277 से बढ़ाकर 597 करने का प्रस्ताव तैयार किया है।यदि यह प्रस्ताव लागू होता है तो प्रदेश में पहली बार एक ही...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.