/ Oct 27, 2026

परिवहन मंत्री का एलान, मृ+तक राजवीर के बेटे को दी सरकारी नौकरी के साथ वितीय सहायता होगी प्रदान

भावना,चंडीगढ़(TSN): हरियाणा रोडवेज के चालक राजवीर की हत्या मामले को लेकर हरियाणा रोडवेज कर्मचारी यूनियन काफी गु+स्से में हैं। यूनियन के कल पूरे प्रदेश में जगह-जगह चक्का जाम किया। इसके बाद हरियाणा के परिवहन मंत्री ने कर्मचारी यूनियन से बैठक कर बड़ा एलान क़िया। परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि अंबाला डिपो के चालक राजवीर पर ड्यूटी के दौरान जानलेवा हमला होने के कारण हुई मौ+त बहुत ही दु:खद घटना है। इस दु:ख की घड़ी में सरकार उनके परिवार के साथ खड़ी हैं।
उन्होंने कहा कि मृ+तक के छोटे बेटे मंजीत को उसकी योग्यता के आधार पर सरकारी नौकरी दी जाएगी। इसके अलावा, वे परिवहन मंत्री होने के नाते उनके परिवार को वित्तीय सहायता भी प्रदान करेंगे। इस बैठक में परिवहन विभाग के प्रधान सचिव, डॉ. नवदीप विर्क,अंबाला डिपो के महाप्रबंधक अश्विनी के अलावा 20 यूनियनों के प्रधान व महासचिव उपस्थित रहे।
बैठक में यह निर्णय लिया गया कि बुधवार रात से ही निर्धारित समय-सारणी के अनुसार रोडवेज की बसें चलेंगी। मृ+तक का पार्थिव शरीर को उसके पैतृक गांव पहुंचाया जाएगा, जहां कल सुबह उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। परिवहन मंत्री ने कहा कि भविष्य में डिपो में इस तरह के किसी भी हा+दसे को रोकने के लिए नीति बनाने पर विचार किया जाएगा।

admin

jerrieee98@gmail.com https://thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

प्राकृतिक खेती से संवर रही किशोर कुमार की तकदीर, पांच बीघा जमीन से हर सीजन 80 हजार की कमाई

बिलासपुर,सुभाष-:खेती की बढ़ती लागत और जंगली जानवरों से फसलों को होने वाले नुकसान के कारण कई किसान कृषि से दूरी बना रहे हैं।वहीं,ग्राम पंचायत कुठेड़ा मरहाणा के गांव कुठेड़ा निवासी किशोर कुमार ने अपनी मेहनत और नई सोच से खेती को आमदनी का बेहतर जरिया बनाने की मिसाल पेश की है।उन्होंने रासायनिक खाद का इस्तेमाल...

धर्मशाला में पैराग्लाइडिंग के दौरान बड़ा हादसा, विदेशी पर्यटक की गई जान

राहुल चावला,धर्मशाला-:हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में पैराग्लाइडिंग के दौरान हुए हादसे में बुल्गारिया के एक पर्यटक की मौत हो गई,जबकि उसके साथ उड़ान भर रहा दूसरा विदेशी नागरिक सुरक्षित बचा लिया गया।हादसा 25 अक्टूबर को खनियारा के राइजिंग स्टार पीक के पास हुआ।प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक,तेज हवाओं को हादसे की संभावित वजह माना जा रहा...

वाल्मीकि जयंती पर CM सुक्खू का बड़ा ऐलान, पात्र परिवारों को घर बनाने के लिए मिलेंगे 3 लाख रुपये

शिमला: महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर राजधानी शिमला के कृष्णानगर में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस दौरान समर्थकों ने मुख्यमंत्री को 65 किलो लड्डुओं से तोलकर उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने वाल्मीकि मंदिर में चांदी का मुकुट चढ़ाया और शीश...

कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान पर भाजपा का हल्ला बोल, शिमला में प्रदर्शन के दौरान पुलिस से तीखी नोकझोंक

शिमला-:कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिवंगत पिता को लेकर दिए गए कथित आपत्तिजनक बयान के विरोध में भाजपा ने मोर्चा खोल दिया है। देशभर में कांग्रेस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में शिमला में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने उपायुक्त कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। राज्यसभा...

हिमाचल में कांग्रेस सरकार के खिलाफ जयराम ठाकुर का हमला, बोले- भाजपा सत्ता में आई तो बहाल होंगे बंद संस्थान

शिमला/रामपुर-:हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने रामपुर विधानसभा क्षेत्र के नोगली में आयोजित पंचायती राज संस्थाओं के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के सम्मान समारोह और कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार के कुप्रबंधन के कारण प्रदेश में विकास कार्य ठप पड़े हैं...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.