भावना,कुरुक्षेत्र(TSN): कुरुक्षेत्र में 17 नवंबर को भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद नायब सिंह सैनी का अभिनंदन समारोह किया जाएगा। कार्यक्रम की रूपरेखा को लेकर भाजपा के जिला अध्यक्ष रवि बत्तान ने जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार को कुरुक्षेत्र में भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद नायब सिंह सैनी का नागरिक अभिनंदन समारोह किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि सबसे पहले शहर में रोड शो निकल जाएगा और उस दिन कोई भी नागरिक भाजपा के अध्यक्ष सांसद नायब सैनी का स्वागत कर सकता हैं। उन्होंने बताया कि नागरिक अभिनंदन समारोह की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
