बजट के अभाव में लटकी 49 आंगनवाड़ी भवनों की योजना, तीन साल से नहीं रखी जा सकी नींव

Hamirpur-जिला हमीरपुर में 49 आंगनवाड़ी केंद्रों के पक्के भवनों का निर्माण बजट के अभाव और विभागीय असहयोग के चलते तीन वर्षों से अधर में लटका हुआ है।वर्ष 2022-23 में इन भवनों के निर्माण की योजना बनाई गई थी,जिन्हें मनरेगा कन्वर्जेंस के तहत तैयार किया जाना था। प्रत्येक भवन के निर्माण पर लगभग 12 लाख रुपए खर्च होने थे, जिनमें से 8 लाख रुपए मनरेगा कन्वर्जेंस से,2 लाख 15वें वित्त आयोग से तथा शेष 2 लाख महिला एवं बाल विकास विभाग से देने का प्रावधान था।

हालांकि,अब तक एक भी भवन की नींव नहीं रखी जा सकी है। सूत्रों के अनुसार, खंड विकास कार्यालय और ग्रामीण विकास विभाग ने बजट की कमी का हवाला देते हुए इस कार्य से हाथ पीछे खींच लिए हैं। इसके कारण निर्माण कार्य आगे नहीं बढ़ पा रहा है।

महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से परियोजना की अंतिम किस्त जारी की जानी थी,लेकिन उसे अग्रिम रूप से जारी करने का दबाव बनाया जा रहा है, जो कि नियमानुसार संभव नहीं है। इससे पूरे प्रोजेक्ट की प्रक्रिया ठप पड़ी हुई है और भवनों की योजना सिर्फ फाइलों में ही घूम रही है।

महिला एवं बाल विकास विभाग हमीरपुर के जिला कार्यक्रम अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि वास्तविक स्थिति से निदेशालय को अवगत करा दिया गया है।उन्होंने यह भी बताया कि विभाग की ओर से बजट जारी करने में नियमानुसार कोई चूक नहीं की गई है,लेकिन निर्माण एजेंसियों की ओर से अपेक्षित सहयोग नहीं मिल पाया।इस स्थिति में यदि शीघ्र कोई समाधान नहीं निकाला गया तो आंगनवाड़ी केंद्रों के बच्चों और स्टाफ को असुविधाजनक व अस्थायी ढांचों में ही कार्य करना पड़ेगा।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

पांच वर्षों में सरकारी सीबीएसई स्कूल बनेंगे उत्कृष्ट शिक्षा के केंद्र, शिक्षा सुधारों को मिली नई गति

शिमला-:मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा है कि हिमाचल प्रदेश के सीबीएसई से संबद्ध सरकारी विद्यालय अगले पांच वर्षों में राज्य के सर्वश्रेष्ठ शिक्षण संस्थानों के रूप में अपनी पहचान बनाएंगे।उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य सरकारी शिक्षा व्यवस्था को इतना सशक्त बनाना है कि विद्यार्थियों और अभिभावकों का भरोसा सरकारी स्कूलों पर...

228 करोड़ से सुधरेगा झलोगी से कुल्लू तक नेशनल हाईवे, एनएचएआई ने शुरू करवाया काम

मंडी,धर्मवीर-:चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे का मंडी से कुल्लू तक का अधिकतर भाग गत वर्ष की बरसात में बहुत ज्यादा क्षतिग्रस्त हुआ था।ब्यास नदी के कटाव और भूस्खलन से होने वाले नुकसान को रोकने के लिए एनएचएआई ने झलोगी से कुल्लू तक सड़क सुरक्षा एवं संरक्षण कार्य शुरू कर दिया है।228.75 करोड़ रुपये की लागत वाली इस...

शिमला में भारी बारिश के बीच कार्ट रोड पर भूस्खलन, यातायात कई घंटे प्रभावित

शिमला/संजू-:राजधानी शिमला में लगातार हो रही बारिश के बीच मंगलवार को कार्ट रोड पर अचानक हुए भूस्खलन से यातायात व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के सामने पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा, पत्थर और मिट्टी सड़क पर आ गिरी, जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।...

हमीरपुर के दो डेयरी किसानों ने रचा इतिहास, हिसार स्पर्म स्टेशन के लिए जर्सी बछड़ा और मुर्रा भैंसा चयनित

हमीरपुर,अरविंद-:हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के दो प्रगतिशील डेयरी किसानों ने अपनी मेहनत और वैज्ञानिक पशुपालन के दम पर प्रदेश का नाम रोशन किया है।जिले के लंबलू निवासी विशाल भारद्वाज और गांव री के अश्विनी शर्मा के पशुओं का चयन हरियाणा के हिसार स्थित स्पर्म स्टेशन एवं रिसर्च सेंटर द्वारा उन्नत नस्ल सुधार और नस्ल...

चंबा में तड़के फ्लैश फ्लड का कहर, सुल्तानपुर वार्ड में घरों में घुसा पानी, कई वाहन क्षतिग्रस्त

चंबा,मंजूर पठान-:हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही मानसूनी बारिश अब लोगों के लिए चिंता का कारण बनती जा रही है। चंबा जिले में मंगलवार तड़के हुई मूसलाधार बारिश के चलते जिला मुख्यालय के समीप स्थित सुल्तानपुर वार्ड में अचानक फ्लैश फ्लड की स्थिति बन गई।सुबह करीब तीन बजे नाले में पानी का बहाव अचानक कई...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.