Mandi -हिमाचल में इस साल होने वाले पंचायती राज चुनावों को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) ने बड़ा ऐलान किया है। पार्टी प्रदेश में तीसरे विकल्प के रूप में चुनाव मैदान में उतरेगी और युवा नेतृत्व को प्राथमिकता दी जाएगी। पार्टी ने इसके लिए मंडी से कार्यकर्ता संवाद सम्मेलन की शुरुआत की है।
मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता में आम आदमी पार्टी के प्रदेश सह प्रभारी विजय फुलारा ने कहा कि पार्टी पंचायत चुनावों को पूरी सक्रियता से लड़ेगी। उन्होंने कहा कि AAP का लक्ष्य ऐसे युवाओं को आगे लाना है जो वर्षों से राजनीतिक सेवा में लगे हैं, लेकिन मुख्यधारा की पार्टियों ने उन्हें हमेशा नजरअंदाज किया है।विजय फुलारा ने कहा कि कांग्रेस और बीजेपी ने युवाओं को सिर्फ झंडा उठाने के लिए इस्तेमाल किया है। AAP ऐसे मेहनती और ईमानदार युवाओं को टिकट देकर चुनाव मैदान में उतारेगी।”फुलारा ने बताया कि मंडी से कार्यकर्ता संवाद सम्मेलन की शुरुआत हो चुकी है और अब यह अभियान कुल्लू, कांगड़ा, चंबा और हमीरपुर जिलों में भी चलाया जाएगा। इन सम्मेलनों के ज़रिए पार्टी जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं को जोड़ेगी और पंचायत चुनावों के लिए मजबूत रणनीति तैयार करेगी।
