/ Oct 15, 2026

पंजाब सरकार की नीतियों से जनहित संस्थान जर्जर: अरविंद खन्ना

Chandigarh,8 August-पंजाब भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक अरविंद खन्ना ने आम आदमी पार्टी सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए आरोप लगाया कि “आगे दौड़, पीछे छोड़” जैसी नीतियों ने राज्य के सार्वजनिक संस्थानों को गंभीर आर्थिक संकट में डाल दिया है।

खन्ना ने कहा कि मुफ्त बिजली और बस यात्रा जैसी लोकलुभावनी योजनाएं बिना किसी ठोस योजना व वित्तीय आधार के लागू की गईं,जिनका सीधा बोझ अब सरकारी खजाने और जनहित संस्थानों पर पड़ रहा है।उन्होंने आरोप लगाया कि अब सरकार स्वयं इन योजनाओं से किनारा करने के बहाने तलाश रही है।भाजपा नेता ने सरकारी आंकड़ों का हवाला देते हुए बताया कि जितना खर्च इन मुफ्त योजनाओं पर हर महीने हो रहा है,उतनी राशि समय पर जारी नहीं की जा रही। इसका सीधा असर कर्मचारियों पर पड़ रहा है, जिन्हें महीनों वेतन का इंतजार करना पड़ता है।

पीआरटीसी और रोडवेज कर्मचारियों के बार-बार विरोध और चक्का जाम के बावजूद सरकार ने कोई ठोस पहल नहीं की। खन्ना ने कहा कि आर्थिक तंगी के कारण सरकारी बसों की मरम्मत तक समय पर नहीं हो पा रही,जिससे बसें बीच रास्ते में खराब हो रही हैं या तय समय पर नहीं चल पा रहीं। इससे विभाग को भारी नुकसान हो रहा है— वित्तीय भी और विश्वसनीयता के स्तर पर भी।उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा, “पंजाब की जनता ने आम आदमी पार्टी को चुटकुले सुनाने के लिए नहीं,बल्कि समस्याओं के समाधान के लिए चुना था। लेकिन यह सरकार जन अपेक्षाओं पर पूरी तरह विफल रही है।”खन्ना ने मुख्यमंत्री भगवंत मान से अपील की कि वे समय रहते जनहित संस्थानों को बचाने के लिए ठोस और व्यावहारिक कदम उठाएं, अन्यथा जनता इसका जवाब जरूर देगी।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

HPU के ‘हमीर संगम’ में बीजेपी नेताओं की मौजूदगी से सियासी चर्चा तेज, नए जिलों पर सुधीर शर्मा ने सरकार को घेरा

शिमला,संजू -:हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU) में आयोजित ‘हमीर संगम’ कार्यक्रम के बहाने प्रदेश की राजनीति में नई चर्चा शुरू हो गई है।कार्यक्रम में हजारों छात्रों की भागीदारी और बीजेपी नेताओं की मौजूदगी ने सियासी हलचल बढ़ा दी है।राज्यसभा सांसद डॉ. सिकंदर कुमार ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की, जबकि धर्मशाला के विधायक सुधीर...

व्हाइट केन डे पर राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता दिव्या शर्मा का संदेश—दृष्टिबाधितों को दया नहीं, अधिकार चाहिए

शिमला-:दृष्टिबाधित लोगों को शिक्षा,रोजगार और आत्मनिर्भरता के अवसर उपलब्ध कराने में कंप्यूटर टेक्नोलॉजी की महत्वपूर्ण भूमिका है।राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित दृष्टिबाधित कॉरपोरेट रणनीतिकार दिव्या शर्मा ने कहा कि तकनीक के माध्यम से दृष्टिबाधित व्यक्ति अपनी क्षमताओं का बेहतर उपयोग कर सकते हैं और समाज में अपनी अलग पहचान बना सकते हैं।वह गुरुवार को विश्व श्वेत...

कांगड़ा में मौसम ने बदली करवट,बारिश से बढ़ी ठंड,17 अक्टूबर तक बदलाव के आसार

कांगड़ा-:जिला कांगड़ा में मौसम ने एक बार फिर करवट बदल ली है। जिले के मैदानी क्षेत्रों में सुबह-सुबह आसमान में काले बादल छाने के बाद गरज के साथ बारिश का सिलसिला शुरू हो गया। अचानक बदले मौसम से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली है, वहीं तापमान में गिरावट के चलते ठंड का एहसास...

अंबाला में SHO पर हमले के मामले में CIA-1 की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार

अंबाला-:अंबाला में नग्गल थाना प्रभारी SHO सुरेश कुमार पर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है।CIA-1 की टीम ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों निखिल और लक्की पंडित को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तारी के बाद पुलिस दोनों आरोपियों को घटनास्थल पर लेकर पहुंची,जहां उनकी निशानदेही पर मामले से जुड़े तथ्यों की...

CM सैनी ने मंत्री बेंजामिन दौसा से की मुलाकात,स्वीडन के साथ हरियाणा में निवेश और औद्योगिक सहयोग बढ़ाने पर जोर

चंडीगढ़-:हरियाणा को वैश्विक निवेश और औद्योगिक सहयोग का प्रमुख केंद्र बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी लगातार प्रयासरत हैं।इसी कड़ी में मुख्यमंत्री ने स्वीडन सरकार के अंतरराष्ट्रीय विकास सहयोग एवं विदेश व्यापार मंत्री बेंजामिन दौसा से मुलाकात की।बैठक में भारत-स्वीडन संबंधों को नई मजबूती देने के साथ-साथ हरियाणा में निवेश,कौशल विकास,शिक्षा और ऊर्जा...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.