Gurugram,17 November-गुरुग्राम दौरे पर पहुंचीं हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने अल-फलाह यूनिवर्सिटी मामले पर सख्त रुख अपनाया।उन्होंने बताया कि इस पूरी प्रकरण पर उनकी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से विस्तृत बातचीत हो चुकी है।मंत्री ने स्पष्ट कहा कि ऐसी यूनिवर्सिटियों का बैकग्राउंड चेक बेहद जरूरी है और यह एक ऐसी गलती है जिसे भविष्य में दोहराया नहीं जाना चाहिए।आरती राव ने बताया कि अल-फलाह यूनिवर्सिटी को मान्यता 2014 से पहले हाईकोर्ट ने दी थी और यह स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत नहीं आती,बल्कि हायर एजुकेशन डिपार्टमेंट के तहत है।इसलिए स्वास्थ्य विभाग ने इसकी स्वीकृति कभी नहीं दी।
आज आरती राव गुरुग्राम स्थित रोटरी ब्लड सेंटर के रूफटॉप सोलर सिस्टम का उद्घाटन करने पहुंची थीं।यहा उन्होंने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि गुरुग्राम में नए सिविल अस्पताल की मंज़ूरी मिल चुकी है और जल्द ही निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी।वहीं राव इंद्रजीत सिंह के संन्यास की चर्चा पर उन्होंने कहा कि देश को आगे बढ़ाने के लिए युवाओं को नेतृत्व में लाना बेहद ज़रूरी है क्योंकि आने वाले समय की कमान युवाओं के हाथ में होगी।आरती राव ने यह भी साफ किया कि राव इंद्रजीत सिंह अभी रिटायरमेंट नहीं ले रहे हैं।इसके साथ ही बिहार चुनाव में बीजेपी की जीत को उन्होंने जनता का भरोसा बताया और दावा किया कि आने वाले समय में पार्टी 150 से अधिक सीटें जीत सकती है।
