हिमाचल में कांग्रेस ऑल्टो में समा जाएगी”—जयराम ठाकुर का वार, 3 साल के जश्न को बताया जनता के साथ मज़ाक

Shimla,19 November-:बिहार विधानसभा चुनावों में भाजपा को मिली जीत और हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार के तीन वर्ष पूरे होने के अवसर पर शिमला में भाजपा की ओर से प्रेस वार्ता आयोजित की गई।इस प्रेस वार्ता में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर,भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ.राजीव बिंदल और वरिष्ठ नेता डॉ. विपिन सिंह परमार मौजूद रहे।

पत्रकारों से बातचीत के दौरान नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कांग्रेस सरकार पर तीखा प्रहार किया।बिहार चुनाव परिणामों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि “बिहार में तो कांग्रेस बोलेरो में समा गई है और अब हिमाचल में हम कांग्रेस को ऑल्टो में फिट करके दिखाएंगे। मुख्यमंत्री को ऑल्टो बहुत पसंद है,इसलिए यह उदाहरण बिल्कुल सही बैठता है।उन्होंने सरकार द्वारा तीन साल पूरे होने पर प्रस्तावित जश्न पर सवाल उठाते हुए कहा कि प्रदेश में जनता आज भी अनेक कठिनाइयों का सामना कर रही है।उनके अनुसार,हिमाचल में अभी भी डिज़ास्टर एक्ट लागू है,जिसके कारण उपचुनाव नहीं हो पा रहे, ट्रेज़री से 10 हजार से अधिक राशि निकालने पर रोक है,कर्मचारियों का वेतन समय पर नहीं मिल रहा, पेंशनर परेशान हैं और युवा रोजगार को लेकर भटक रहे हैं। ऐसे हालात में उत्सव मनाना जनता की भावनाओं के साथ मज़ाक है।

जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार अपने पूरे कार्यकाल में कोई नई योजना शुरू नहीं कर सकी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की जनकल्याण योजनाएं—हिम केयर, सहारा, स्वावलंबन,गृहिणी सुविधा और जन मंच—को या तो बंद कर दिया गया या उनका लाभ लोगों तक नहीं पहुंच रहा। उनके मुताबिक,तीन वर्षों में कांग्रेस सरकार एक भी उपलब्धि गिनाने योग्य नहीं है।उन्होंने कहा,“अगर सरकार में थोड़ी भी संवेदनशीलता है तो उसे जश्न का फैसला तुरंत वापस लेना चाहिए। जनता सरकार की नाकामी को अच्छी तरह समझ चुकी है।उन्होंने यह भी घोषणा की कि भाजपा 4 दिसंबर को धर्मशाला में शीतकालीन सत्र के दौरान सरकार के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन करेगी।

प्रेस वार्ता में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने भी कांग्रेस सरकार पर तीखे आरोप लगाए।उन्होंने कहा कि प्रदेश की वर्तमान सरकार इतिहास की “सबसे कमजोर और निकम्मी” सरकार साबित हुई है।बिंदल ने दावा किया कि बीते तीन वर्ष आर्थिक संकट, बढ़ते कर्ज,झूठी गारंटियों,अपराधों में वृद्धि और संस्थानों को बंद करने के फैसलों से भरे रहे।उन्होंने कहा कि भाजपा लगातार जनता की आवाज उठाती रही है और आगामी 4 दिसंबर को धर्मशाला के जोरावर स्टेडियम में कांग्रेस सरकार के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा।उन्होंने बिहार चुनाव परिणामों को कांग्रेस की गिरती साख का संकेत बताया और कहा कि इसका असर हिमाचल पर भी साफ दिख रहा है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

जनगणना ड्यूटी से गायब ‘गुरुजी’ पर गिरेगी गाज, गैरहाजिरों की तैयार होगी रिपोर्ट

मोनिका रावत,चंडीगढ़। जनगणना-2027 की शुरुआत हो चुकी है। 60 हजार से ज्यादा कर्मियों को जनगणना का जिम्मा सौंपा गया है। जनगणना को लेकर बड़ी संख्या में शिक्षकों की भी ड्यूटी लगाई गई है, लेकिन शिक्षक जनगणना ड्यूटी से कन्नी का काट रहे हैं। ज्यादातर शिक्षक जनगणना ड्यूटी से गैर-हाजिर मिल रहे हैं। लिहाजा, शिक्षकों की...

बंगाल की जीत से हरियाणा भाजपा में जोश निगम चुनावों में बहुमत से जीत का दावा…स्टार प्रचारक बनाएंगे माहौल को गर्म

मोनिका रावत,चंडीगढ़। बंगाल, असम और पुडुचेरी में भाजपा की भारी बहुमत से जीत ने हरियाणा भाजपा में जोश भर दिया है। हरियाणा के चार शहरों में हो रहे निगम चुनावों में भाजपा ने भारी बहुमत से जीत का दावा किया है। जीत  का असर अब पंचकूला की राजनीति में भी दिखाई देने लगा है। भाजपा...

सीजीसी यूनिवर्सिटी, मोहाली ने पेश किया नया एजुकेशन मॉडल, ₹50 करोड़ स्कॉलरशिप से स्टूडेंट्स को बड़ा सहारा

मोहाली-: सीजीसी यूनिवर्सिटी, मोहाली ने सीजीसीयूईटी 2026 से पहले एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपने नए एजुकेशन मॉडल की झलक दिखाई। यूनिवर्सिटी का फोकस ऐसी पढ़ाई पर है जो सिर्फ किताबों तक सीमित न होकर इंडस्ट्री के साथ जुड़ी हो, नए विचारों को बढ़ावा दे और ज्यादा से ज्यादा स्टूडेंट्स के लिए आसान हो। इस मौके...

फरीदाबाद में भाजपा की जीत पर जश्न, नेताओं ने बांटी मिठाइया

फरीदाबाद -:फरीदाबाद में भारतीय जनता पार्टी की सफलता को लेकर खुशी का माहौल देखने को मिला। केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर के कार्यालय पर विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने पहुंचकर उन्हें बधाई दी। इस दौरान दोनों नेताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ इस...

सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू का बड़ा बयान: “ईवीएम को हैक किया जा सकता है”, भाजपा पर एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप

शिमला, संजू -:पश्चिम बंगाल सहित अन्य राज्यों में हाल ही में आए चुनावी नतीजों के बाद हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कई अहम राजनीतिक मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखी। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) की विश्वसनीयता पर सवाल उठाते हुए बड़ा बयान दिया। मुख्यमंत्री ने दावा किया कि ईवीएम मशीन को...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.