महिला कबड्डी विश्व कप में भारत की शानदार जीत: मंडी की भावना ठाकुर बनीं टीम की डिफेंस की दीवार

Mandi,24 November:बांग्लादेश के ढाका में आयोजित महिला विश्व कप कबड्डी प्रतियोगिता में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम कर लिया। इस ऐतिहासिक जीत में हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले की बेटी भावना ठाकुर ने मुख्य डिफेंडर के रूप में महत्वपूर्ण योगदान दिया और पूरे प्रदेश का गौरव बढ़ाया।

मंडी जिले के पंडोह क्षेत्र के पिपलागलू गांव से संबंध रखने वाली भावना ठाकुर शुरू से ही अपनी मजबूत पकड़, सटीक तकनीक और खेल के प्रति समर्पण के लिए जानी जाती हैं। महिला विश्व कप के फाइनल मुकाबले में भी उन्होंने कई महत्वपूर्ण रेडरों को सफलतापूर्वक रोककर भारतीय टीम की जीत में निर्णायक भूमिका निभाई। जिला कबड्डी संगठन के सचिव नेत्र सिंह ठाकुर ने बताया कि भावना के उत्कृष्ट प्रदर्शन ने टीम के मनोबल को मजबूती दी और उनकी डिफेंस लाइन को अटूट बनाए रखा। उन्होंने कहा कि भावना ने पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन खेल दिखाकर अपने को एक भरोसेमंद खिलाड़ी साबित किया।जिला कबड्डी एसोसिएशन के प्रधान श्यामलाल ठाकुर ने कहा कि मंडी की इस होनहार खिलाड़ी की उपलब्धि पर पूरा जिला गर्व महसूस कर रहा है। उन्होंने बताया कि भावना ठाकुर के घर लौटने पर जिला कबड्डी एसोसिएशन की ओर से भव्य स्वागत और सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा,ताकि उनके कठिन परिश्रम और उपलब्धि का उत्सव पूरे समुदाय के साथ साझा किया जा सके।

ढाका में खेले गए फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम का सामना चीन ताइपे से हुआ। मुकाबला शुरुआत से ही रोमांचक रहा,लेकिन भारतीय खिलाड़ियों ने बेहतर रणनीति और सामूहिक तालमेल का प्रदर्शन करते हुए लगातार बढ़त बनाए रखी। भारतीय टीम ने कुल 35 अंक अर्जित किए,जबकि चीनी ताइपे की टीम 28 अंकों पर ही रुक गई। इस तरह भारत ने निर्णायक अंतर से जीत हासिल कर दूसरी बार विश्व कप का ताज अपने नाम किया।भावना ठाकुर के उत्कृष्ट प्रदर्शन ने न केवल मंडी और हिमाचल प्रदेश का मान बढ़ाया, बल्कि देशभर की उन युवा लड़कियों के लिए प्रेरणा का स्रोत भी बनी हैं जो खेल के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाना चाहती हैं।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

केओली पंचायत चुनाव ..सास ने बहू को हराया , ननद ने अपनी सगी भाभी को दी मात

मंडी,धर्मवीर -:पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के गृह विधानसभा क्षेत्र सराज की केओली पंचायत चुनाव इस बार सिर्फ वोटों की लड़ाई नहीं रहे, बल्कि रिश्तों की सियासत ने भी लोगों को चौंका दिया।28 मई को संपन्न हुए पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में चुनावों के परिणाम शाम होते-होते सामने आए तो कई पंचायतों...

सुप्रीम कोर्ट से विनेश फोगाट को राहत, एशियन गेम्स ट्रायल में हिस्सा लेने का रास्ता साफ

पलवल -:विनेश फोगाट को एशियन गेम्स चयन ट्रायल में भाग लेने की बड़ी राहत मिली है। Supreme Court of India ने भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) की उस याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें विनेश को ट्रायल से रोकने की मांग की गई थी। अब वह 30 और 31 मई को दिल्ली में होने वाले ट्रायल...

हिमाचल में जंगलों की आग बनी बड़ी चुनौती, 263 घटनाओं से 3500 हेक्टेयर वन क्षेत्र प्रभावित

शिमला,संजू -:हिमाचल प्रदेश में बढ़ती गर्मी और लंबे समय से बारिश नहीं होने के कारण जंगलों में आग की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं।प्रदेशभर में अब तक जंगलों में आग लगने के 263 मामले दर्ज किए जा चुके हैं,जिनसे करीब 3500 हेक्टेयर वन भूमि प्रभावित हुई है। वन विभाग के अनुसार इन घटनाओं से अब...

हिमाचल में 16 जून से शुरू होगा पहला चरण, डिजिटल तकनीक से पहली बार होगी जनगणना

शिमला, संजू -:हिमाचल प्रदेश में जनगणना-2027 को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं।प्रदेश में जनगणना का पहला चरण 16 जून से 15 जुलाई 2026 तक आयोजित किया जाएगा। इस बार जनगणना प्रक्रिया पूरी तरह डिजिटल तकनीक पर आधारित होगी, जिसमें मोबाइल एप, ऑनलाइन डेटा एंट्री और स्व-गणना जैसी आधुनिक सुविधाएं शामिल की गई हैं।जनगणना के...

करनाल से उठी बागवानी क्रांति की नई लहर, मुख्यमंत्री नायब सैनी ने किसानों को दिए बड़े तोहफे

करनाल-:करनाल में आयोजित राष्ट्रीय बागवानी सम्मेलन ने देशभर के कृषि वैज्ञानिकों, विशेषज्ञों और प्रगतिशील किसानों को एक मंच पर लाकर कृषि क्षेत्र में नई उम्मीद जगा दी। केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान में शुरू हुए चार दिवसीय सम्मेलन में आधुनिक खेती, गुणवत्तापूर्ण बीज और रोगमुक्त पौध सामग्री को भविष्य की कृषि की सबसे बड़ी जरूरत...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.