/ May 14, 2026

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार सक्रिय, अग्रणी संगठनों के साथ की पहली बैठक

Shimla,8 December-:कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार ने पदभार संभालते ही संगठन को गति देने के प्रयास तेज कर दिए हैं। सोमवार को उन्होंने कांग्रेस मुख्यालय में अग्रणी संगठनों के पदाधिकारियों के साथ पहली औपचारिक बैठक की। इससे पूर्व सुबह उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से शिमला में विस्तृत चर्चा की। बताया जा रहा है कि यह बैठकें संगठनात्मक मजबूती और आगामी कार्यक्रमों की रणनीति तय करने को लेकर अहम रहीं।

विनय कुमार ने बैठक में कांग्रेस सरकार के तीन वर्ष पूरे होने पर प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर आयोजित होने वाले राज्यस्तरीय समारोह में हजारों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति सुनिश्चित की जाएगी।उनका कहना था कि आपदा की विभीषिका और आर्थिक चुनौतियों के बावजूद प्रदेश सरकार ने कई सराहनीय फैसले लिए हैं।कांग्रेस की चुनावी गारंटियों में से पांच से छह को पूरा किया जा चुका है,जबकि शेष वादों को आगामी दो वर्षों में पूरा कर दिया जाएगा।उन्होंने स्वीकार किया कि लंबे समय से संगठनात्मक ढांचा कमजोर होने के कारण कार्यकर्ताओं में अपेक्षित सक्रियता नहीं दिख रही थी।इसी को ध्यान में रखते हुए वह बुधवार से प्रदेशभर के दौरे पर निकलेंगे। विनय कुमार ने स्पष्ट किया कि आने वाले दिनों में कई इकाइयों का गठन किया जाएगा और अगले तीन महीनों के भीतर संगठन निर्माण की प्रक्रिया को पूरा कर लिया जाएगा।

भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि विपक्ष आरोप लगाने तक सीमित है,जबकि आपदा के समय किसी प्रकार का सहयोग नहीं दिया गया। प्रदेश सरकार ने सीमित संसाधनों के बावजूद राहत व पुनर्वास कार्यों को प्राथमिकता से पूरा किया,परंतु केंद्र सरकार की ओर से किसी प्रकार की मदद नहीं मिली।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

पालमपुर नगर निगम चुनाव: कांग्रेस ने झोंकी पूरी ताकत, मुख्यमंत्री बोले—जनता देगी विकास को समर्थन

धर्मशाला, राहुल -:पालमपुर में नगर निगम चुनावों से पहले राजनीतिक माहौल पूरी तरह गर्म हो गया है। 17 मई को होने वाले नगर निगम चुनावों को लेकर कांग्रेस ने प्रचार अभियान तेज कर दिया है। इसी कड़ी में प्रदेश के मुख्यमंत्री ने पालमपुर में विशाल शक्ति प्रदर्शन करते हुए जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान...

ट्रेन से कुरुक्षेत्र पहुंचे गुजरात के राज्यपाल, साइकिल चलाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

कुरुक्षेत्र, गुरदीप सिंह गुजराल -: गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत  ने सादगी और पर्यावरण संरक्षण की मिसाल पेश करते हुए अहमदाबाद से दिल्ली और फिर दिल्ली से कुरुक्षेत्र तक रेल यात्रा की। कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन पहुंचने के बाद उन्होंने गुरुकुल तक का सफर साइकिल से तय किया। इस दौरान उन्होंने देशवासियों को ईंधन बचत, पर्यावरण...

पेपर फूटा, सपना टूटा… NEET घोटाले पर भड़के भगवंत मान, बोले- डबल इंजन सरकारों में पनप रहा पेपर लीक माफिया”

राहुल चावला ,कांगड़ा -:पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान वीरवार को कांगड़ा एयरपोर्ट पहुंचे, जहां से वह धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले आईपीएल मुकाबले से पहले पंजाब किंग्स टीम का हौसला बढ़ाने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए NEET परीक्षा रद्द होने के मुद्दे पर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला।  भगवंत...

युवा आर्किटेक्ट्स को नया मंच देने के लिए पीएचडीसीसीआई ने लांच किया ‘यंग आर्किटेक्ट्स फोरम’

मोहाली। युवा आर्किटेक्ट्स को सशक्त बनाने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के चंडीगढ़ चैप्टर ने ‘नेटवर्क फॉर पीपल ऑफ कंस्ट्रक्शन’ के सहयोग से मोहाली में ‘यंग आर्किटेक्ट्स फोरम’ लॉन्च किया।इस पहल का उद्देश्य खास तौर पर युवा आर्किटेक्ट्स के लिए एक ऐसा गतिशील मंच तैयार करना...

पीएम के आवाहन पर बोले सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू, किसी पर रोक लगाना सही नहीं

मंडी , धर्मवीर -:मंडी नगर निगम चुनावों में प्रचार पर पहुंचे सीएम सुक्खू ने पीएम मोदी के आवहन पर अपनी प्रतिकिया दी है। सीएम सुक्खविंदर सिंह सुक्खू का कहना है कि इस तरह की किसी पर रोक लगाना बिल्कुल भी सही नहीं हैं। उन्होंने कहा कि सोना खरीदना यहां की लोक संस्कृति से जुड़ा हुआ...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.