/ Jun 29, 2026

संजौली मस्जिद मामले में मुस्लिम समुदाय करेगा नगर निगम शिमला से निर्माण को वैध करने की अपील

Shimla,Sanju-:नगर निगम शिमला में संजौली मस्जिद से जुड़े निर्माण मुद्दे को लेकर ऑल हिमाचल मुस्लिम ऑर्गनाइजेशन अब औपचारिक रूप से आवेदन दाखिल करेगा। संगठन के अध्यक्ष नजाकत अली हाशमी ने स्पष्ट किया है कि मस्जिद परिसर में कुछ अतिरिक्त निर्माण अवश्य हुआ है, लेकिन यह किसी भी तरह से गैर-कानूनी नहीं है।उनका कहना है कि निर्माण को वैध दर्जा दिलाने के लिए पूरी प्रक्रिया के साथ नगर निगम शिमला आयुक्त से अनुमति मांगी जाएगी। संगठन का मानना है कि यदि निर्माण निर्धारित नियमों और मानकों के अनुरूप है,तो इसे लीगल बनाने में कोई बाधा नहीं आनी चाहिए।

नजाकत अली हाशमी ने कहा कि मस्जिद से संबंधित विवाद को अनावश्यक रूप से सांप्रदायिक रूप दिया जा रहा है, जबकि वास्तविकता इससे अलग है। उन्होंने दावा किया कि कुछ लोग व्यक्तिगत स्वार्थों के लिए इस पूरे मामले को धार्मिक दिशा में मोड़ने का प्रयास कर रहे हैं। उनका आरोप है कि हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के एक अधिवक्ता अपने निजी फायदे को ध्यान में रखते हुए मस्जिद के विरोध में खड़े हैं और मामले को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि मुस्लिम समुदाय प्रदेश में शांति, सद्भाव और भाईचारा बनाए रखने के पक्ष में है। यही वजह है कि वे कानूनी प्रक्रिया का सम्मान करते हुए 9 मार्च को हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट द्वारा किए जाने वाले हर आदेश का पालन करेंगे। हाशमी ने यह भी स्पष्ट किया कि मस्जिद के मौजूदा खसरा नंबर को लेकर जो भी शंकाएं उठाई जा रही हैं, वे आधारहीन हैं।

हाशमी के अनुसार, यदि किसी पक्ष का यह दावा है कि पहले वहां गण देवता का स्थान था, तो उन्हें इस बात से जुड़े प्रमाण और दस्तावेज अदालत या प्रशासन के समक्ष प्रस्तुत करने चाहिए। उन्होंने कहा कि बिना दस्तावेजी सबूतों के किसी भी तरह का दावा न तो मान्य होगा और न ही न्यायसंगत।अंत में हाशमी ने प्रदेश के लोगों से शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने और किसी भी प्रकार की अफवाहों से दूर रहने की अपील की। उनका कहना है कि मस्जिद से जुड़े सभी मुद्दों का समाधान केवल क़ानूनी प्रक्रिया और आपसी समझदारी से ही हो सकता है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

राजेश धर्मानी बोले, जनता तय करेगी चुनावी नतीजे, विपक्ष के अच्छे सुझावों पर सरकार करती है अमल

धर्मशाला,राहुल-:हिमाचल प्रदेश के तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्मानी ने भाजपा द्वारा चुनावों में सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग के लगाए जा रहे आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि लोकतंत्र में विपक्ष का दायित्व सरकार की आलोचना करना और कमियों को उजागर करना होता है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार विपक्ष की उन बातों को गंभीरता से...

विमल नेगी प्रकरण: पत्नी ने राज्यपाल से निष्पक्ष जांच और दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (HPPCL) के दिवंगत चीफ इंजीनियर विमल नेगी मामले में उनकी पत्नी किरण नेगी ने राज्यपाल से मुलाकात कर न्याय की गुहार लगाई है।सोमवार को हिमाचल जनजातीय लोक अधिकार महासंघ के प्रतिनिधियों के साथ राजभवन पहुंचीं किरण नेगी ने मामले की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने और कथित रूप से जिम्मेदार अधिकारियों...

मोदी सरकार के 12 वर्षों में देश ने विकास की नई उड़ान भरी, हिमाचल को मिली ऐतिहासिक सौगातें : अनुराग ठाकुर

शिमला,संजू-;भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने सोमवार को शिमला प्रवास के दौरान विश्व प्रसिद्ध जाखू मंदिर में भगवान हनुमान के दर्शन कर देश की समृद्धि और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की। इसके बाद उन्होंने “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के...

बड़ा भंगाल पहुंचे सीएम सुक्खू, महिलाओं, किसानों और भेड़पालकों के लिए कई बड़ी घोषणाएं

धर्मशाला,राहुल-:मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कांगड़ा जिले के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल के ऐतिहासिक दौरे के दौरान स्थानीय लोगों को विकास की कई अहम सौगातें दीं। मुख्यमंत्री इस क्षेत्र में रात्रि प्रवास करने वाले प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री बने। अपने दौरे के दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और मौके पर...

भीषण गर्मी में यमुना नदी बनी खतरे का ठिकाना, चेतावनी के बावजूद जान जोखिम में डाल रहे लोग

यमुनानगर,परवेज खान-:यमुनानगर में भीषण गर्मी के चलते लोग ठंडक पाने के लिए अपनी जान दांव पर लगा रहे हैं। दादूपुर हेड के पास यमुना नदी में बड़ी संख्या में युवक गहरे पानी में उतरकर नहा रहे हैं और ऊंचाई से छलांग लगाकर खतरनाक स्टंट कर रहे हैं। सिंचाई विभाग की लगातार चेतावनी,सुरक्षा कर्मियों की निगरानी...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.