धर्मशाला में भारत–दक्षिण अफ्रीका टी-20 मैच; एचपीटीडीसी ने पूरी की तैयारिया

Dharamshala-:आगामी 14 दिसंबर को धर्मशाला के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाने वाले भारत–दक्षिण अफ्रीका टी-20 मुकाबले को लेकर हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम (एचपीटीडीसी) पूरी तरह तैयार है। निगम प्रबंधन का कहना है कि इस वर्ष पर्यटकों को बीते साल की तुलना में बेहतर और उन्नत सुविधाएँ उपलब्ध करवाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। क्रिकेट मैच के चलते हर वर्ष बड़ी संख्या में देश-विदेश से दर्शक धर्मशाला पहुंचते हैं, जिससे होटल कारोबार, स्थानीय व्यापार और पर्यटन गतिविधियों में उल्लेखनीय वृद्धि होती है।

एचपीटीडीसी के प्रबंध निदेशक डॉ. राजीव कुमार ने बताया कि धर्मशाला विश्व के सबसे सुंदर क्रिकेट स्टेडियमों में शामिल है और यहीं के प्राकृतिक सौंदर्य के कारण अंतरराष्ट्रीय स्तर के खेल आयोजन लगातार यहाँ आयोजित किए जाते हैं। उनके अनुसार,ऐसे आयोजन न केवल खिलाड़ियों के लिए सुखद अनुभव होते हैं, बल्कि स्थानीय पर्यटन उद्योग के लिए भी नई संभावनाएँ लेकर आते हैं। उन्होंने कहा कि टी-20 मैच के दौरान निगम होटलों में विशेष व्यवस्थाएँ की जाएंगी ताकि पर्यटकों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।उन्होंने यह भी बताया कि बीते वर्षों में मैचों के दौरान निगम होटलों की मांग काफी बढ़ी है। इसी को देखते हुए इस बार और अधिक गुणवत्तापूर्ण सेवाएँ देने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं।इसका लाभ न केवल एचपीटीडीसी को मिलेगा बल्कि निजी होटल व्यवसायियों, स्थानीय कैब ऑपरेटरों व पर्यटन से जुड़े अन्य कारोबारियों को भी होगा।

डॉ. राजीव कुमार के अनुसार, दिसंबर का महीना धर्मशाला के पर्यटन उद्योग के लिए स्वर्णिम अवसर जैसा होता है। 14 दिसंबर के मैच के बाद क्रिसमस और न्यू ईयर की छुट्टियाँ शुरू हो जाएँगी,जिनके दौरान होटल बुकिंग आमतौर पर पूरी तरह भर जाती है।उन्होंने कहा कि कई बार स्थिति यह होती है कि पर्यटकों को कमरे तक नहीं मिलते।ऐसे में मैच के साथ-साथ त्योहारों का मौसम पर्यटन क्षेत्र को और अधिक गति प्रदान करेगा।
निगम प्रबंधन को उम्मीद है कि मैच,क्रिसमस और न्यू ईयर की वजह से दिसंबर का महीना राजस्व के लिहाज़ से बेहद मजबूत रहेगा। क्रिकेट प्रेमियों की भीड़, ठंडी मौसम का आनंद और हिमालयी पहाड़ियों का आकर्षण – इन सबके चलते धर्मशाला में पर्यटकों की संख्या में बड़ी वृद्धि होने की संभावना है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

पवन खेड़ा की टिप्पणी के खिलाफ भाजपा का मोर्चा, शिमला में FIR की मांग

शिमला,संजू-:कांग्रेस नेता पवन खेड़ा द्वारा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर भाजपा ने कड़ा विरोध जताया है।भाजपा मुख्य प्रवक्ता एवं विधायक राकेश जमवाल के नेतृत्व में विधायक सतपाल सिंह सत्ती,डी.एस. ठाकुर और दिलीप ठाकुर ने एडिशनल एसपी के माध्यम से पुलिस अधीक्षक शिमला को शिकायत सौंपकर पवन खेड़ा के...

हैपनिंग हरियाणा 2.0: मुंबई से ग्लोबल निवेश और हरियाणवी कनेक्ट की नई शुरुआत

हरियाणा-:हरियाणा सरकार ने मुंबई में ‘हैपनिंग हरियाणा 2.0’ के तहत अंतरराष्ट्रीय आउटरीच और ग्लोबल कैपिटल कैंपेन की शुरुआत की।23 से 25 अगस्त तक चलने वाले इस तीन दिवसीय इन्वेस्टर समिट में 66 हजार करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्तावों पर एमओयू होने की संभावना है।मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मुंबई में बसे हरियाणवियों से...

राशन वितरण में लापरवाही पर सख्ती, डिपो होल्डरों को मंत्री राजेश नागर के निर्देश

अम्बाला-:हरियाणा के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार राजेश नागर ने सोमवार को डिपो होल्डरों के साथ समीक्षा बैठक कर राशन वितरण व्यवस्था की जानकारी ली। बैठक में मंत्री ने पात्र लाभार्थियों को समय पर और पूरा राशन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि राशन वितरण में किसी...

विधानसभा परिसर में सत्ता पक्ष-विपक्ष आमने-सामने, अटैचियों और तख्तियों के जरिए लगाए आरोप

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले ही विधानसभा परिसर में राजनीतिक माहौल गरमा गया।सत्ता पक्ष और विपक्ष के विधायक आमने-सामने आ गए और दोनों ओर से एक-दूसरे के खिलाफ नारेबाजी की गई।काउंसिल चेंबर के बाहर काफी देर तक दोनों पक्षों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर...

राष्ट्रगान के अपमान के आरोपों पर बिफरा विपक्ष, वीडियो फुटेज की मांग सदन से वॉकआउट

शिमला,संजू-:हिमाचल विधानसभा के मानसून सत्र के तीसरे दिन राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत को लेकर सदन में एक बार फिर हंगामा हुआ। तीन दिनों से जारी विवाद के बीच विधानसभा अध्यक्ष ने सदन में व्यवस्था देते हुए स्पष्ट किया कि विधानसभा सत्र की शुरुआत राष्ट्रगान से होगी,जबकि समापन राष्ट्रगीत के साथ किया जाएगा।इसी दौरान विपक्ष ने सत्र...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.