/ May 17, 2026

राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने मदर टेरेसा साकेत ऑर्थोपेडिक अस्पताल का किया निरीक्षण

Panchkula,10 October-:हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने सोमवार को पंचकूला स्थित मदर टेरेसा साकेत ऑर्थोपेडिक अस्पताल का दौरा किया और अस्पताल में उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ उनकी धर्मपत्नी  मित्रा घोष भी मौजूद रहीं।

निरीक्षण के दौरान राज्यपाल ने डॉक्टरों, नर्सों और अन्य कर्मचारियों से बातचीत की तथा अस्पताल में दी जा रही चिकित्सा सेवाओं की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने अस्पताल के बुनियादी ढांचे, आधुनिक उपकरणों और विशेषज्ञ सेवाओं की समीक्षा करते हुए हड्डी रोग, पुनर्वास एवं आघात प्रबंधन के क्षेत्र में अस्पताल द्वारा बनाए गए उच्च मानकों की सराहना की।राज्यपाल ने प्रथम तल पर स्थित ऑपरेशन थियेटर का भी निरीक्षण किया और वहां उपलब्ध उपकरणों की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने ओटी टेबल और सीआरएम मशीन की आवश्यकता पर अस्पताल की निदेशक डॉ. रानी सिंह को शीघ्र प्रस्ताव तैयार कर भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आवश्यक उपकरणों की खरीद के लिए फंड की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी।इसके अतिरिक्त, राज्यपाल ने मरीजों की सुविधा के लिए स्ट्रेचर लिफ्ट लगाने का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में मरीजों को असुविधा न हो, इसके लिए वेटिंग एरिया में पर्याप्त संख्या में एसी लगवाए जाएं।सफाई व्यवस्था की समीक्षा करते हुए राज्यपाल ने निर्देश दिया कि पुरुष एवं महिला शौचालयों की दैनिक सफाई सुनिश्चित की जाए, ताकि अस्पताल का वातावरण स्वच्छ और सुरक्षित बना रहे।राज्यपाल प्रो. घोष ने अस्पताल प्रबंधन को आश्वासन दिया कि समाज सेवा के उनके प्रयासों में राजभवन की ओर से हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा। उन्होंने डॉक्टरों और चिकित्सा कर्मचारियों की समर्पण भावना और सेवा भाव की सराहना की।इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव  डी. के. बेहरा, उपायुक्त  सतपाल शर्मा, पुलिस उपायुक्त  सृष्टि गुप्ता, एसडीएम  चंद्रकांत कटारिया, अस्पताल की निदेशक डॉ. रानी सिंह, तथा अन्य डॉक्टर एवं स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

18 वर्षों बाद बना अद्भुत संयोग, शनिचरी अमावस्या पर ब्रह्मसरोवर में उमड़ा आस्था का सैलाब

कुरुक्षेत्र, गुरदीप सिंह गुजराल -:शनिचरी अमावस्या के अवसर पर धर्मनगरी कुरुक्षेत्र  के पवित्र ब्रह्मसरोवर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। हरियाणा सहित पंजाब, राजस्थान, दिल्ली और महाराष्ट्र जैसे विभिन्न राज्यों से हजारों श्रद्धालु यहां स्नान और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे। सुबह से ही ब्रह्मसरोवर के घाटों पर भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं...

मोदी सरकार ने फार्मास्यूटिकल क्षेत्र को पूरी तरह कॉर्पोरेट कंपनियों और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स के हवाले कर दिया : रणदीप सिंह सुरजेवाला

कैथल / बलिन्द्र कुमार-:कैथल में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के महासचिव एवं राज्यसभा सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला  ने आज किसान भवन में कैथल कैमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। एसोसिएशन ने 20 मई 2026 को प्रस्तावित अखिल भारतीय कैमिस्ट बंद को लेकर उन्हें विस्तृत ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से अवैध ई-फार्मेसी, बड़ी...

60 हजार मतदाता करेंगे 180 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला, मतदान कल

मंडी, धर्मवीर -:शहरी निकायों को लेकर कल यानी रविवार 17 मई को होने वाले मतदान को लेकर मंडी जिला प्रशासन ने अपरी तैयारियां पूरी कर ली हैं। सभी पोलिंग पार्टियों ने अपने-अपने बूथ संभाल लिए हैं। बता दें कि कल मंडी जिला के 7 शहरी निकायों के 61 वार्डों के लिए मतदान होगा। इनमें 180...

लोकसभा चुनावों में ऐतिहासिक प्रदर्शन के बाद केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने माता श्री नैना देवी मंदिर में टेका माथा

बिलासपुर, सुभाष -:लोकसभा चुनावों में भाजपा के शानदार प्रदर्शन और कई राज्यों में मिली बड़ी सफलता के बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता जीपी नड्डा  हिमाचल प्रदेश स्थित श्री नैना देवी मंदिर  पहुंचे। यहां उन्होंने अपनी कुल देवी मां श्री नैना देवी के दरबार में माथा टेककर विशेष पूजा-अर्चना की और देश...

मेरे लिए कार्यकर्ता पहले, प्रधान बाद में, पार्टी को दरकिनार करके न लड़े पंचायत चुनाव

मंडी धर्मवीर -: पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने अपने गृहक्षेत्र सराज में चुनाव लड़ रहे लोगों को स्पष्ट और सख्त संदेश देते हुए कहा है कि उनके लिए सबसे पहले पार्टी का कार्यकर्ता है जबकि प्रधान बाद में। आज हणोगी में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ आयोजित बैठक में जयराम ठाकुर ने कहा...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.