सीएम नायब सिंह सैनी का ऐलान – हरियाणा में विकास की रिपोर्ट जनता तक पहुंचेगी

Chandigarh-:हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा है कि प्रगति समीक्षा कार्यक्रम के 10 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में प्रदेशभर में विशेष जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इस कार्यक्रम के तहत राज्य में पूरे हुए विभिन्न प्रोजेक्ट्स और सामाजिक योजनाओं की जानकारी जनता तक पहुंचाई जाएगी।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने चंडीगढ़ में प्रगति कार्यक्रम की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जनवरी 2014 में शुरू किया गया था, जिसके अंतर्गत विभिन्न विभागों के बड़े प्रोजेक्ट्स और सामाजिक योजनाओं की नियमित समीक्षा की जाती है।मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि पीएनडीटी एक्ट का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए और शिक्षा विभाग में ड्रॉपआउट रोकने के लिए विशेष जांच अभियान चलाया जाए। उन्होंने कहा कि इन अभियानों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।सैनी ने बताया कि सेक्टर 78, फरीदाबाद में एचएसवीपी द्वारा इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर बनाया जा रहा है, जो फरवरी 2027 तक पूरा होगा। गुरुग्राम में भी विश्वस्तरीय कन्वेंशन सेंटर बनाने की योजना पर कार्य चल रहा है।रेवाड़ी में बन रहे एम्स में पावर और पेयजल आपूर्ति से जुड़े कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं।

  • पावर सप्लाई का कार्य सितंबर 2026 तक पूरा होगा।
  • पेयजल आपूर्ति मार्च 2027 तक दिवाना डिस्ट्रीब्यूटरी के माध्यम से शुरू की जाएगी।
  • इसके पहले पाली में ट्यूबवेल लगाकर अप्रैल 2026 तक अस्थाई पेयजल व्यवस्था शुरू होगी।

मुख्यमंत्री ने बताया कि फरीदाबाद, पानीपत, यमुनानगर, कैथल, जींद, भिवानी और महेन्द्रगढ़ के स्वास्थ्य संस्थानों में पेयजल और इन्फ्रास्ट्रक्चर से संबंधित कार्य जल्द पूरे किए जाएंगे।उन्होंने कहा कि

  • हुडा सिटी सेंटर से साइबर सिटी गुरुग्राम तक मेट्रो कनेक्टिविटी
  • सराय काले खां से बावल रैपिड रेल प्रोजेक्ट
    अगले वर्ष शुरू किए जाएंगे।

गुरुग्राम में वाटिका चौक सोहना रोड से क्लोवरलीफ एनएच-48 तक मास्टर ड्रेन का निर्माण मई 2026 तक पूरा होगा।
धनवापुर में 100 एमएलडी सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के लिए टेंडर जारी कर दिए गए हैं, जिससे शहर में जल निकासी बेहतर होगी।फरीदाबाद में 12 रेनीवेल ट्यूबवेल लगाए जा रहे हैं — इनमें से आधे जून 2026 तक, और शेष अगले गर्मी के मौसम से पहले पूरे किए जाएंगे।

मुख्यमंत्री ने बताया कि

  • नांगल चौधरी में दिल्ली-मुंबई इंडस्ट्रियल कॉरिडोर पर सबसे बड़ा लॉजिस्टिक हब बनाया जा रहा है।
  • हिसार में भी लॉजिस्टिक हब का कार्य निर्माणाधीन है।

उन्होंने कहा कि खेतड़ी-नरेला, मेरठ-भिवानी ट्रांसमिशन लाइन और अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे का कार्य हरियाणा में पूरा हो चुका है।
दिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे का एक्सटेंशन युवीआर नरेला से जोड़ने की प्रक्रिया जारी है।

महिलाओं के लिए सेक्टर 78, फरीदाबाद और सेक्टर 9, गुरुग्राम में कामकाजी होस्टल बनाए जा रहे हैं। इसी प्रकार पानीपत, सोनीपत और रेवाड़ी में भी महिला होस्टल निर्माण की प्रक्रिया जारी है।
मुख्यमंत्री ने पंचकूला के कामकाजी होस्टल को शीघ्र शुरू करने के निर्देश भी दिए।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

पृथी मिलिट्री स्टेशन अवेरीपट्टी में 20 से 25 मार्च तक सेना भर्ती रैली, प्रशासन ने तैयारियों को लेकर कसी कमर

शिमला-:रामपुर उपमंडल के तहत पृथी मिलिट्री स्टेशन अवेरीपट्टी में 20 से 25 मार्च, 2027 तक सेना भर्ती रैली आयोजित की जाएगी। भर्ती रैली के सफल एवं सुचारू आयोजन को लेकर बुधवार को उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।बैठक में सेना के अधिकारियों सहित विभिन्न संबंधित विभागों के अधिकारियों ने भाग...

बड़ा भंगाल में जल्द पहुंचेगा BSNL का मोबाइल टावर, 26 किलोमीटर पैदल रास्ता बनी सबसे बड़ी चुनौती

राहुल चावला,धर्मशाला-:हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के बेहददुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल को मोबाइल नेटवर्क से जोड़ने की उम्मीद एक बार फिर जगी है।यहां BSNL मोबाइल टावर स्थापित करने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की तैयारी में है। वर्ष 2024 में टावर के लिए सर्वे पूरा कर स्थान चिन्हित किया गया था, लेकिन दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों...

70 किलोमीटर दूर पहुंचने के बाद याद आया बच्चा! ढाबे पर 8 साल के मासूम को भूल गए माता-पिता

ऊना/राकेश-:हिमाचल प्रदेश के ऊना से लापरवाही का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है।यहां उत्तर प्रदेश से हिमाचल के शक्तिपीठों के दर्शन के लिए आया एक परिवार अपने 8 साल के बच्चे को ढाबे पर ही भूल गया।हैरानी की बात यह है कि परिवार करीब 70 किलोमीटर का सफर तय कर माता नैना देवी...

दृष्टिबाधितों का सरकार को अल्टीमेटम, वार्ता नहीं हुई तो दिल्ली कूच की चेतावनी

शिमला-:हिमाचल प्रदेश में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पिछले 1079 दिनों से आंदोलन कर रहे दृष्टिबाधित युवाओं ने एक बार फिर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।मंगलवार को बड़ी संख्या में दृष्टिबाधित प्रदर्शनकारियों ने सचिवालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया।प्रदर्शनकारियों ने सरकार को दो टूक चेतावनी दी है कि यदि आज उनकी मांगों को...

65 की उम्र में साइकिल पर भारत भ्रमण, नशामुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

राहुल चावला,धर्मशाला-:उम्र के जिस पड़ाव पर ज्यादातर लोग आराम और सुकून की जिंदगी जीना पसंद करते हैं,वहीं दिल्ली के 65 वर्षीय रमेश सिंह राणा साइकिल लेकर देश भ्रमण पर निकले हैं।साइकिल पर तिरंगा लगाकर सफर कर रहे राणा का मकसद सिर्फ नए स्थानों को देखना नहीं,बल्कि लोगों को नशे से दूर रहने,पर्यावरण संरक्षण के लिए...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.