जयराम ठाकुर बोले..जन संकल्प सम्मेलन में कांग्रेस सरकार की अंदरूनी जंग उजागर

Mandi, Dharamveer-:मंडी में आयोजित प्रदेश सरकार के जन संकल्प सम्मेलन को लेकर प्रदेश की राजनीति में नई हलचल पैदा हो गई है। कार्यक्रम के अगले ही दिन पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि यह सम्मेलन जनता की समस्याओं पर चर्चा का मंच न बनकर केवल नेताओं की भड़ास निकालने का स्थल बन गया। उन्होंने दावा किया कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जहां हमेशा की तरह भाजपा पर तीखे हमले किए, वहीं उनके ही डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने सार्वजनिक मंच से अपनी ही सरकार और मुख्यमंत्री पर कटाक्ष करने में कोई कसर नहीं छोड़ी।
सरकार की अंदरूनी जंग उजागर

मंडी में आयोजित पत्रकार वार्ता में जयराम ठाकुर ने कहा कि अब तक लोग केवल यह सुनते थे कि सरकार के अंदर खींचतान चल रही है, लेकिन जन संकल्प सम्मेलन ने इस बात को पूरी तरह उजागर कर दिया है। उनका कहना था कि डिप्टी सीएम जिस तरह सीधे मुख्यमंत्री की ओर देखकर लंबे समय से भीतर जमा गिले-शिकवे सार्वजनिक मंच पर लेकर आए, उससे प्रदेश की राजनीति में तरह-तरह के सवाल खड़े हो गए हैं। उन्होंने कहा कि डिप्टी सीएम के बयान स्पष्ट संकेत देते हैं कि सरकार के भीतर सबकुछ सामान्य नहीं है और दोनों शीर्ष नेताओं के बीच आपसी अनबन किसी से छिपी नहीं रह गई है।

वॉल्वो में सिर्फ ड्राइवर–कंडक्टर ही होंगे

जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री के उस बयान पर भी पलटवार किया जिसमें सुक्खू ने कहा था कि अगली बार कांग्रेस सरकार 52-सीटर वॉल्वो बस में सवार होकर सत्ता में लौटेगी। जयराम ने व्यंग्य किया कि बिहार में कांग्रेस एक बोलेरो गाड़ी में सिमट चुकी है, और अगर हिमाचल में कांग्रेस वास्तव में वॉल्वो बस में आए भी तो उसमें केवल ड्राइवर और कंडक्टर ही दिखेंगे, जबकि सारी सीटें खाली रह जाएगी। उन्होंने इसे कांग्रेस के गिरते जनाधार का प्रतीक बताया।

वीरभद्र परिवार की दूरी पर भी सवाल

इस दौरान उन्होंने वीरभद्र सिंह परिवार की कार्यक्रम से दूरी को भी बड़ा मुद्दा बनाते हुए कहा कि कांग्रेस का इतिहास बनाने और संगठन को मजबूत करने में हॉलीलॉज की अहम भूमिका रही है, लेकिन आज वही हॉलीलॉज सरकार को कार्यक्रमों में नजर नहीं आता। जयराम ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री सुक्खू वीरभद्र परिवार को हाशिए पर धकेलने की कोशिश कर रहे हैं, जिसका प्रमाण जन संकल्प सम्मेलन में पूरे परिवार की अनुपस्थिति है। उन्होंने कहा कि न तो वीरभद्र परिवार का कोई सदस्य समारोह में मौजूद था और न ही मंच पर उनके पोस्टर या बैनर दिखाई दिए, जो स्वयं में बहुत कुछ बयान करता है।

जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार जिस एकजुटता का दावा कर रही है, जन संकल्प सम्मेलन ने उसी दावे की पोल खोल दी है। उनका कहना था कि जनता उम्मीद कर रही थी कि सरकार अपने कामकाज का लेखा-जोखा देगी, लेकिन नेताओं ने मंच को आपसी मतभेद जाहिर करने का जरिया बना दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि यह सरकार जनता के मुद्दों से ज्यादा आंतरिक संघर्षों में उलझी हुई है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

गांव टूसे में धार्मिक कार्यक्रम, डॉ. डीपी खोसला ने भाजपा कार्यकर्ताओं को किया संबोधित

रायकोट | रायकोट विधानसभा क्षेत्र के सुधार सर्कल के गांव टूसे में रविवार को धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सरदार परमजीत सिंह टूसे की ओर से करवाया गया। कार्यक्रम के बाद सुधार सर्कल भाजपा की बैठक भी आयोजित हुई, जिसकी अध्यक्षता सर्कल अध्यक्ष मनोज गोयल और उपाध्यक्ष बालकिशन गर्ग ने की। बैठक...

करनाल पहुंचे बाबा रामदेव: बोले—वन नेशन, वन एजुकेशन और वन इलेक्शन जरूरी

राकेश कुमार शर्मा/करनाल-:करनाल पहुंचे योगगुरु बाबा रामदेव ने रविवार को शिक्षा व्यवस्था, भारतीय संस्कृति, चुनाव प्रणाली और देश में चल रहे विभिन्न राजनीतिक मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखी। गुरुकुल में नए भवनों के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल हुए बाबा रामदेव ने कहा कि देश को शिक्षा, चिकित्सा, भाषा और वैचारिक गुलामी से बाहर निकालने...

अनुराग ठाकुर का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- ‘खटाखट’ नहीं, खटारा मॉडल देकर चले गए

राहुल चावला,धर्मशाला-:धर्मशाला के एक निजी होटल में भाजपा संगठनात्मक जिला कांगड़ा के पूर्व कर्मचारी प्रकोष्ठ का सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर सांसद अनुराग ठाकुर विशेष रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री सरवीन चौधरी, धर्मशाला के पूर्व विधायक विशाल नेहरिया, नगरोटा के पूर्व विधायक अरूण मेहरा सहित भाजपा...

वंदे मातरम् के सम्मान पर अडिग भाजपा, जयराम बोले- जरूरत पड़ी, तो हाईकोर्ट जाएंगे

शिमला,संजू-:राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के मुद्दे पर हिमाचल प्रदेश विधानसभा में सियासी टकराव के बीच भाजपा विधायक दल ने रविवार को शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर कांग्रेस के खिलाफ जवाबी धरना दिया।नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने करीब डेढ़ घंटे तक चले धरने में...

त्योहारों से पहले महंगाई की मार, मिठाइयों के दाम बढ़ने की आशंका

अंबाला-त्योहारी सीजन शुरू होने से पहले ही महंगाई ने आम आदमी की चिंता बढ़ा दी है। मिठाइयों में इस्तेमाल होने वाली चीनी, घी और ड्राई फ्रूट के दाम बढ़ने से मिठाई कारोबारियों की लागत बढ़ गई है। कारोबारियों का कहना है कि कच्चे माल की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी का सीधा असर अब...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.