सुक्खू का भाजपा पर पलटवार: लोकतंत्र की दुहाई देने वालों ने ही 9 विधायक खरीदे, कांग्रेस की 7 गारंटियां पूरी

Mandi, Dharamveer-:प्रदेश में कांग्रेस सरकार के तीन वर्ष पूरे होने के अवसर पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मंडी के पड्डल मैदान में आयोजित जन संकल्प सम्मेलन में भाजपा पर तीखा हमला बोला। बड़ी संख्या में उपस्थित जनता और समर्थकों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आजादी के 75 वर्ष बाद भी लोकतंत्र पर संकट की दुहाई देने वाली भाजपा खुद लोकतांत्रिक मूल्यों को कमजोर कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने सत्ता की होड़ में हिमाचल के 9 विधायकों को खरीदकर राज्य की राजनीतिक स्थिरता को चोट पहुंचाई है।

मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि भाजपा कांग्रेस पर लोकतंत्र बचाने के उपदेश देती है, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर इसी लोकतंत्र की वजह से शीर्ष पदों तक पहुंचे हैं। उन्होंने सवाल किया कि जब लोकतंत्र ही भाजपा को सत्ता तक लाया, तो फिर वही लोग अब लोकतांत्रिक संस्थाओं के कमजोर होने की कहानी क्यों कहते फिर रहे हैं। उनका कहना था कि सच्चाई यह है कि लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का काम भाजपा ने किया है।

राजनीतिक लाभ लेने के लिए सत्ता में आया होता तो कर्मचारियों की 2027 में करता  ओपीएस बहाली

अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार राजनीतिक लाभ के लिए काम नहीं करती। यदि उनका उद्देश्य केवल वोट बैंक मजबूत करना होता, तो कर्मचारियों की ओल्ड पेंशन स्कीम (ओपीएस) बहाली का फैसला वे पहले कैबिनेट की बैठक में नहीं बल्कि वर्ष 2027 के चुनावी साल में लेते। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने जन-कल्याण को प्राथमिकता दी और ओपीएस बहाली के तुरंत बाद केंद्र सरकार द्वारा हिमाचल के 1600 करोड़ रुपये रोक देना इसी बात का प्रमाण है कि राज्य को जानबूझकर वित्तीय संकट में धकेला गया।

अब भाजपा नेता भी लिख ले, 2 सालों अन्य गांरटियां भी होंगी पूरी

सुक्खू ने दावा किया कि चुनाव से पहले कांग्रेस ने जनता से 10 गारंटियों का वादा किया था, जिनमें से 7 को उनकी सरकार ने पूरा कर दिया है। उन्होंने भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि विपक्ष को बार-बार गारंटियों की जानकारी पूछने के बजाय अब इन्हें कॉपी में लिख लेना चाहिए, क्योंकि आने वाले समय में शेष गारंटियां भी पूरा कर दी जाएंगी। उन्होंने कहा कि यह सरकार संवेदनशीलता और पारदर्शिता के साथ काम कर रही है तथा जनता के हितों के लिए हर संभव प्रयास जारी रहेगा।सम्मेलन में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे हजारों लोगों ने मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस मौके पर कांग्रेस की हिमाचल प्रभारी रजनी पाटिल, उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, कैबिनेट मंत्री, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार, विधायक और कई बोर्डों व निगमों के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

आईआईटी मंडी के प्रशिक्षुओं ने तैयार किया नॉन कांटेक्टिंग मॉनिटरिंग सिस्टम, दुबई में हो चुका है सफल परीक्षण

मंडी , धर्मवीर- जमीन के नीचे कहां-कहां पर गैस पाइप लाईन है और कहां-कहां से बिजली या अन्य तारों को गुजारा गया है, इन सब की जानकारी आईआईटी का एनसीएम बीना किसी इंसानी मदद के दे देगा।आईआईटी ने एनसीएम यानी नॉन कांटेक्टिंग सिस्टम का मॉडल तैयार किया है जिसका दुबई में इस्तेमाल करके सफल परीक्षण...

शिमला दौरे के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को सम्मानपूर्वक विदाई

शिमला, समर न्यूज ब्यूरो -:राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को आज शिमला  के अनाडेल हेलीपैड पर हिमाचल प्रदेश में उनके पांच दिवसीय प्रवास के समापन पर गरिमामय विदाई दी गई। इस अवसर पर कविंद्र गुप्ता और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह  विशेष रूप से मौजूद रहे। विदाई समारोह में राज्य सरकार और प्रशासन के कई वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हुए।इनमें पंचायती...

कांगड़ा एयरपोर्ट पर अनुराग ठाकुर का बयान: चुनाव आयोग पर सवाल उठाना हार की हताशा

कांगड़ा,राहुल चावला —: पूर्व केंद्रीय मंत्री और हमीरपुर से सांसद अनुराग ठाकुर ने पश्चिम बंगाल के चुनावी माहौल, चुनाव आयोग पर उठ रहे सवालों और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया दी। वे शाहपुर में एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के बाद दिल्ली रवाना होने के लिए कांगड़ा एयरपोर्ट पहुंचे थे, जहां उन्होंने मीडिया से...

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर का बयान: CBI जांच पर भरोसा, विपक्ष पर निशाना, गांवों के विकास पर जोर

करनाल-:करनाल दौरे पर पहुंचे केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कई अहम मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखी। उन्होंने Central Bureau of Investigation (CBI) जांच को लेकर उठ रहे सवालों पर स्पष्ट रुख अपनाते हुए कहा कि जांच प्रक्रिया अभी पूरी नहीं हुई है, ऐसे में किसी तरह के संदेह जताना उचित नहीं है। उन्होंने...

महंगाई को लेकर भाजपा पर निशाना, कुलविन्द्र कौर सैनी ने मांगा जनसमर्थन

अम्बाला, 1 मई — नगर निगम चुनाव के बीच कांग्रेस की मेयर प्रत्याशी कुलविन्द्र कौर सैनी ने भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए महंगाई को बड़ा मुद्दा बताया। अपने चुनावी जनसंपर्क अभियान के दौरान उन्होंने कहा कि जैसे ही पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव समाप्त हुए, उसके तुरंत बाद आम जनता पर महंगाई...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.