Shimla, 12 December-:भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के हिमाचल आगमन को प्रदेश संगठन ने उत्साहवर्धक घटना बताया है। जैसे ही नड्डा विली पार्क पहुंचे, माहौल जोशपूर्ण नारों से गूंज उठा। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा, सह-प्रभारी संजय टंडन, महामंत्री संगठन सिद्धार्थन सहित विधायकों व पदाधिकारियों ने उनका हार्दिक स्वागत किया।
नेता एवं कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ और गुलाब अर्पित कर राष्ट्रीय अध्यक्ष का अभिनंदन किया। नड्डा का चंडीगढ़ से शिमला तक सड़क मार्ग से आना कार्यकर्ताओं के बीच इसे जनसंपर्क बढ़ाने वाली सादगीपूर्ण यात्रा के रूप में देखा गया।कल सुबह 10 बजे एयरपोर्ट रोड पर भाजपा के नए प्रदेश कार्यालय का भूमि पूजन नड्डा स्वयं करेंगे। इसके तुरंत बाद 11 बजे पीटरहॉफ में आयोजित विराट अभिनंदन समारोह में वे पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।बिहार चुनाव में शानदार विजय के बाद नड्डा के इस प्रथम हिमाचल प्रवास से पूरे प्रदेश में उत्साह चरम पर है और कार्यक्रम में भारी भीड़ उमड़ने की संभावना जताई जा रही है।भूमि पूजन स्थल की तैयारिया भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बिहारी लाल शर्मा देख रहे हैं, जबकि पीटरहॉफ आयोजन की कमान प्रदेश महामंत्री संजीव कटवाल के पास है।अभिनंदन’ पर दिया गया विशेष बल यह दर्शाता है कि यह समारोह संगठन की नड्डा नेतृत्व में एकजुटता और विश्वास का महत्वपूर्ण प्रदर्शन बनने जा रहा है।
