पानी के मुद्दे पर विधानसभा में सीएम सैनी का दो टूक जवाब..हर घर पानी पहुंचाना सरकार की जिम्मेदारी

Chandigarh, 18 December-:हरियाणा सरकार ने प्रदेश में स्वच्छ और पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता दोहराई है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि राज्य सरकार हर घर तक निर्बाध जल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए लगातार कदम उठा रही है। उन्होंने बताया कि रोहतक शहर में पेयजल व्यवस्था को और सुदृढ़ किया जा रहा है।

हरियाणा विधानसभा के शीतकालीन सत्र के पहले दिन मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रोहतक शहर की पेयजल व्यवस्था को लेकर सरकार की स्थिति स्पष्ट की। विधायक भारत भूषण बत्तरा द्वारा उठाए गए प्रश्न के उत्तर में मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक को पर्याप्त और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराना है।मुख्यमंत्री ने बताया कि रोहतक में जल भंडारण क्षमता बढ़ाने के लिए नगर निगम की 16 एकड़ भूमि पर जलाशय निर्माण का प्रस्ताव तैयार किया गया है, जिसे संबंधित विभाग को स्थानांतरित किया जाएगा। इसके साथ ही, सोनीपत रोड पर खराब पड़े पंप की मरम्मत के साथ उसकी क्षमता भी बढ़ाई जा रही है।मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया कि रोहतक क्षेत्र में पेयजल की किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी और इसके लिए सभी आवश्यक उपाय किए जा रहे हैं।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

करनाल में किसान संगठनों का मंथन,26 नवंबर के आंदोलन की तैयारियों पर चर्चा

राकेश कुमार शर्मा/करनाल:-करनाल के जाट भवन में संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) भारत की अहम बैठक आयोजित की जा रही है। बैठक में किसान आंदोलन की आगामी रणनीति और 26 नवंबर को प्रस्तावित आंदोलन की तैयारियों पर विचार-विमर्श किया जा रहा है। बैठक में किसान नेता राकेश टिकैत, जोगिंदर सिंह उगराहां समेत विभिन्न किसान संगठनों के...

14 साल बाद कबड्डी में गोल्ड मेडल जीतने का सपना हुआ साकार, मंडी पहुंचने पर भावना ठाकुर का भव्य स्वागत

मंडी,धर्मवीर-:अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी और एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता भावना ठाकुर का सोमवार को छोटी काशी मंडी पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया।ऐतिहासिक सेरी मंच पर जिला कबड्डी संघ की ओर से आयोजित स्वागत समारोह में पटाखे फोड़कर उनका भव्य अभिनंदन किया गया।भावना ठाकुर की इस उपलब्धि से मंडी जिला सहित पूरे हिमाचल प्रदेश...

चंडीगढ़ की विरासत कुर्सियां नीदरलैंड में 3000 यूरो में नीलाम, पहले ही दी थी सूचना

मोनिका रावत,चंडीगढ़-:शहर की विरासत से जुड़ी पियरे जेनेरे की डिजाइन की दो एक्स-लेग आर्मचेयर नीदरलैंड में 10 अक्टूबर को 3000 यूरो (करीब 3.21 लाख रुपये) में नीलाम कर दी गईं।चंडीगढ़ प्रशासन को इस नीलामी की जानकारी 25 सितंबर को ही दे दी गई थी,लेकिन इसके बावजूद नीलामी नहीं रुक सकी। अधिवक्ता एवं चंडीगढ़ प्रशासन की...

11 से 14 नवंबर तक सजेगा अंतरराष्ट्रीय लवी मेला, 300 पुलिस कर्मियों के हवाले रहेगी सुरक्षा

शिमला-:हिमाचल प्रदेश की ऐतिहासिक व्यापारिक और सांस्कृतिक परंपरा का प्रतीक अंतरराष्ट्रीय लवी मेला इस वर्ष 11 से 14 नवंबर तक रामपुर में आयोजित किया जाएगा।मेले को भव्य और आकर्षक बनाने के लिए प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में आयोजित मेला आयोजन समिति की बैठक में मेले के कार्यक्रमों,सुरक्षा...

हिमाचल में बारिश से लुढ़का पारा, 13 से 15 अक्टूबर तक फिर बारिश का अलर्ट

शिमला/संजू-:हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के बाद सोमवार को मौसम साफ हो गया है।हालांकि,प्रदेश में अगले कुछ दिनों के दौरान एक बार फिर मौसम बिगड़ने के आसार हैं।मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार,पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से रविवार को प्रदेश के कई क्षेत्रों में भारी बारिश दर्ज की गई।हमीरपुर के नेरी में सबसे अधिक...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.