जयराम ठाकुर की अधिकारियों को सीधी नसीहत, “डोंट क्रॉस द लिमिट, भुगतना पड़ेगा खामियाजा”

Shimla,18 December-:नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर राजनीतिक प्रतिशोध की भावना से काम करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार बेवजह विपक्ष के लोगों पर मामले दर्ज कर रही है। भाजपा विधायक आशीष शर्मा और उनके परिवार के लोगों पर 7 मामले दर्ज किए गए हैं और ज़मानत न मिले इसलिए अधिवक्ताओं की फौज खड़ी कर दी गई है। पूर्व विधायक राजेंद्र राणा की पत्नी और बेटे पर मामला दर्ज किए गए हैं . भाजपा विधायक सुधीर शर्मा के घर के रियल एस्समेट के आदेश दे दिए गए हैं और पूर्व विधायक चैतन्य शर्मा के पिता और देवेंद्र भुट्टो और उनके बेटे पर 3 केस बनाए गए हैं।
इस दौरान जयराम ठाकुर ने अधिकारियों को नसीहत देते हुए साफ शब्दों में कहा डोंट क्रॉस द लिमिट. उन्होंने कहा कि समय थोड़ा रह गया है अधिकारी सीमाएं न लांघे. उन्होंने कहा कि सीमाएं लांघने वाले अधिकारियों को खामियाजा भुगतना पड़ेगा.जयराम ठाकुर ने कहा कि केवल खनन से जुड़े मामला मामले ASP रैंक के पुलिस अधिकारी ने मामला दर्ज कर दिया. पिछले 10 दिनों से पुलिस स्टेशन बुला कर विधायक आशीष शर्मा को बिठाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राजेंद्र राणा की पत्नी और बेटे पर मामला दर्ज किया गया है, विधायक सुधीर शर्मा के घर के रियल एस्समेट के आदेश दे दिए गए हैं और पूर्व विधायक चैतन्य शर्मा के पिता और देवेंद्र भुट्टो और उनके बेटे पर 3 केस बनाए गए हैं। जयराम ठाकुर ने कहा कि पूर्व विधायक रवि ठाकुर के पुश्तैनी घर के आने जाने के रास्ते पर विवाद है और होशियार सिंह के रिसॉर्ट की रेवेन्यू विभाग से करवाई जा रही है डिमर्केशन उच्च न्यायालय की निगरानी में पहले हो चुकी है। उन्होंने कहा कि हिमाचल भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, पूर्व मंत्री सुखराम चौधरी पर अटेम्प्ट टू मडर की धाराओं में दर्ज किया मामला है और आज भी 51 लोगों को पुलिस स्टेशन वेरिफिकेशन के लिए बुलाया गया है।
विपक्ष के लोगों पर बेवजह बनाए जा रहे हैं मुकदमे
जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस के स्थानीय नेता 166 लोगों पर शिमला में मुक़दमे बनाए गए हैं और 10 से 12 FIR दर्ज की जा चुकी हैं। उन्होंने कहा कि बंजार में अवैध कटान पर मामला दर्ज करने की मांग MLA सुरेंद्र शौरी ने की है, लेकिन अभी तक FIR दर्ज नहीं की गई है। जयराम ठाकुर ने कहा कि MLA सुरेंद्र शौरी ने विधानसभा में मलवा उठने के 14 करोड़ के फर्जी बिल बनाने का मामला उठाया था, लेकिन मुख्यमंत्री ने विजिलेंस जांच की बात कही है और अभी तक जांच नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि मीडिया के लोगों पर भी अब तक दर्जनों मामले दर्ज किए गए हैं।
वहीं इस दौरान जयराम ठाकुर ने अधिकारियों को नसीहत दे डाली. जयराम ठाकुर ने अधिकारियों को संदेश देते हुए कहा डोंट क्रॉस द लिमिट. उन्होंने कहा कि समय थोड़ा रह गया है अधिकारी सीमाएं न लांगे। सीमाएं लांघने वाले अधिकारियों को खामियाजा भुगतना पड़ेगा. उन्होंने कहा कि अधिकारियों कानून के दायरे में रहकर काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांगड़ा में कार्निवल आयोजन के लिए धन जुटाने के लिए चिट्ठी निकाली गई. प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार के 3 के कार्यक्रम के मंच पर कांग्रेस नेताओं ने खुला तांडव किया। एक दूसरे के ख़िलाफ़ मंच पर खुलेआम तलवारें भांजी गई हैं।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

पृथी मिलिट्री स्टेशन अवेरीपट्टी में 20 से 25 मार्च तक सेना भर्ती रैली, प्रशासन ने तैयारियों को लेकर कसी कमर

शिमला-:रामपुर उपमंडल के तहत पृथी मिलिट्री स्टेशन अवेरीपट्टी में 20 से 25 मार्च, 2027 तक सेना भर्ती रैली आयोजित की जाएगी। भर्ती रैली के सफल एवं सुचारू आयोजन को लेकर बुधवार को उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।बैठक में सेना के अधिकारियों सहित विभिन्न संबंधित विभागों के अधिकारियों ने भाग...

बड़ा भंगाल में जल्द पहुंचेगा BSNL का मोबाइल टावर, 26 किलोमीटर पैदल रास्ता बनी सबसे बड़ी चुनौती

राहुल चावला,धर्मशाला-:हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के बेहददुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल को मोबाइल नेटवर्क से जोड़ने की उम्मीद एक बार फिर जगी है।यहां BSNL मोबाइल टावर स्थापित करने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की तैयारी में है। वर्ष 2024 में टावर के लिए सर्वे पूरा कर स्थान चिन्हित किया गया था, लेकिन दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों...

70 किलोमीटर दूर पहुंचने के बाद याद आया बच्चा! ढाबे पर 8 साल के मासूम को भूल गए माता-पिता

ऊना/राकेश-:हिमाचल प्रदेश के ऊना से लापरवाही का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है।यहां उत्तर प्रदेश से हिमाचल के शक्तिपीठों के दर्शन के लिए आया एक परिवार अपने 8 साल के बच्चे को ढाबे पर ही भूल गया।हैरानी की बात यह है कि परिवार करीब 70 किलोमीटर का सफर तय कर माता नैना देवी...

दृष्टिबाधितों का सरकार को अल्टीमेटम, वार्ता नहीं हुई तो दिल्ली कूच की चेतावनी

शिमला-:हिमाचल प्रदेश में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पिछले 1079 दिनों से आंदोलन कर रहे दृष्टिबाधित युवाओं ने एक बार फिर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।मंगलवार को बड़ी संख्या में दृष्टिबाधित प्रदर्शनकारियों ने सचिवालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया।प्रदर्शनकारियों ने सरकार को दो टूक चेतावनी दी है कि यदि आज उनकी मांगों को...

65 की उम्र में साइकिल पर भारत भ्रमण, नशामुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

राहुल चावला,धर्मशाला-:उम्र के जिस पड़ाव पर ज्यादातर लोग आराम और सुकून की जिंदगी जीना पसंद करते हैं,वहीं दिल्ली के 65 वर्षीय रमेश सिंह राणा साइकिल लेकर देश भ्रमण पर निकले हैं।साइकिल पर तिरंगा लगाकर सफर कर रहे राणा का मकसद सिर्फ नए स्थानों को देखना नहीं,बल्कि लोगों को नशे से दूर रहने,पर्यावरण संरक्षण के लिए...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.