21 दिसंबर को शिमला में पोलियो टीकाकरण अभियान, 743 बूथों पर पिलाई जाएंगी पोलियो ड्रॉप्स

Shimla, 18 December-:राष्ट्रीय पोलियो टीकाकरण दिवस के अवसर पर 21 दिसंबर 2025 (रविवार) को जिला शिमला में 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को ओरल पोलियो वैक्सीन (ओपीवी) की खुराक पिलाई जाएगी। इस अभियान के तहत जिले में 57,010 से अधिक बच्चों को कवर करने का लक्ष्य रखा गया है। अभियान की तैयारियों को लेकर उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में जिला टीकाकरण टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई।

उपायुक्त ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य भारत की पोलियो-मुक्त स्थिति को बनाए रखना है। भारत वर्ष 2014 से पोलियो-मुक्त है, लेकिन पड़ोसी देशों पाकिस्तान और अफगानिस्तान में पोलियो के मामले सामने आने के कारण सतर्कता आवश्यक है। इसी के मद्देनज़र यह वार्षिक अभियान चलाया जा रहा है।उन्होंने बताया कि 21 दिसंबर को बूथ दिवस के रूप में सभी निर्धारित टीकाकरण केंद्रों पर बच्चों को पोलियो की दो बूंदें पिलाई जाएंगी। इसके बाद 22 से 24 दिसंबर 2025 तक मॉप-अप राउंड के तहत स्वास्थ्य कर्मी घर-घर जाकर छूटे हुए बच्चों को टीका लगाएंगे।

अभियान को और प्रभावी बनाने के लिए जिला शिमला के प्रमुख प्रवेश द्वारों पर विशेष बूथ स्थापित किए जाएंगे। इन स्थानों पर स्थानीय कलाकारों के माध्यम से आमजन को जागरूक भी किया जाएगा। उपायुक्त ने अभिभावकों से अपील की कि वे 21 दिसंबर को अपने नजदीकी बूथ पर 0 से 5 वर्ष आयु के सभी बच्चों को अनिवार्य रूप से पोलियो ड्रॉप्स पिलाएं।

उपायुक्त ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि अभियान के दौरान कोई भी बच्चा टीकाकरण से वंचित न रहे। झुग्गी-झोपड़ी क्षेत्रों, निर्माणाधीन स्थलों, बस स्टैंड और भीड़भाड़ वाले इलाकों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए हैं ताकि शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल किया जा सके।

अगले सत्र से स्कूलों में स्वास्थ्य जागरूकता अभियान

उपायुक्त ने कहा कि आगामी शैक्षणिक सत्र से जिला के स्कूलों में बीमारियों की रोकथाम और स्वच्छता को लेकर विशेष जागरूकता अभियान चलाया जाएगा, जिससे बच्चों में हाइजीन के प्रति समझ विकसित हो और वे बीमारियों से सुरक्षित रह सकें।बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. यशवंत रांटा, डॉ. विनीत लखनपाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

पोलियो से बचाव में स्वच्छता है जरूरी

पोलियो वायरस मुख्य रूप से संक्रमित व्यक्ति के मल के संपर्क से फैलता है, विशेषकर हाथों की सही ढंग से सफाई न होने पर। यह दूषित भोजन, पानी, खांसी या छींक की बूंदों से भी फैल सकता है। खुले में शौच और दूषित जल स्रोतों के कारण इसका जोखिम बढ़ जाता है। पोलियो वायरस लंबे समय तक पानी में जीवित रह सकता है, इसलिए स्वच्छता और टीकाकरण दोनों अत्यंत आवश्यक हैं।

जिले में 743 टीकाकरण बूथ होंगे स्थापित

21 दिसंबर को जिला शिमला में कुल 743 टीकाकरण बूथ स्थापित किए जाएंगे। इनमें चिड़गांव में 71, कोटखाई 74, कुमारसैन 42, मशोबरा 138, मतियाना 72, ननखड़ी 33, नेरवा 119, रामपुर 68, सुन्नी 37, टिक्कर 66 और शिमला शहरी क्षेत्र में 43 बूथ शामिल हैं।

पोलियो क्या है

पोलियो (पोलियोमाइलाइटिस) एक अत्यधिक संक्रामक वायरल रोग है, जो तंत्रिका तंत्र को प्रभावित करता है और गंभीर मामलों में स्थायी लकवा या मृत्यु का कारण बन सकता है। इसका कोई इलाज नहीं है, लेकिन ओरल पोलियो वैक्सीन के माध्यम से इसे पूरी तरह रोका जा सकता है।

पोलियो के लक्षण

अधिकांश मामलों में कोई स्पष्ट लक्षण नहीं दिखते। कुछ लोगों में बुखार, गले में खराश, सिरदर्द, पेट दर्द, मांसपेशियों में दर्द, थकान, मतली या उल्टी जैसे लक्षण हो सकते हैं। गंभीर स्थिति में यह रीढ़ की हड्डी और मस्तिष्क को प्रभावित कर लकवा पैदा कर सकता है।

रोकथाम का एकमात्र उपाय – टीकाकरण

पोलियो से बचाव के लिए समय पर और पूर्ण टीकाकरण ही सबसे प्रभावी और सुरक्षित उपाय है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

करनाल में किसान संगठनों का मंथन,26 नवंबर के आंदोलन की तैयारियों पर चर्चा

राकेश कुमार शर्मा/करनाल:-करनाल के जाट भवन में संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) भारत की अहम बैठक आयोजित की जा रही है। बैठक में किसान आंदोलन की आगामी रणनीति और 26 नवंबर को प्रस्तावित आंदोलन की तैयारियों पर विचार-विमर्श किया जा रहा है। बैठक में किसान नेता राकेश टिकैत, जोगिंदर सिंह उगराहां समेत विभिन्न किसान संगठनों के...

14 साल बाद कबड्डी में गोल्ड मेडल जीतने का सपना हुआ साकार, मंडी पहुंचने पर भावना ठाकुर का भव्य स्वागत

मंडी,धर्मवीर-:अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी और एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता भावना ठाकुर का सोमवार को छोटी काशी मंडी पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया।ऐतिहासिक सेरी मंच पर जिला कबड्डी संघ की ओर से आयोजित स्वागत समारोह में पटाखे फोड़कर उनका भव्य अभिनंदन किया गया।भावना ठाकुर की इस उपलब्धि से मंडी जिला सहित पूरे हिमाचल प्रदेश...

चंडीगढ़ की विरासत कुर्सियां नीदरलैंड में 3000 यूरो में नीलाम, पहले ही दी थी सूचना

मोनिका रावत,चंडीगढ़-:शहर की विरासत से जुड़ी पियरे जेनेरे की डिजाइन की दो एक्स-लेग आर्मचेयर नीदरलैंड में 10 अक्टूबर को 3000 यूरो (करीब 3.21 लाख रुपये) में नीलाम कर दी गईं।चंडीगढ़ प्रशासन को इस नीलामी की जानकारी 25 सितंबर को ही दे दी गई थी,लेकिन इसके बावजूद नीलामी नहीं रुक सकी। अधिवक्ता एवं चंडीगढ़ प्रशासन की...

11 से 14 नवंबर तक सजेगा अंतरराष्ट्रीय लवी मेला, 300 पुलिस कर्मियों के हवाले रहेगी सुरक्षा

शिमला-:हिमाचल प्रदेश की ऐतिहासिक व्यापारिक और सांस्कृतिक परंपरा का प्रतीक अंतरराष्ट्रीय लवी मेला इस वर्ष 11 से 14 नवंबर तक रामपुर में आयोजित किया जाएगा।मेले को भव्य और आकर्षक बनाने के लिए प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में आयोजित मेला आयोजन समिति की बैठक में मेले के कार्यक्रमों,सुरक्षा...

हिमाचल में बारिश से लुढ़का पारा, 13 से 15 अक्टूबर तक फिर बारिश का अलर्ट

शिमला/संजू-:हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के बाद सोमवार को मौसम साफ हो गया है।हालांकि,प्रदेश में अगले कुछ दिनों के दौरान एक बार फिर मौसम बिगड़ने के आसार हैं।मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार,पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से रविवार को प्रदेश के कई क्षेत्रों में भारी बारिश दर्ज की गई।हमीरपुर के नेरी में सबसे अधिक...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.