हिमाचल में 30 अप्रैल से पहले होंगे पंचायती राज चुनाव, हाईकोर्ट का बड़ा आदेश

Shimla, 9 January-:हिमाचल प्रदेश में लंबे समय से लंबित पंचायती राज चुनाव अब तय समयसीमा के भीतर कराए जाएंगे। हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय की डबल बेंच ने राज्य सरकार को 30 अप्रैल से पहले पंचायत चुनाव संपन्न करवाने के स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं। यह अहम फैसला न्यायमूर्ति विवेक सिंह ठाकुर और न्यायमूर्ति रोमेश शर्मा की खंडपीठ ने सुनाया।अदालत ने अपने आदेश में कहा है कि चुनाव से जुड़ी सभी औपचारिक और प्रशासनिक प्रक्रियाएं 28 फरवरी तक पूरी की जाएं, ताकि तय समय पर मतदान कराया जा सके। हाईकोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि राज्य सरकार डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट का हवाला देकर लोकतांत्रिक प्रक्रिया को अनिश्चितकाल तक टाल नहीं सकती।
इस मामले में याचिका दायर करने वाले डिक्कन कुमार ठाकुर ने अदालत के फैसले को लोकतंत्र की जीत बताया। उनका कहना है कि पंचायत स्तर पर जनप्रतिनिधियों का न होना ग्रामीण विकास को प्रभावित कर रहा था और अब इस फैसले से गांवों को चुनी हुई सरकार मिलेगी।याचिकाकर्ता के अधिवक्ता नंदलाल ठाकुर ने भी फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि संविधान के तहत समय पर चुनाव कराना सरकार की जिम्मेदारी है और हाईकोर्ट ने उसी संवैधानिक दायित्व को लागू किया है।
नंदलाल ठाकुर, याचिकाकर्ता के एडवोकेट:
“सरकार आपदा कानून का सहारा लेकर पंचायत चुनाव नहीं टाल सकती। अदालत ने लोकतंत्र की रक्षा करते हुए समयसीमा तय की है।”
डिक्कन कुमार ठाकुर, याचिकाकर्ता:
“यह फैसला प्रदेश के ग्रामीण लोगों के अधिकारों की जीत है। अब गांवों को चुने हुए प्रतिनिधि मिलेंगे।”
हाईकोर्ट के इस आदेश के बाद राज्य निर्वाचन आयोग और सरकार पर तय समय में चुनाव करवाने का दबाव बढ़ गया है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

त्योहारों से पहले महंगाई की मार, मिठाइयों के दाम बढ़ने की आशंका

अंबाला-त्योहारी सीजन शुरू होने से पहले ही महंगाई ने आम आदमी की चिंता बढ़ा दी है। मिठाइयों में इस्तेमाल होने वाली चीनी, घी और ड्राई फ्रूट के दाम बढ़ने से मिठाई कारोबारियों की लागत बढ़ गई है। कारोबारियों का कहना है कि कच्चे माल की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी का सीधा असर अब...

पत्रकारों की सामाजिक सुरक्षा को मजबूत करने की पहल, एमडब्ल्यूबी ने बांटी 10-10 लाख की बीमा पॉलिसियां

जगाधरी (यमुनानगर)-: पत्रकारों और उनके परिवारों की सामाजिक एवं आर्थिक सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में मीडिया वेलबीइंग एसोसिएशन (एमडब्ल्यूबी) की यमुनानगर जिला इकाई ने महत्वपूर्ण पहल की।शुक्रवार को मुख्य पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस, जगाधरी में आयोजित कार्यक्रम में जिले के पत्रकारों को संगठन की ओर से निशुल्क 10-10 लाख रुपये की दुर्घटना बीमा पॉलिसियां...

वंदे मातरम पर हिमाचल विधानसभा में घमासान, 11 मिनट में स्थगित हुआ मानसून सत्र का पहला दिन

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के पहले ही दिन राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने आ गए। सदन में जमकर हंगामा हुआ और स्थिति इतनी बिगड़ गई कि कार्यवाही शुरू होने के महज 11 मिनट बाद ही विधानसभा अध्यक्ष को सदन स्थगित करना पड़ा। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर राष्ट्रीय...

मानसून सत्र के पहले दिन रोजगार पर संग्राम, भाजपा का प्रदर्शन.

शिमला,संजू-:शिमला में 14वीं हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र की शुरुआत के साथ ही रोजगार के मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने आ गए। सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले भाजपा विधायकों ने विधानसभा परिसर में बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने की मांग को लेकर सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने...

191 देशों की साइकिल यात्रा पूरी कर हमीरपुर पहुंचे सोमेन देबनाथ, साझा किए संघर्ष और अनुभव

हमीरपुर,अरविंद-:पश्चिम बंगाल के सुंदरबन निवासी और साइकिल यात्री सोमेन देबनाथ 191 देशों की यात्रा पूरी करने के बाद इन दिनों भारत भ्रमण पर हैं।बुधवार को उनका सफर हमीरपुर पहुंचा। यहां उन्होंने एडीसी हमीरपुर अभिषेक गर्ग और एसपी बलबीर सिंह ठाकुर से मुलाकात की और करीब दो दशक लंबी अपनी विश्व साइकिल यात्रा के दौरान सामने...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.