/ Jul 05, 2026

हरियाणा में शिक्षा क्षेत्र को नई दिशा देने पर डॉ. पारुल गोयल और दीपक कुमार को सम्मानित

Panchkula, 9 January-:पंचकूला में आयोजित ज्ञानसेतु MoU एक्सचेंज कार्यक्रम के दौरान हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नीव पोर्टल (ऐप) के विकास में अहम योगदान देने के लिए डॉ. पारुल गोयल (नोडल अधिकारी) और दीपक कुमार (सहायक निदेशक) को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने दोनों अधिकारियों की मेहनत और प्रयासों की सराहना की और कहा कि उनके योगदान से हरियाणा की उच्च शिक्षा व्यवस्था में सुधार और नवाचार को बढ़ावा मिलेगा।
मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में बताया कि ज्ञानसेतु MoU और नीव पोर्टल ‘विकसित भारत’ की दिशा में हरियाणा की भूमिका को सशक्त करने वाली एक ऐतिहासिक पहल है। उन्होंने कहा कि यह पोर्टल उच्च शिक्षा और शोध के क्षेत्र में डेटा आधारित नीतियों, पारदर्शिता और संस्थागत सहयोग को मजबूत करेगा।उन्होंने कहा कि नीव पोर्टल के माध्यम से राज्य के सभी सरकारी और निजी विश्वविद्यालयों को अपने शैक्षणिक, शोध एवं नवाचार से जुड़े डेटा साझा करना होगा। इससे शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार, संसाधनों के कुशल उपयोग और भविष्य की नीतियों को मजबूती मिलेगी। मुख्यमंत्री ने इसे हरियाणा के शैक्षणिक इतिहास का एक महत्वपूर्ण दिन बताया।
इस अवसर पर केंद्रीय गृहमंत्री  अमित शाह द्वारा जारी हरियाणा विज़न डॉक्यूमेंट 2047 और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के हरियाणा को देश का ग्रोथ इंजन बनाने के संकल्प को जोड़ते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पहल उन लक्ष्यों की प्राप्ति की दिशा में एक ठोस कदम है।कार्यक्रम में राज्य के सभी सरकारी और निजी विश्वविद्यालयों के कुलपति, शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, शिक्षाविद् और गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया। अंत में सभी ने मुख्यमंत्री और प्रदेश सरकार को शिक्षा क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों के लिए धन्यवाद और सराहना व्यक्त की।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

स्पोर्ट्स टूरिज्म बना कांगड़ा की नई पहचान, बढ़ी देशी-विदेशी पर्यटकों की आमद

राहुल चावला,धर्मशाला-:जिला कांगड़ा में पर्यटन गतिविधियों को इस वर्ष स्पोर्ट्स टूरिज्म ने नई गति दी है।धर्मशाला में अंतरराष्ट्रीय स्तर के क्रिकेट मुकाबलों और बीड़-बिलिंग में विश्व प्रसिद्ध पैराग्लाइडिंग गतिविधियों के चलते देश-विदेश से बड़ी संख्या में पर्यटक जिले का रुख कर रहे हैं।इसका सीधा लाभ स्थानीय पर्यटन उद्योग,होटल व्यवसाय,टैक्सी ऑपरेटरों और अन्य पर्यटन से जुड़े...

प्रदेश को कर्ज में डुबोकर और पार्टी से अलग थलग होकर, हताशा के दौर से गुजर रहे सीएम सुक्खू – अनुराग ठाकुर

मंडी,धर्मवीर-:भारतीय जनता पार्टी के प्रशिक्षण महाअभियान में शिरकत करने नाचन विधानसभा के गोहर पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद अनुराग ठाकुर ने प्रदेश की सुक्खू सरकार पर जुबानी हमला बोला है।अनुराग ठाकुर का कहना है कि कांग्रेस प्रदेश सरकार ने अपने 4 वर्षों के कार्यकाल में जनता से की,कोई भी गारंटी पूरी नहीं की है।सीएम...

डॉ. अर्चना गुप्ता ने कांग्रेस पर बोला हमला, राहुल गांधी और हुड्डा के नेतृत्व पर उठाए सवाल

अम्बाला-:हरियाणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ.अर्चना गुप्ता ने कांग्रेस पर तीखा राजनीतिक हमला बोलते हुए राहुल गांधी,भूपेंद्र सिंह हुड्डा और कांग्रेस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए।उन्होंने संगठन,महिला नेतृत्व,विकास कार्यों और मतदाता सूची पुनरीक्षण जैसे मुद्दों पर भी भाजपा का पक्ष रखा। हरियाणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि...

बारिश के बीच भी मां चिंतपूर्णी धाम में श्रद्धालुओं की आस्था बरकरार, शांतिपूर्ण रहे दर्शन

चिंतपूर्णी,विकास-:मां चिंतपूर्णी शक्तिपीठ में रविवार को श्रद्धालुओं की आस्था का विशेष उत्साह देखने को मिला।प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों से पहुंचे भक्तों ने माता रानी के पावन दरबार में माथा टेककर सुख,शांति और परिवार की खुशहाली की प्रार्थना की। हालांकि,सामान्य रविवारों की तुलना में इस बार मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या कुछ कम रही,जिसका प्रमुख कारण...

विक्रमादित्य सिंह का दावा: बीडीसी से नगर परिषद तक कांग्रेस का दबदबा, राम मंदिर चंदा मामले में सुप्रीम कोर्ट के सिटिंग जज से जांच की मांग

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री एवं शिमला ग्रामीण से विधायक विक्रमादित्य सिंह ने अपने विधानसभा क्षेत्र में पंचायती राज संस्थाओं के चुनावी नतीजों को कांग्रेस के पक्ष में बड़ा जनादेश बताया है। ब्लॉक विकास समिति (बीडीसी) अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पदों पर कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों की जीत के बाद नव-निर्वाचित प्रतिनिधियों ने मंत्री से मुलाकात...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.