/ Oct 13, 2026

मुझे कोई आपत्ति नहीं, सीएम सुक्खू जहां बोले वहां चलने के लिए हूं तैयार – जयराम ठाकुर

मंडी, 6 फरवरी -:पूर्व सीएम व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने राजस्व अनुदान घाटे पर केंद्र के समक्ष हिमाचल का पक्ष रखने के लिए सीएम सुक्खू को  नसीहत देते हुए साथ चलने की हामी भर दी है । मंडी में मीडिया से अनौपचारिक बातचीत के दौरान नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि सीएम सुक्खू जहां भी बोले मैं उनके साथ चलने के लिए तैयार हूं। मुझे उनके साथ कहीं भी जाने में कोई आपत्ति नहीं है।
 सीएम सुक्खू को नसीहत देते हुए जयराम ठाकुर ने कहा कि उन्हे भी केंद्र के सामने अपना पक्ष प्रभावी ढंग से रखना चाहिए। प्रदेश सरकार का हर बार केंद्र को कोसना सही नहीं है। साथ ही अब सीएम सुक्खू को आम बजट और आरडीजी पर भाजपा सांसदों को घेरने की बजाय, प्रदेश को आर्थिक संकट से कैसे उतारा जाए इस ओर ध्यान देना चाहिए। बता दें कि आज सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बिलासपुर के बरठीं में जनसभा को संबोधित करते हुए जहां भाजपा सांसदों का घेराव किया, वहीं जयराम ठाकुर के नेतृत्व में राजस्व अनुदान घाटे पर केंद्र के सामने हिमाचल का पक्ष रखने के भी बात की ।
आरडीजी ग्रांट पर सुक्खू सरकार द्वारा लगातार केंद्र के खिलाफ की जा रही बयानबाजी पर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस इस ग्रांट को लेकर केवल शोर ही कर रही है। जबकि केंद्र सरकार ने पूर्व में ही इस ग्रांट को बंद करने के संकेत दे दिए थे। केंद्र के इस बजट में बहुत कुछ ऐसा भी है जिससे पर्वतीय राज्यों को अनेकों लाभ पहुंच रहे हैं, जिसमें हिमाचल भी शामिल है। स्टेट शेयर टैक्स में 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी इसका ताजा उदाहरण है।बता दें कि आज पूर्व सीएम व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर वीबी जी राम जी पर जिला स्तरीय कार्यशाला की अध्यक्षता करने मंडी पहुंचे थे।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

हरियाणा के 700 जर्जर स्कूलों में बनेंगे नए भवन, 719 उत्कृष्ट स्कूलों में इसी साल स्थापित होंगी ICT लैब: मुख्यमंत्री

चंडीगढ़-:हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश की स्कूल शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कई अहम निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कंडम हो चुके लगभग 700 स्कूलों में नए भवनों का निर्माण जल्द शुरू करवाने और सभी 719 उत्कृष्ट स्कूलों में इसी वर्ष ICT लैब स्थापित करने के निर्देश दिए। इसके अलावा...

जुंडला मंडी में धान खरीद पर भड़के चढूनी, बोले- 17% नमी पर कटौती बर्दाश्त नहीं,उठान में देरी से किसान बेहाल

राकेश कुमार शर्मा/करनाल-:करनाल की जुंडला अनाज मंडी में धान की खरीद और उठान में हो रही देरी को लेकर किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने सरकार और मंडी व्यवस्था पर सवाल खड़े किए। मंडी का निरीक्षण करने पहुंचे चढूनी ने कहा कि किसानों को अपनी फसल बेचने में कई तरह की परेशानियों का सामना करना...

जयराम ठाकुर ने कांग्रेस और सुक्खू सरकार को घेरा, 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत का किया दावा

मंडी,धर्मवीर-:हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सराज विधानसभा क्षेत्र के थुनाग और जंजैहली मंडल में आयोजित भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर तीखा निशाना साधा।उन्होंने राहुल गांधी पर गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस के लिए उन्हें...

हिमाचल में AAP ने तेज की चुनावी तैयारी, अगले महीने शिमला आएंगे अरविंद केजरीवाल

शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज होने लगी हैं।आम आदमी पार्टी ने भी प्रदेश में अपनी राजनीतिक सक्रियता बढ़ाते हुए संगठन को मजबूत करने की कवायद शुरू कर दी है।इसी कड़ी में शिमला में पार्टी के नए प्रदेश कार्यालय का उद्घाटन किया गया।इस दौरान AAP के प्रदेश प्रभारी ऋतुराज...

हमीरपुर मेडिकल कॉलेज में रैगिंग की शिकायत, आधा दर्जन से अधिक सीनियर छात्रों से पूछताछ

हमीरपुर,अरविंद-:डॉ.राधाकृष्णन राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल हमीरपुर में एमबीबीएस प्रथम वर्ष के एक छात्र के साथ कथित रैगिंग और मानसिक प्रताड़ना का मामला सामने आया है।इस मामले में एमबीबीएस द्वितीय वर्ष के आधा दर्जन से अधिक छात्र जांच के दायरे में हैं।शिकायत मिलने के बाद कॉलेज प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मामले की छानबीन...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.