/ Aug 30, 2026

2 से 3 फीट बर्फ पर 10 किमी पैदल चलकर बुजुर्ग को पहुंचाया अस्पताल

मंडी,6 फरवरी – 2 से 3 फीट बर्फ के बीच लोगों ने बुजुर्ग मरीज को कंधों पर उठाकर करीब 10 किलोमीटर का पैदल सफर तय करने के बाद अस्पताल पहुंचाया। यह मामला मंडी जिला के सराज विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाले दुर्गम क्षेत्र गाड़ागुशैणी के घाट गांव का है। ग्रामीणों ने अपनी व्यथा को शासन और प्रशासन तक पहुंचाने के लिए इसका वीडियो बनाया और सरकार व विभाग से बर्फबारी के कारण बंद पड़ी सड़कों को जल्द से जल्द बहाल करने की मांग उठाई है।
बता दें कि ग्राम पंचायत घाट के छलाई गांव के बुजुर्ग शिव लाल पिछले 2 दिनों से बीमार चल रहे थे। वीरवार को उनकी तबीयत ज्यादा खराब हो गई। क्षेत्र में बीते दिनों हुई भारी बर्फबारी के कारण गांव के लिए जाने वाली सड़क पूरी तरह से बंद पड़ी हुई है। ऐसे में ग्रामीणों ने हालात का सामना करते हुए बुजुर्ग को कंधों पर उठाया और करीब 10 किलोमीटर का जोखिम भरा सफर पैदल करके मरीज को गाड़ागुशैणी पहुंचाया। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे ग्रामीणों ने एक अस्थाई पालकी बनाकर उसपर मरीज को बैठाकर बर्फ की दीवार को लांघते हुए यह सफर किया है।

विभाग की सुस्ती से लोगों में नाराजगी

स्थानीय निवासी फर्मेश राजपूत ने बताया कि हाल ही में क्षेत्र में भारी बर्फबारी हुई जिस कारण अधिकतर ग्रामीण सड़कें बंद पड़ी हुई हैं। लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़क बहाली का कार्य बेहद धीमी गति से करवाया जा रहा है। पिछले 10 दिनों में केवल करीब 3 किलोमीटर सड़क से ही बर्फ हटाई जा सकी है जबकि घाट से गाड़ागुशैणी सड़क का बड़ा हिस्सा अभी भी बंद पड़ा हुआ है। इसी वजह से ग्रामीणों को मजबूरी में पैदल सफर करना पड़ रहा है। सड़कें बंद होने से न केवल बीमार और बुजुर्ग परेशान हैं, बल्कि टैक्सी चालक और वाहन मालिकों की आजीविका पर भी संकट मंडरा रहा है। कई टैक्सियां रास्तों में फंसी हुई हैं। उन्होंने बताया कि इस समस्या को लेकर प्रशासन और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से भी बात की गई है। ग्रामीणों की मांग है कि घाट से गाड़ागुशैणी सड़क पर जल्द से जल्द दो मशीनें लगाकर बहाल करवाया जाए। यदि समय रहते सड़कें नहीं खोली गईं तो हालात और भी गंभीर हो सकते हैं।

एसडीएम बोले जल्द बहाल होगी सड़क

एसडीएम बालीचौकी विचित्र ठाकुर ने बताया कि घाट-गाड़ागुशैणी सड़क के करीब 12 किलोमीटर हिस्से में भारी बर्फबारी हुई है। अब तक लगभग 5 किलोमीटर मार्ग को बहाल कर दिया गया है, जबकि शेष 7 किलोमीटर मार्ग पर मशीनरी के माध्यम से कार्य युद्धस्तर पर जारी है। शेष बर्फ को अगले दो दिनों में हटा दिया जाएगा। एसडीएम ने आश्वासन दिया कि लोगों को आवश्यक सेवाएं उपलब्ध करवाना प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है और सड़क बहाली का कार्य उसी के तहत किया जा रहा है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

आदित्य चौटाला के बयान पर असीम गोयल का पलटवार, बोले- पगड़ी पर टिप्पणी हरियाणा के सम्मान पर हमला

अंबाला-:हरियाणा विधानसभा सत्र के दौरान मुख्यमंत्री की पगड़ी और पहनावे को लेकर विधायक आदित्य देवीलाल चौटाला की टिप्पणी अब सियासी विवाद का मुद्दा बन गई है। पूर्व मंत्री असीम गोयल ने आदित्य चौटाला पर निशाना साधते हुए कहा कि राजनीतिक विरोध अपनी जगह है, लेकिन भाषा और मर्यादा का ध्यान रखना जरूरी है। उन्होंने कहा...

मानसून सत्र के पहले दिन संग्राम…विपक्ष पर CM सैनी का वार .. 8 कांग्रेस विधायक सस्पेंड

चंडीगढ़-:हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र का पहला दिन ही सियासी संग्राम में बदल गया। विपक्षी कांग्रेस विधायक काले कपड़ों में विधानसभा पहुंचे और सरकार के खिलाफ रोष मार्च निकालकर अपना विरोध दर्ज कराया। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही नारेबाजी और हंगामा बढ़ गया। सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक हुई, जिसके बाद...

नेपाल में बाढ़ के बाद ऊना के परिवार की बढ़ी चिंता, तीन दिन से बेटे से संपर्क नहीं

ऊना,राकेश-:नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बाद ऊना के मैहतपुर बसदेहड़ा के वार्ड नंबर 8 निवासी हुसन लाल का परिवार चिंता में है। उनका छोटा बेटा सुखविंद्र नेपाल के त्रिशूली हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट में मैकेनिकल इंजीनियर के पद पर कार्यरत है। बाढ़ के बाद से सुखविंद्र से परिवार का संपर्क नहीं हो पाया है। पिछले...

सुधीर शर्मा को घेरने के लिए शुरू हुई जांच में नया मोड़, पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल के दस्तावेज सामने आने का दावा

शिमला,संजू-:भाजपा विधायक सुधीर शर्मा हिमुडा में जमीन से जुड़े मामले में नया मोड़ सामने आया है।भूमि खरीद मामले में विजिलेंस पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा की भूमिका को लेकर दस्तावेज खंगाल रही थी,उसी जांच के दौरान पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल से जुड़े कुछ दस्तावेज भी जांच एजेंसी के सामने आए हैं।विजिलेंस शुरुआत में जांच का...

अहमदाबाद एयरपोर्ट से अबू धाबी भागने की फिराक में था तस्कर, शिमला पुलिस ने दबोचा; 1.12 किलो हेरोइन समेत 3 बड़े नेटवर्क का खुलासा

शिमला,संजू-:शिमला पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए हिमाचल,पंजाब,हरियाणा और गुजरात तक फैले अंतर्राज्यीय चिट्टा तस्करी नेटवर्क की कड़ियां जोड़ते हुए तीन अहम मामलों में बड़े आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 1.120 किलोग्राम हाई-ग्रेड हेरोइन बरामद की है।वहीं, जांच एजेंसियों से बचकर अबू धाबी भागने की तैयारी कर रहे...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.