पंचकूला में 590 करोड़ की कथित धोखाधड़ी: IDFC फर्स्ट बैंक के खिलाफ FIR दर्ज, विजिलेंस ने शुरू की जांच

पंचकुला, 24 फरवरी-:IDFC First Bank के खिलाफ हरियाणा में 590 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी के मामले में पंचकूला विजिलेंस थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। यह कार्रवाई Haryana State Vigilance and Anti-Corruption Bureau (ACB) द्वारा की गई है।जांच एजेंसी ने बैंक अधिकारियों, कुछ पब्लिक सर्वेंट्स और अन्य संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम (PC Act) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
लगाई गई प्रमुख धाराएं
मामले में BNS की धारा 316(5) (आपराधिक विश्वासघात) और 318(4) (गंभीर धोखाधड़ी) शामिल की गई हैं।इसके अतिरिक्त, सरकारी धन के ट्रांसफर में कथित फर्जी दस्तावेजों के उपयोग को लेकर धारा 338 और 340(2) के तहत भी कार्रवाई की गई है।भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 13(2) और BNS की धारा 61(2) (आपराधिक साजिश) भी एफआईआर में जोड़ी गई हैं।विजिलेंस विभाग ने मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है और संबंधित दस्तावेजों की जांच की जा रही है।
सरकार का बयानइस मामले पर हरियाणा विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष Gyan Chand Gupta ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि राज्य सरकार पारदर्शिता के साथ कार्य कर रही है और किसी भी प्रकार के घोटाले में शामिल लोगों को बख्शा नहीं जाएगा।
वहीं, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विधानसभा में स्पष्ट किया कि मामले में चाहे बैंक कर्मचारी हों, निजी व्यक्ति हों या सरकारी अधिकारी—दोषी पाए जाने पर सभी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के लोगों की मेहनत की कमाई की एक-एक पाई की सुरक्षा सरकार की जिम्मेदारी है और दोषियों से पूरी वसूली की जाएगी।फिलहाल जांच जारी है और आगामी कार्रवाई जांच रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

हिमाचल में बढ़ते प्रदूषण पर राज्यपाल चिंतित, बोले—पहाड़ों को स्वच्छ रखना सबकी जिम्मेदारी

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश के पहाड़ों पर बढ़ते कचरे और प्रदूषण को लेकर राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने चिंता जताई है।उन्होंने कहा कि बाहरी लोगों के चिंता जताने से पहले स्थानीय लोगों को अपने प्रदेश की स्वच्छता के बारे में सोचना चाहिए।हिमाचल को अपना घर समझकर साफ-सुथरा रखना सभी की जिम्मेदारी है। राज्यपाल लोकभवन में हिमाचल प्रदेश केंद्रीय...

चार महीने से बेरोजगार तहबाजारियों का सरकार को अल्टीमेटम, काले झंडे दिखाकर विरोध करने की चेतावनी

शिमला/संजू-:शिमला के लोअर बाजार से तहबाजारियों को हटाए जाने के बाद अब रोजगार का संकट गहराता जा रहा है। पिछले चार महीनों से आजीविका प्रभावित होने से परेशान तहबाजारियों ने अब सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने का ऐलान कर दिया है। इसी सिलसिले में तहबाजारी यूनियन के सदस्य नगर निगम के उपमहापौर कार्यालय पहुंचे और...

हमीरपुर की सभी पंचायतों में लगेंगे रूफटॉप सोलर प्लांट, 135 पंचायतों ने जमा करवाया फंड

हमीरपुर,अरविंद-:जिला हमीरपुर में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देने के लिए अब सभी ग्राम पंचायत भवनों की छतों पर रूफटॉप सोलर प्लांट स्थापित किए जाएंगे।जिला प्रशासन ने इस दिशा में कार्य शुरू कर दिया है।जिले की कुल 248 ग्राम पंचायतों को सौर ऊर्जा से जोड़ने की योजना है।इनमें से अब तक 135 पंचायतों ने रूफटॉप सोलर...

हिमाचल के शहद से बनेगा मीड, मधुमक्खी पालकों के लिए खुलेंगे कमाई के नए रास्ते

राहुल चावला,धर्मशाला-:हिमाचल प्रदेश में मधुमक्खी पालन से जुड़े किसानों और ग्रामीण परिवारों के लिए शहद की बिक्री लंबे समय से एक बड़ी चुनौती रही है।बाजार में कीमतों का उतार-चढ़ाव, बिचौलियों पर निर्भरता और उत्पाद की बिक्री को लेकर अनिश्चितता के कारण कई बार मधुमक्खी पालकों को उनकी मेहनत के अनुरूप लाभ नहीं मिल पाता।अब प्रदेश...

IIT मंडी के छह प्रशिक्षुओं को लेकर आ रही टैक्सी में भड़की आग, चालक समेत सभी ने कूदकर बचाई जान

मंडी,धर्मवीर-:आईआईटी मंडी के छह प्रशिक्षुओं को लेकर मंडी शहर की ओर आ रही एक अल्टो टैक्सी में बुधवार शाम अचानक आग लग गई।घटना कटिंडी के पास पेश आई,जहां आग की लपटें उठती देख टैक्सी चालक और उसमें सवार सभी छह प्रशिक्षु तुरंत वाहन से बाहर निकल आए।उनकी सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया।गनीमत रही कि...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.