हरियाणा विधानसभा में मुख्यमंत्री का विपक्ष पर पलटवार, पेंशन और धान खरीद मुद्दे पर सरकार का पक्ष रखा

चंडीगढ़, 27 फरवरी-:हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र के दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा का जवाब देते हुए विपक्ष के आरोपों को खारिज किया। उन्होंने कहा कि राज्यपाल का अभिभाषण प्रदेश की विकास यात्रा, सुशासन और वर्ष 2047 तक विकसित भारत के संकल्प का स्पष्ट रोडमैप प्रस्तुत करता है। मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर तथ्यों के बजाय राजनीतिक बयानबाजी करने का आरोप लगाया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकतंत्र में असहमति का सम्मान है, लेकिन सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को नजरअंदाज करना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन व्यवस्था को पारदर्शी बनाया है और पात्र लोगों तक लाभ सुनिश्चित किया है।वृद्धावस्था पेंशन के मुद्दे पर उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार किसी की पेंशन बंद नहीं कर रही, बल्कि पात्रता की जांच कर पारदर्शिता सुनिश्चित कर रही है। आय सीमा बढ़ाने और पेंशन राशि में वृद्धि का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने बुजुर्गों के सम्मान को प्राथमिकता दी है।धान खरीद में कथित घोटाले के आरोपों पर मुख्यमंत्री ने कहा कि खरीद प्रक्रिया भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुरूप और डिजिटल प्रणाली से संचालित हो रही है। गड़बड़ियों की शिकायतों पर जांच, एफआईआर और निलंबन जैसी कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि सरकार किसी भी स्तर पर अनियमितता बर्दाश्त नहीं करेगी।
मुख्यमंत्री ने बताया कि ‘मेरी फसल मेरा ब्योरा’ पोर्टल के माध्यम से फसल पंजीकरण, सत्यापन और सीधे बैंक खातों में भुगतान की व्यवस्था लागू की गई है, जिससे पारदर्शिता बढ़ी है।युवाओं के रोजगार के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि प्रदेश में कौशल विकास और रोजगार के अवसर बढ़ाए गए हैं। विदेश में रोजगार चाहने वाले युवाओं के लिए ‘विदेश सहयोग विभाग’ और हरियाणा कौशल रोजगार निगम के माध्यम से वैध और सुरक्षित प्रक्रिया अपनाई जा रही है। अवैध एजेंटों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।
मुख्यमंत्री ने सदन को आश्वस्त किया कि सरकार किसान, बुजुर्ग और युवा—तीनों वर्गों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और पारदर्शिता व जवाबदेही के सिद्धांत पर कार्य कर रही है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

पत्रकारों की सामाजिक सुरक्षा को मजबूत करने की पहल, एमडब्ल्यूबी ने बांटी 10-10 लाख की बीमा पॉलिसियां

जगाधरी (यमुनानगर)-: पत्रकारों और उनके परिवारों की सामाजिक एवं आर्थिक सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में मीडिया वेलबीइंग एसोसिएशन (एमडब्ल्यूबी) की यमुनानगर जिला इकाई ने महत्वपूर्ण पहल की।शुक्रवार को मुख्य पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस, जगाधरी में आयोजित कार्यक्रम में जिले के पत्रकारों को संगठन की ओर से निशुल्क 10-10 लाख रुपये की दुर्घटना बीमा पॉलिसियां...

वंदे मातरम पर हिमाचल विधानसभा में घमासान, 11 मिनट में स्थगित हुआ मानसून सत्र का पहला दिन

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के पहले ही दिन राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने आ गए। सदन में जमकर हंगामा हुआ और स्थिति इतनी बिगड़ गई कि कार्यवाही शुरू होने के महज 11 मिनट बाद ही विधानसभा अध्यक्ष को सदन स्थगित करना पड़ा। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर राष्ट्रीय...

मानसून सत्र के पहले दिन रोजगार पर संग्राम, भाजपा का प्रदर्शन.

शिमला,संजू-:शिमला में 14वीं हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र की शुरुआत के साथ ही रोजगार के मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने आ गए। सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले भाजपा विधायकों ने विधानसभा परिसर में बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने की मांग को लेकर सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने...

191 देशों की साइकिल यात्रा पूरी कर हमीरपुर पहुंचे सोमेन देबनाथ, साझा किए संघर्ष और अनुभव

हमीरपुर,अरविंद-:पश्चिम बंगाल के सुंदरबन निवासी और साइकिल यात्री सोमेन देबनाथ 191 देशों की यात्रा पूरी करने के बाद इन दिनों भारत भ्रमण पर हैं।बुधवार को उनका सफर हमीरपुर पहुंचा। यहां उन्होंने एडीसी हमीरपुर अभिषेक गर्ग और एसपी बलबीर सिंह ठाकुर से मुलाकात की और करीब दो दशक लंबी अपनी विश्व साइकिल यात्रा के दौरान सामने...

नौतोड़ के 20 हजार मामले लंबित, जल्द मंजूरी के लिए राज्यपाल से मिलेगी गुहार

शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश के जनजातीय क्षेत्रों में नौतोड़ भूमि के करीब 20 हजार मामले लंबे समय से लंबित हैं।इन मामलों को मंजूरी दिलाने के लिए जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने राज्यपाल से जल्द हस्तक्षेप की मांग की है।उनका कहना है कि नौतोड़ का लाभ उन लोगों को मिलना है,जिनके पास 20 बीघा से...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.