राज्यसभा चुनाव से पहले हरियाणा कांग्रेस ने विधायकों को शिमला भेजा, 16 मार्च तक रखेगी नजर में

शिमला, संजू -:हरियाणा में राज्यसभा चुनाव से पहले सियासी गतिविधियां तेज हो गई हैं। क्रॉस वोटिंग और संभावित राजनीतिक जोड़-तोड़ की आशंका को देखते हुए हरियाणा कांग्रेस ने अपने विधायकों को हिमाचल प्रदेश भेज दिया है। पार्टी के 31 विधायक शुक्रवार को चंडीगढ़ से रवाना होकर शिमला के पास कुफरी क्षेत्र में एक निजी होटल में ठहराए गए हैं। बताया जा रहा है कि इन विधायकों को 16 मार्च तक वहीं रखा जाएगा, जब तक राज्यसभा चुनाव की प्रक्रिया पूरी नहीं हो जाती।
सूत्रों के मुताबिक सभी विधायक कुफरी के गलू इलाके में स्थित होटल रेडिसन और ट्विन टावर में ठहरे हुए हैं। उनकी सुरक्षा के लिए हिमाचल प्रदेश सरकार की ओर से विशेष इंतजाम किए गए हैं। होटल परिसर के बाहर पुलिस की तैनाती की गई है और किसी भी अनधिकृत व्यक्ति के प्रवेश पर रोक लगाई गई है। कांग्रेस नेतृत्व का मानना है कि इस तरह विधायकों को एक साथ रखने से किसी भी तरह की क्रॉस वोटिंग की संभावना कम की जा सकती है।
शुक्रवार को चंडीगढ़ में नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा के आवास पर कांग्रेस विधायकों की बैठक आयोजित की गई थी। बैठक के बाद सभी विधायक तीन लग्जरी टेंपो ट्रैवलर में सवार होकर शिमला के लिए रवाना हुए और देर शाम करीब आठ बजे कुफरी पहुंचे। इस बैठक में प्रदेश प्रभारी बी.के. हरिप्रसाद, प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह, सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा, सांसद जयप्रकाश और राज्यसभा प्रत्याशी कर्मवीर सिंह बौद्ध समेत पार्टी के सभी 37 विधायक मौजूद थे।
बैठक के दौरान विधायकों से यह भी पूछा गया कि क्या उन्हें भाजपा या उससे जुड़े किसी व्यक्ति की ओर से वोट मांगने के लिए संपर्क किया गया है। कुछ विधायकों ने बताया कि परिचितों के फोन जरूर आए थे, लेकिन उनमें चुनाव को लेकर सामान्य चर्चा ही हुई थी। पार्टी नेतृत्व ने सभी विधायकों को एकजुट रहने और किसी भी स्थिति में क्रॉस वोटिंग से बचने की सलाह दी।हरियाणा विधानसभा में कुल 90 सदस्य हैं। इनमें भाजपा के 48 विधायक हैं, जबकि कांग्रेस के पास 37 विधायक हैं। इसके अलावा इनेलो के दो और तीन निर्दलीय विधायक भी सदन का हिस्सा हैं। राज्यसभा चुनाव में जीत के लिए किसी उम्मीदवार को 31 वोटों की जरूरत होती है।राजनीतिक समीकरणों को देखते हुए भाजपा उम्मीदवार संजय भाटिया की जीत लगभग तय मानी जा रही है। वहीं दूसरी सीट के लिए कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार कर्मवीर बौद्ध और निर्दलीय प्रत्याशी सतीश नांदल के बीच कड़ा मुकाबला माना जा रहा है। इस सीट को लेकर दोनों पक्ष पूरी रणनीति के साथ मैदान में उतर चुके हैं।
बताया गया है कि छह विधायक—भूपेंद्र सिंह हुड्डा, विनेश फोगाट, कुलदीप वत्स, मोहम्मद इलियास, परमवीर सिंह और चंद्रमोहन—शिमला नहीं पहुंचे हैं। हालांकि पार्टी का दावा है कि सभी विधायक चुनाव के समय पार्टी लाइन के अनुसार मतदान करेंगे। कांग्रेस नेतृत्व ने फिलहाल अपने बाकी विधायकों को शिमला में ही रोकने का फैसला किया है ताकि मतदान तक पार्टी की एकजुटता बनी रहे।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

चिंतपूर्णी मंदिर में होमगार्ड की ईमानदारी: महिला को लौटाया डेढ़ लाख रुपये का आईफोन प्रो

चिंतपूर्णी, विकास-: शक्तिपीठ माता श्री चिंतपूर्णी के मंदिर परिसर में तैनात होमगार्ड के जवानों ने ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देते हुए श्रद्धालु का गुम हुआ महंगा मोबाइल फोन वापस लौटाया। होमगार्ड के इस सराहनीय कार्य की महिला श्रद्धालु ने प्रशंसा करते हुए जवानों का आभार जताया।जानकारी के अनुसार, होशियारपुर निवासी सुरिंदर कौर पत्नी बलदेव...

पलवल में 150 दिव्यांगजनों को मिले मुफ्त ई-स्कूटर, कृष्णपाल गुर्जर ने किया वितरण

पलवल-:पलवल में दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक अहम पहल की गई।केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंडोर स्टेडियम में 150 दिव्यांगजनों को मुफ्त विशेष ई-स्कूटर वितरित किए।इस दौरान होडल विधायक हरेंद्र सिंह,पूर्व मंत्री हर्ष कुमार,पूर्व मंत्री सुभाष कत्याल और पूर्व विधायक दीपक मंगला समेत कई गणमान्य लोग...

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बोले- देश में लौट रहा कांग्रेस का दौर, भाजपा नेताओं के कांग्रेस में आने का किया दावा

शिमला-:हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस नेताओं के भाजपा में शामिल होने के दावों और नए जिलों के गठन को लेकर सियासत तेज हो गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने भाजपा नेताओं के बयानों पर पलटवार करते हुए कहा कि देश में कांग्रेस का दौर फिर से लौट रहा है।उन्होंने सवाल उठाया कि जो पार्टी...

लुहणु मैदान में 18 अक्टूबर से सजेगा रणजी ट्रॉफी का रोमांच, हिमाचल-मुंबई के बीच भिड़ंत

बिलासपुर,सुभाष-:गोबिंद सागर झील के किनारे स्थित लुहणु क्रिकेट मैदान में 18 से 21 अक्टूबर तक रणजी ट्रॉफी के मुकाबले खेले जाएंगे।इस चार दिवसीय मुकाबले में हिमाचल प्रदेश और मुंबई की टीमें आमने-सामने होंगी।लंबे समय बाद बिलासपुर में राष्ट्रीय स्तर के क्रिकेट मैच का आयोजन होने जा रहा है,जिससे जिले के क्रिकेट प्रेमियों में खासा उत्साह...

मनोकामना पूरी होने पर दिल्ली के कारोबारी ने मां नैना देवी को भेंट किया सोने का आभूषण सेट

बिलासपुर,सुभाष-:हिमाचल प्रदेश के विश्वविख्यात शक्तिपीठ श्री नैना देवी जी में शारदीय नवरात्रों के दौरान श्रद्धालुओं की खूब भीड़ उमड़ रही है।देशभर से श्रद्धालु माता रानी के दर्शन करने पहुंच रहे हैं और अपनी श्रद्धा व सामर्थ्य के अनुसार मां के चरणों में चढ़ावा अर्पित कर रहे हैं।इसी कड़ी में दिल्ली के कारोबारी प्रवेश गर्ग ने...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.