/ Oct 14, 2026

कैथल में सिद्ध बाबा मुकुट नाथ मठ पहुंचे योगी आदित्यनाथ, संत परंपरा और नशामुक्ति पर दिया जोर

कैथल,14 मार्च -:हरियाणा के कैथल जिले के सोंगल गांव स्थित सिद्ध बाबा मुकुट नाथ मठ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी  आदित्यनाथ  पहुंचे। उनके आगमन को लेकर जिला प्रशासन की ओर से कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए थे। मठ में पहुंचकर उन्होंने बाबा मुकुट नाथ के दर्शन किए और संत परंपरा के महत्व पर प्रकाश डाला।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह उनका सौभाग्य है कि उन्हें बाबा मुकुट नाथ के दर्शन करने का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि गुरुओं और संतों का सम्मान जीवन में भी होना चाहिए और उनके बाद भी उनकी परंपरा को आगे बढ़ाया जाना चाहिए।
अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति की इच्छा थी कि अयोध्या में भगवान राम का मंदिर बने। उन्होंने कहा कि सैकड़ों वर्षों पहले अयोध्या में राम मंदिर को क्षतिग्रस्त किया गया था, लेकिन अब केंद्र सरकार के प्रयासों से वहां भव्य मंदिर का निर्माण हुआ है। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र  मोदी  के नेतृत्व की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में देश लगातार विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है।योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर भी निशाना साधते हुए कहा कि कुछ राजनीतिक दल संवैधानिक संस्थाओं पर विश्वास नहीं जता रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब चुनाव जीतते हैं तो उसे अपनी उपलब्धि बताते हैं और हारने पर चुनाव आयोग और अन्य संस्थाओं पर सवाल उठाते हैं।उन्होंने नशे के मुद्दे पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि देश के दुश्मन भारत में नशे का कारोबार फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि समाज को नशे के खिलाफ जागरूक होना चाहिए और धर्मसभाओं के माध्यम से भी इस मुद्दे पर आवाज उठानी चाहिए। योगी ने कहा कि नशा युवाओं के भविष्य को नष्ट करता है और इससे देश की सुरक्षा भी प्रभावित होती है।
अपने भाषण में उन्होंने कहा कि भारत में संतों की लंबी परंपरा रही है और संतों ने हमेशा राष्ट्रहित में समाज का मार्गदर्शन किया है। उन्होंने कहा कि अगर सनातन संस्कृति सुरक्षित रहेगी तो देश भी सुरक्षित रहेगा।योगी आदित्यनाथ ने इतिहास का उदाहरण देते हुए कहा कि जब समाज आपसी मतभेदों और जाति-पार्टी के विवादों में उलझ जाता है तो देश कमजोर होता है और विदेशी आक्रमणों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने लोगों से एकजुट होकर देश की प्रगति और सामाजिक सद्भाव को मजबूत करने की अपील की।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

हरियाणा के 700 जर्जर स्कूलों में बनेंगे नए भवन, 719 उत्कृष्ट स्कूलों में इसी साल स्थापित होंगी ICT लैब: मुख्यमंत्री

चंडीगढ़-:हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश की स्कूल शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कई अहम निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कंडम हो चुके लगभग 700 स्कूलों में नए भवनों का निर्माण जल्द शुरू करवाने और सभी 719 उत्कृष्ट स्कूलों में इसी वर्ष ICT लैब स्थापित करने के निर्देश दिए। इसके अलावा...

जुंडला मंडी में धान खरीद पर भड़के चढूनी, बोले- 17% नमी पर कटौती बर्दाश्त नहीं,उठान में देरी से किसान बेहाल

राकेश कुमार शर्मा/करनाल-:करनाल की जुंडला अनाज मंडी में धान की खरीद और उठान में हो रही देरी को लेकर किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने सरकार और मंडी व्यवस्था पर सवाल खड़े किए। मंडी का निरीक्षण करने पहुंचे चढूनी ने कहा कि किसानों को अपनी फसल बेचने में कई तरह की परेशानियों का सामना करना...

जयराम ठाकुर ने कांग्रेस और सुक्खू सरकार को घेरा, 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत का किया दावा

मंडी,धर्मवीर-:हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सराज विधानसभा क्षेत्र के थुनाग और जंजैहली मंडल में आयोजित भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर तीखा निशाना साधा।उन्होंने राहुल गांधी पर गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस के लिए उन्हें...

हिमाचल में AAP ने तेज की चुनावी तैयारी, अगले महीने शिमला आएंगे अरविंद केजरीवाल

शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज होने लगी हैं।आम आदमी पार्टी ने भी प्रदेश में अपनी राजनीतिक सक्रियता बढ़ाते हुए संगठन को मजबूत करने की कवायद शुरू कर दी है।इसी कड़ी में शिमला में पार्टी के नए प्रदेश कार्यालय का उद्घाटन किया गया।इस दौरान AAP के प्रदेश प्रभारी ऋतुराज...

हमीरपुर मेडिकल कॉलेज में रैगिंग की शिकायत, आधा दर्जन से अधिक सीनियर छात्रों से पूछताछ

हमीरपुर,अरविंद-:डॉ.राधाकृष्णन राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल हमीरपुर में एमबीबीएस प्रथम वर्ष के एक छात्र के साथ कथित रैगिंग और मानसिक प्रताड़ना का मामला सामने आया है।इस मामले में एमबीबीएस द्वितीय वर्ष के आधा दर्जन से अधिक छात्र जांच के दायरे में हैं।शिकायत मिलने के बाद कॉलेज प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मामले की छानबीन...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.