/ Oct 17, 2026

विजिलेंस को सूचना के अधिकार से बाहर करने का निर्णय पारदर्शिता के खिलाफ : जयराम ठाकुर

धर्मशाला, 14 मार्च -:कांगड़ा प्रवास के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम  ठाकुर  ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा विजिलेंस और भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो को सूचना का अधिकार अधिनियम , 2005 के दायरे से बाहर करने का निर्णय लोकतांत्रिक व्यवस्था और पारदर्शिता की भावना के विपरीत है। उन्होंने कहा कि सरकारों को संविधान और कानून के अनुसार चलना चाहिए, लेकिन वर्तमान राज्य सरकार इन सिद्धांतों की अनदेखी कर रही है।
जयराम ठाकुर ने कहा कि सूचना के अधिकार कानून की धारा 24 के अनुसार केवल वही संस्थाएं इस कानून से बाहर हो सकती हैं जो खुफिया या सुरक्षा से जुड़ी संवेदनशील गतिविधियों से संबंधित हों। उन्होंने कहा कि विजिलेंस और भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो का मुख्य कार्य ही भ्रष्टाचार के मामलों की जांच करना है, इसलिए इसे इस कानून के दायरे से बाहर करना उचित नहीं है।नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि इतना महत्वपूर्ण निर्णय बिना विधानसभा में चर्चा और विधायी प्रक्रिया पूरी किए नहीं लिया जाना चाहिए। उनके अनुसार किसी भी एजेंसी को आरटीआई से बाहर करने के लिए विधिवत प्रस्ताव पारित कर अधिसूचना जारी करना आवश्यक होता है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस निर्णय से सरकार की कार्यप्रणाली पर प्रश्न खड़े हो रहे हैं और पारदर्शिता प्रभावित हो सकती है।उन्होंने यह भी कहा कि सरकार को स्पष्ट करना चाहिए कि विजिलेंस में ऐसी कौन-सी जांच चल रही है जिसे सार्वजनिक नहीं किया जा रहा। उनका कहना था कि जांच का उद्देश्य भ्रष्टाचार को उजागर करना और दोषियों को दंड दिलाना होता है, इसलिए इसे गोपनीय बनाने का औचित्य समझ से परे है।
इस दौरान जयराम ठाकुर ने वर्ष 2025 की प्राकृतिक आपदाओं के बाद केंद्र सरकार द्वारा प्रदेश को दी गई अतिरिक्त सहायता राशि के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र  मोदी  और केंद्रीय गृह मंत्री अमित  शाह  का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ₹288.39 करोड़ की यह सहायता प्रभावित क्षेत्रों के पुनर्वास और राहत कार्यों में सहायक सिद्ध होगी तथा राज्य सरकार को सुनिश्चित करना चाहिए कि यह राशि केवल आपदा प्रभावित लोगों की मदद के लिए ही उपयोग में लाई जाए।इसके अतिरिक्त धर्मशाला पहुंचे उपराष्ट्रपति  सी. पी . राधाकृष्णन  का स्वागत करते हुए जयराम ठाकुर ने कहा कि उनका हिमाचल प्रदेश दौरा प्रदेश के लिए सम्मान की बात है। उन्होंने केंद्रीय विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में भी भाग लिया और कहा कि उपराष्ट्रपति का मार्गदर्शन वहां अध्ययन कर रहे विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए प्रेरणादायक रहेगा।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

नए जिलों पर भाजपा के विरोध को लेकर सीएम मीडिया एडवाइजर का जवाब,बोले- रिपोर्ट के बाद ही होगा निर्णय

शिमला-:हिमाचल प्रदेश में नए जिलों के गठन का मुद्दा एक बार फिर राजनीतिक बहस का केंद्र बन गया है।प्रदेश सरकार की ओर से आयोग के गठन के बाद भाजपा नेताओं की प्रतिक्रियाओं पर मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने नए जिलों के गठन को लेकर जल्दबाजी...

भाई की सलामती के लिए मांगी थी मन्नत,अब 50 किलोमीटर दंडवत यात्रा कर मां चिंतपूर्णी के दरबार में निभा रहीं संकल्प

चिंतपूर्णी,विकास-:मां भगवती के प्रति अटूट श्रद्धा और विश्वास की एक भावुक कर देने वाली मिसाल सामने आई है।पंजाब के होशियारपुर जिले के चौहाल की रहने वाली अमनदीप अपने भाई के स्वस्थ होने पर मां चिंतपूर्णी के दरबार में शीश नवाने के लिए करीब 50 किलोमीटर की दंडवत यात्रा कर रही हैं।उनकी यह कठिन यात्रा आस्था,संकल्प...

चंबा आज भी पिछड़ेपन से जूझ क्यों रहा? पठानिया ने हर्ष महाजन से मांगा जवाब

चंबा-: चंबा के विकास और जिले के पिछड़ेपन को लेकर हिमाचल प्रदेश में राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन के चंबा के विकास को लेकर दिए गए बयानों पर विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कड़ा पलटवार किया है।उन्होंने महाजन के राजनीतिक सफर और पूर्व में सत्ता में रही उनकी भूमिका...

शिमला में फोरलेन टनल निर्माण के खिलाफ फूटा लोगों का गुस्सा, ढली में निकाली आक्रोश रैली

शिमला,संजू-:राजधानी शिमला में फोरलेन टनल निर्माण को लेकर स्थानीय लोगों का विरोध तेज हो गया है।टनल निर्माण के कारण मकानों में दरारें आने और रिहायशी इलाकों की सुरक्षा को लेकर चिंतित लोगों ने शुक्रवार को ढली टनल से आक्रोश रैली निकाली। टनल प्रभावित मंच के बैनर तले प्रदर्शन कर लोगों ने सरकार और प्रशासन के...

कांगड़ा बनेगा हिमाचल का पर्यटन केंद्र, नए जिलों पर आयोग की रिपोर्ट के बाद होगा फैसला: CM सुक्खू

राहुल चावला,धर्मशाला–:हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कांगड़ा जिले को पर्यटन के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने और धर्मशाला को बड़े आयोजनों के केंद्र के रूप में विकसित करने की प्रतिबद्धता दोहराई है।शुक्रवार को धर्मशाला पहुंचे मुख्यमंत्री ने पर्यटन विकास,होटल कारोबार,नए जिलों के गठन, स्वास्थ्य सेवाओं,शिक्षा और केंद्रीय विश्वविद्यालय से जुड़े विभिन्न मुद्दों...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.