लुधियाना में श्रद्धांजलि सभा बनी सर्व धर्म प्रार्थना सभा, विभिन्न धर्मों के प्रतिनिधियों ने की दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना

लुधियाना, 14 मार्च-:जागृति लहर डॉट कॉम न्यूज के मुख्य संपादक एवं पक्षी सेवा सोसाइटी (रजि.) के सीनियर उपप्रधान वरिष्ठ पत्रकार गौतम जालंधरी, एमडी बलराज खन्ना, सन्नी खन्ना और प्रीति नंदा की माता श्रीमती रमा खन्ना (पत्नी स्वर्गीय हर्ष खन्ना, बहू शहीद नरेंद्र खन्ना) की स्मृति में आयोजित श्री गरुड़ पुराण का भोग एवं श्रद्धांजलि समारोह उस समय सर्व धर्म प्रार्थना सभा में बदल गया, जब विभिन्न धर्मों के प्रतिनिधियों ने एक साथ मिलकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
इस अवसर पर जत्थेदार ज्ञानी रणजीत सिंह मस्कीन पटना साहिब, पंडित अजय वशिष्ठ, पंडित भरत जी तथा जामा मस्जिद से शाही इमाम मौलाना मुहम्मद उस्मान रहमानी लुधियानवी ने संयुक्त रूप से प्रार्थना कर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।वक्ताओं ने कहा कि खन्ना परिवार अपने बुजुर्गों की स्मृति में समाज सेवा के कार्यों के साथ-साथ पत्रकारिता के माध्यम से भी पूरी ईमानदारी से देश सेवा में योगदान दे रहा है, जो समाज के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण है।इस अवसर पर विधायक चौधरी मदन लाल बग्गा, अशोक पराशर पप्पी, दलजीत ग्रेवाल भोला, पंजाब कांग्रेस प्रधान एवं सांसद अमरिंदर सिंह राजा वाडिंग, पंजाब महिला आयोग सदस्य अजिंदर कौर, मार्केट कमेटी लुधियाना के पूर्व चेयरमैन एवं पक्षी सेवा सोसाइटी के चेयरमैन दर्शन लाल बवेजा, अशोक थापर, विजय बवेजा, इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन तरसेम सिंह भिंडर, गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब के प्रधान प्रितपाल सिंह पाली, पूर्व मंत्री राकेश पांडे, भारत भूषण आशु, हीरा सिंह गाबडिया सहित अनेक सामाजिक, धार्मिक, राजनीतिक व पत्रकारिता जगत से जुड़े गणमान्य व्यक्तियों ने पहुंचकर शोक व्यक्त किया।
दर्शन लाल बवेजा और अशोक थापर ने बताया कि जालंधर बायपास चौक में पिछले दो वर्षों से शहीद नरेंद्र खन्ना की स्मृति में चल रही लंगर सेवा के लिए स्थापित रसोई का नामकरण भी उनकी स्मृति में किया जाएगा।सभा में उपस्थित सभी लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

अक्षय शर्मा ने जागरूक मतदान, शिक्षा और रोजगार पर दिया संदेश,

अमृतसर। भारतीय जनता पार्टी के हलका उत्तरी से नेता अक्षय शर्मा द्वारा “मेरा बूथ सबसे मजबूत” अभियान के तहत गांडा सिंह वाला और आसपास के इलाकों में एक प्रभावशाली बैठक का आयोजन किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में क्षेत्र के निवासी, युवा और बूथ कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अक्षय शर्मा ने अपने संबोधन में...

बंगाल में जल्द लागू हो सकती है आयुष्मान योजना.. केंद्रीय योजना से बनाई थी दूरी, ममता चला रही थीं ‘स्वास्थ्य साथी’ योजना

दिल्ली -:पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में सत्ता परिवर्तन के बाद राज्य में स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ा बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय अब पश्चिम बंगाल में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना लागू करने की तैयारी में जुट गया है।सूत्रों के मुताबिक, राज्य में नई सरकार के गठन के बाद यह...

हर संकट में राहत-हर पीड़ा में साथ : जरूरतमंदों की उम्मीद और मानव सेवा की ताकत हरियाणा रेडक्रास

हर संकट में राहत-हर पीड़ा में साथ : जरूरतमंदों की उम्मीद और मानव सेवा की ताकत हरियाणा रेडक्रास हरियाणा -:मानवता, निष्पक्षता, तटस्थता, स्वतंत्रता, स्वैच्छिक, एकता और सार्वभौमिकता के सात सूत्रीय सिंद्धात पर हरियाण शाखा भारतीय रेडक्रास सोसायटी जनसेवा में अग्रणी पंक्ति में खड़ी है। हरियाणा शाखा जनसेवा में महज आंकड़ों तक सीमित नहीं है, बल्कि...

पोरिवर्तन से असंतोष तक: तृणमूल कांग्रेस की गिरती पकड़ की कहानी

चंडीगढ़-:पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव  एक बार फिर यह संकेत दे गए कि राज्य की राजनीति में सत्ता परिवर्तन अक्सर सिर्फ सरकार बदलने तक सीमित नहीं रहता, बल्कि यह एक पूरे राजनीतिक दौर के अंत और नए अध्याय की शुरुआत का प्रतीक बन जाता है। वर्ष 1977 में वाम मोरचा का उभार और 2011 में ममता...

ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पर जयराम ठाकुर ने वीर जवानों को किया नमन, मंडी की बेटियों की उपलब्धि पर जताया गर्व

मंडी-: जयराम ठाकुर  ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की पहली वर्षगांठ के अवसर पर भारतीय सशस्त्र बलों के साहस, शौर्य और बलिदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। मंडी में जारी बयान में उन्होंने कहा कि यह अभियान भारत की सैन्य क्षमता, राष्ट्रीय संकल्प और मजबूत नेतृत्व का प्रतीक बन चुका है। उन्होंने कहा कि...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.