/ Oct 17, 2026

मुख्यमंत्री पर भ्रामक दावों का आरोप, विपक्ष ने विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव दिया

शिमला, 18 मार्च -: जयराम ठाकुर के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश विधानसभा में विपक्ष ने बजट सत्र के दौरान सरकार पर तीखा हमला बोला। विपक्ष ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर सदन के भीतर और बाहर भ्रामक एवं असत्य बयान देने का आरोप लगाते हुए विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया को नियम 75 के तहत विशेषाधिकार हनन का नोटिस सौंपा।
सत्र की शुरुआत से पहले ही विपक्ष ने जोरदार प्रदर्शन और नारेबाजी कर सरकार को घेरा। जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री जैसे संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति से पारदर्शिता की अपेक्षा होती है, लेकिन वर्तमान सरकार इस कसौटी पर खरी नहीं उतर रही।
योजनाओं और आंकड़ों को लेकर उठाए सवाल
विपक्ष ने सरकार की कई योजनाओं पर सवाल खड़े किए, जिनमें प्रमुख रूप से महिलाओं को 1500 रुपये प्रतिमाह देने की योजना शामिल है। विपक्ष के अनुसार घोषित लाभार्थियों और खर्च के आंकड़ों में बड़ा अंतर है, जिससे योजना के क्रियान्वयन पर संदेह उत्पन्न होता है।
केंद्र की सहायता बनाम राज्य सरकार की  कार्यप्रणाली
विपक्ष ने केंद्र सरकार द्वारा दी गई आर्थिक मदद का हवाला देते हुए कहा कि हाल के वर्षों में हिमाचल को राजस्व घाटा अनुदान के तहत बड़ी राशि मिली है। इसके बावजूद राज्य सरकार अपनी कमियों का दोष अन्य पर डाल रही है।जयराम ठाकुर ने अपनी पूर्व सरकार की योजनाओं और वर्तमान सरकार की योजनाओं की तुलना करते हुए दावा किया कि:
पिछली सरकार में लाखों लोगों को लाभ मिला और बजट भी बड़ा थावर्तमान सरकार की योजनाओं का बजट और लाभार्थी संख्या अपेक्षाकृत कम है
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कई पुरानी योजनाओं के नाम बदलकर नई बताई जा रही हैं।
सरकार पर ‘प्रचार आधारित’ होने का आरोप
विपक्ष का कहना है कि वर्तमान सरकार ठोस नीतियों की बजाय प्रचार पर अधिक निर्भर है।जनमंच जैसी व्यवस्था को बंद करने और शिकायत निवारण प्रणाली कमजोर करने का भी आरोप लगाया गया।अब इस पूरे मामले में विधानसभा अध्यक्ष के निर्णय पर सभी की नजरें टिकी हैं, जो यह तय करेगा कि विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव पर आगे क्या कार्रवाई होगी।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

नए जिलों पर भाजपा के विरोध को लेकर सीएम मीडिया एडवाइजर का जवाब,बोले- रिपोर्ट के बाद ही होगा निर्णय

शिमला-:हिमाचल प्रदेश में नए जिलों के गठन का मुद्दा एक बार फिर राजनीतिक बहस का केंद्र बन गया है।प्रदेश सरकार की ओर से आयोग के गठन के बाद भाजपा नेताओं की प्रतिक्रियाओं पर मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने नए जिलों के गठन को लेकर जल्दबाजी...

भाई की सलामती के लिए मांगी थी मन्नत,अब 50 किलोमीटर दंडवत यात्रा कर मां चिंतपूर्णी के दरबार में निभा रहीं संकल्प

चिंतपूर्णी,विकास-:मां भगवती के प्रति अटूट श्रद्धा और विश्वास की एक भावुक कर देने वाली मिसाल सामने आई है।पंजाब के होशियारपुर जिले के चौहाल की रहने वाली अमनदीप अपने भाई के स्वस्थ होने पर मां चिंतपूर्णी के दरबार में शीश नवाने के लिए करीब 50 किलोमीटर की दंडवत यात्रा कर रही हैं।उनकी यह कठिन यात्रा आस्था,संकल्प...

चंबा आज भी पिछड़ेपन से जूझ क्यों रहा? पठानिया ने हर्ष महाजन से मांगा जवाब

चंबा-: चंबा के विकास और जिले के पिछड़ेपन को लेकर हिमाचल प्रदेश में राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन के चंबा के विकास को लेकर दिए गए बयानों पर विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कड़ा पलटवार किया है।उन्होंने महाजन के राजनीतिक सफर और पूर्व में सत्ता में रही उनकी भूमिका...

शिमला में फोरलेन टनल निर्माण के खिलाफ फूटा लोगों का गुस्सा, ढली में निकाली आक्रोश रैली

शिमला,संजू-:राजधानी शिमला में फोरलेन टनल निर्माण को लेकर स्थानीय लोगों का विरोध तेज हो गया है।टनल निर्माण के कारण मकानों में दरारें आने और रिहायशी इलाकों की सुरक्षा को लेकर चिंतित लोगों ने शुक्रवार को ढली टनल से आक्रोश रैली निकाली। टनल प्रभावित मंच के बैनर तले प्रदर्शन कर लोगों ने सरकार और प्रशासन के...

कांगड़ा बनेगा हिमाचल का पर्यटन केंद्र, नए जिलों पर आयोग की रिपोर्ट के बाद होगा फैसला: CM सुक्खू

राहुल चावला,धर्मशाला–:हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कांगड़ा जिले को पर्यटन के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने और धर्मशाला को बड़े आयोजनों के केंद्र के रूप में विकसित करने की प्रतिबद्धता दोहराई है।शुक्रवार को धर्मशाला पहुंचे मुख्यमंत्री ने पर्यटन विकास,होटल कारोबार,नए जिलों के गठन, स्वास्थ्य सेवाओं,शिक्षा और केंद्रीय विश्वविद्यालय से जुड़े विभिन्न मुद्दों...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.