मंडी में बारिश से आपदा जैसे हालातः हाईवे पर अचानक पहाड़ी से होने लगी पत्थरों की बरसात, जान बचाकार भागे लोग

मंडी, धर्मवीर -: बीते तीन दिनों से रूक रूक कर जारी बारिश के चलते चंडीगढ़ मनाली नेशनल हाईवे पर लैंडस्लाइड की घटनाएं शुरू हो गई हैं। मंडी में औट बनाला शनि मंदिर के पास का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पहाड़ी से मलबे सहित पत्थरों की बरसात हो रही है। इस वीडियों में सड़क पर खड़े लोग व वाहन चालक अपनी जान बचाने के लिए भागते हुए भी नजर आ रहे हैं।
बारिश के बीच पहाड़ी से बरस रहे पत्थरों का यह भयावह दृश्य हिमाचल में 2023 और 2025 के जख्मों को ताजा करता नजर आ रहा है। एएसपी मंडी अभिमन्यु वर्मा ने वीडियो की पुष्टि करते हुए यह घटना आज दोहपर बाद की है। घटना में किसी भी तरह का कोई नुक्सान नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि जिला में जारी मुसलाधार बारिश के चलते हाईवे पर पनारसा से लेकर दवाड़ा के बीच आज सुबह से जगह जगह लैंडस्लाइड़ की घटनाएं पेश आ सामने रही हैं। खतरे को भांपते हुए पुलिस ने वाहन चालकों की सुरक्षा की दृष्टि के मद्देनजर पहले ही हाईवे की पहाड़ी वाली लेन को बंद कर दिया है।उन्होंने हाईवे पर जगह-जगह हो रही लैंडस्लाइड के चलते वाहन चालकों से एनएच पर संभलकर चलने की अपील की है।

बता दें कि हिमाचल प्रदेश में पश्चिमी विक्षोप सक्रिय होने से मौसम के बदले मिजाज बाद जनता के लिए दश्वारियां भी शुरू हो गई है। इस बारिश का विपरीत असर अब मंडी जिला में भी देखने को मिल रहा है। मंडी में जारी बारिश और बर्फबारी के बाद जहां जिला में एक बार फिर ठिठुरन बढ़ गई हैं, वहीं इसका सीधा असर आम जिंदगी पर भी दिख रहा है। जिला की सड़कों की बात की जाएग तो बारिश और बर्फबारी 24 सड़कें ठप्प चली हुई हैं।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

डीजल की मार से डगमगाई प्राइवेट बस सेवा, किराया बढ़ाने की मांग तेज

अम्बाला -:लगातार बढ़ती डीजल कीमतों ने अब प्राइवेट और सहकारी बस संचालकों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। अंबाला सेंट्रल बस स्टैंड स्थित दी सहकारी परिवहन कल्याण समिति की बैठक में बस ऑपरेटरों ने सरकार से बस किराया बढ़ाने की मांग उठाई। संचालकों का कहना है कि खर्च लगातार बढ़ रहे हैं लेकिन किराए में बढ़ोतरी...

करनाल में युवक की संदिग्ध मौत पर बवाल, गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजनों ने शव लेने से किया इंकार

करनाल -:करनाल के इंद्री क्षेत्र में 22 वर्षीय युवक बॉबी का शव खेतों में मिलने के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया। युवक के शरीर और चेहरे पर चोटों के निशान मिलने से परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। मामले को लेकर समाज के लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जाहिर...

राजीव बिंदल के 75% जीत के दावे पर विक्रमादित्य का पलटवार, बोले- पंचायत चुनावों को ‘सेमीफाइनल’ बताना गलत

शिमला,संजू -:हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनावों के पहले चरण के बाद सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल द्वारा 75 प्रतिशत जीत का दावा किए जाने पर लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह  ने कड़ा पलटवार किया है। उन्होंने भाजपा के दावों को वास्तविकता से दूर बताते हुए कहा कि पंचायत...

नशा तस्करों पर शिमला पुलिस का बड़ा प्रहार, 1.13 करोड़ की अवैध संपत्ति जब्त

शिमला, संजू -: शिमला पुलिस  ने नशा तस्करों के खिलाफ व्यापक अभियान छेड़ते हुए सप्लाई और डिमांड नेटवर्क पर एक साथ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने वर्ष 2026 में अब तक एनडीपीएस एक्ट के तहत 134 मामले दर्ज किए हैं और 286 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि अब केवल...

डॉ राजीव बिंदल बोले…पंचायती राज चुनाव के प्रथम चरण में भाजपा समर्थित उम्मीदवारों की प्रचंड जीत

शिमला,संजू -:हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनावों के प्रथम चरण के नतीजों को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला है।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल  ने दावा किया कि प्रदेश की अधिकांश पंचायतों में भाजपा समर्थित उम्मीदवारों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की है। उन्होंने कहा कि यह परिणाम...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.