बिहार फाउंडेशन द्वारा बिहार दिवस पर होगा भव्य आयोजन

चंडीगढ़, 20 मार्च :  बिहार फाउंडेशन  (पंजाब एवं चंडीगढ़ चैप्टर) द्वारा  बिहार दिवस   के उपलक्ष्य में 22 मार्च 2026 (रविवार) सेक्टर 30-ए  स्थित बाबा माखन शाह लुबाना भवन, में एक भव्य समारोह का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में  एच. राजेश प्रसाद, आईएएस (मुख्य सचिव, चंडीगढ़) तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. सागर प्रीत हुड्डा, आईपीएस (डीजीपी, चंडीगढ़) उपस्थित रहेंगे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. रुपेश सिंह, चेयरमैन, बिहार फाउंडेशन (पंजाब एवं चंडीगढ़ चैप्टर) करेंगे।
इस अवसर पर बिहार की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करने हेतु रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें प्रसिद्ध बिहारी लोक गायक निखिल महादेव झा की प्रस्तुति तथा शंकरा लाइव म्यूजिक बैंड द्वारा लोक नृत्य शामिल होगा। साथ ही, समारोह में शहर के उत्कृष्ट बिहारी प्रतिभाओं को सम्मानित करने के लिए एक विशेष सम्मान समारोह (फेलिसिटेशन सेरेमनी) का भी आयोजन किया जाएगा।  अतिथियों के लिए पारंपरिक बिहारी व्यंजनों का लंच परोसा जाएगा।
कार्यक्रम की एक विशेष आकर्षण के रूप में विभिन्न पारंपरिक स्टॉल्स लगाए जाएंगे, जिनमें लिट्टी-चोखा, घुघनी, चूड़ा एवं कचौरी, नमकीन सेव, बुंदिया एवं लड्डू, चना सत्तू, मधुबनी पेंटिंग, भागलपुरी सिल्क एवं वस्त्र, गाजा, खाजा एवं खुर्मा, दाल बड़ी, पापड़ एवं तिलौरी, खोए की लाई (बरह) तथा रोस्टेड मखाना एवं भागलपुर कतरनी चूड़ा शामिल होंगे। इन स्टॉल्स के माध्यम से आगंतुक बिहार के पारंपरिक स्वाद, कला और शिल्प का एक ही स्थान पर अनुभव कर सकेंगे।
यह आयोजन बिहार की सांस्कृतिक धरोहर को बढ़ावा देने के साथ-साथ समाज के विभिन्न वर्गों को एक मंच पर जोड़ने का कार्य करेगा।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

सी टी यूनिवर्सिटी ने वन महोत्सव 2026 मनाया, वृक्षारोपण अभियान से पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

लुधियाना।सी टी यूनिवर्सिटी ने वन महोत्सव 2026 के अवसर पर भव्य वृक्षारोपण अभियान आयोजित कर पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया। माननीय प्रबंधन के दूरदर्शी नेतृत्व में फैकल्टी सदस्यों, कर्मचारियों एवं विश्वविद्यालय अधिकारियों ने परिसर में पौधारोपण किया और स्वच्छ, हरित एवं स्वस्थ भविष्य के निर्माण का सामूहिक संकल्प लिया।...

अंबाला पहुंचे केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया भव्य स्वागत

अम्बाला-:केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा रविवार को दिल्ली से शताब्दी एक्सप्रेस के जरिए अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन पहुंचे। उनके स्वागत के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी पहले से ही रेलवे स्टेशन पर मौजूद थे। सुबह करीब 10:20 बजे जैसे ही शताब्दी एक्सप्रेस...

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की कार्यप्रणाली पर भाजपा ने उठाए सवाल, उच्च स्तरीय जांच की मांग

शिमला,संजू-:भाजपा के मुख्य प्रवक्ता एवं विधायक राकेश जमवाल ने हिमाचल प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की कार्यप्रणाली को लेकर राज्य सरकार से उच्च स्तरीय और निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।उनका कहना है कि बोर्ड में प्रशासनिक निर्णयों, नियुक्तियों,उद्योगों को जारी किए जाने वाले कंसेंट (अनुमतियों) तथा अपीलीय व्यवस्था को लेकर कई गंभीर सवाल सामने...

चंबा-तीसा मुख्य मार्ग पर पंगोला नाले में फ्लैश फ्लड, 55 पंचायतों का संपर्क प्रभावित, प्रशासन अलर्ट

चम्बा/मंजूर पठान-:हिमाचल प्रदेश में मानसून के सक्रिय होते ही भारी बारिश का असर अब जनजीवन पर साफ दिखाई देने लगा है।चंबा जिले के चुराह उपमंडल में चंबा-तीसा मुख्य मार्ग पर स्थित पंगोला नाले में अचानक आए फ्लैश फ्लड के कारण सड़क पूरी तरह बंद हो गई।मार्ग बंद होने से वाहनों की आवाजाही रोक दी गई...

हिमाचल में अगले एक सप्ताह तक जारी रहेगा बारिश का दौर , कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

शिमला संजू-:हिमाचल प्रदेश में मानसून लगातार सक्रिय बना हुआ है।अगले कई दिनों तक प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है।मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक शोभित कटियार ने बताया कि मानसून की दस्तक के बाद से प्रदेश के विभिन्न जिलों में रुक-रुक कर बारिश हो रही है और लगभग...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.