महंगाई को लेकर भाजपा पर निशाना, कुलविन्द्र कौर सैनी ने मांगा जनसमर्थन

अम्बाला, 1 मई — नगर निगम चुनाव के बीच कांग्रेस की मेयर प्रत्याशी कुलविन्द्र कौर सैनी ने भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए महंगाई को बड़ा मुद्दा बताया। अपने चुनावी जनसंपर्क अभियान के दौरान उन्होंने कहा कि जैसे ही पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव समाप्त हुए, उसके तुरंत बाद आम जनता पर महंगाई का बोझ बढ़ा दिया गया।
कुलविन्द्र कौर सैनी ने  आरोप लगाया कि कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में करीब एक हजार रुपये तक की बढ़ोतरी कर दी गई है, जिसका सीधा असर छोटे व्यापारियों, ढाबा संचालकों और चाय विक्रेताओं पर पड़ रहा है। उनके अनुसार, इस तरह के फैसलों से आम लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और कठिन हो गई है।कुलविन्द्र कौर सैनी ने कहा कि भाजपा की नीतियों से जनता निराश और परेशान है, जिसके चलते अब लोग बदलाव चाहते हैं। उन्होंने दावा किया कि नगर निगम चुनाव में उन्हें शहरवासियों का भरपूर समर्थन मिल रहा है और कांग्रेस मजबूती से जीत की ओर बढ़ रही है।जनसंपर्क अभियान के तहत उन्होंने अम्बाला शहर की प्रमुख जगहों जैसे कपड़ा मार्केट, कालका चौक और वार्ड 10 की रविदास बस्ती में लोगों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने लोगों से अपील की कि वे इस बार कांग्रेस को सेवा का अवसर दें।उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता राजनीति नहीं बल्कि जनसेवा है। पिछले वर्षों में लोगों ने मौजूदा सरकार के कामकाज को देख लिया है, इसलिए अब समय है कि शहर के विकास और जनता के हित में नया विकल्प चुना जाए।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

कुरुक्षेत्र के डॉक्टर की हत्या की साजिश नाकाम, करनाल STF ने काला राणा गैंग के 3 शार्प शूटर दबोचे

करनाल,18 जून-:करनाल एसटीएफ ने एक बड़ी आपराधिक साजिश का पर्दाफाश करते हुए कुख्यात काला राणा गैंग से जुड़े तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी कुरुक्षेत्र के एक डॉक्टर की हत्या की योजना बना रहे थे, लेकिन समय रहते की गई कार्रवाई से वारदात टल गई।एसटीएफ की टीम ने सबसे पहले मुख्य...

फरीदाबाद: सेक्टर-58 की प्लास्टिक निर्माण इकाई में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान

फरीदाबाद-:फरीदाबाद के सेक्टर-58 औद्योगिक क्षेत्र में गुरुवार दोपहर एक प्लास्टिक निर्माण फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगते ही पूरे परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और कर्मचारियों को तुरंत सुरक्षित बाहर निकाला गया।घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू...

संजौली मर्डर केस के बाद बढ़ी सुरक्षा, स्कूल में तैनात रहेंगे दो पुलिसकर्मी

शिमला,संजू -:शिमला के संजौली क्षेत्र में स्थित सरस्वती पैराडाइज इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के बाहर हुई हत्या की घटना के बाद अभिभावकों में बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। इस मामले को लेकर स्कूल प्रबंधन और पीटीए प्रतिनिधियों ने एसपी शिमला से मुलाकात कर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग उठाई। पुलिस प्रशासन...

अमेरिकी हमले में मारे गए हमीरपुर के कैडेट आदित्य शर्मा का पोस्टमार्टम, परिजनों ने शिप संचालन पर उठाए गंभीर सवाल

हमीरपुर,अरविंद-:हमीरपुर जिले के भालू गांव निवासी 23 वर्षीय मर्चेंट नेवी कैडेट आदित्य शर्मा,जिनकी अमेरिकी हमले में मौत हो गई थी,के पार्थिव शरीर का गुरुवार को डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल हमीरपुर में पोस्टमार्टम किया गया। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया दो चिकित्सकों की टीम की निगरानी में पूरी की गई। इस दौरान आदित्य के परिजन, प्रशासनिक...

मुख्यमंत्री ने जयराम ठाकुर पर साधा निशाना, बोले- पेपर लीक और SSC घोटाले के लिए भाजपा जिम्मेदार

धर्मशाला,राहुल चावला-:मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को धर्मशाला में सिटी बस डिपो एवं ई-चार्जिंग स्टेशन का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने तीन इंटर-सिटी बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना भी किया।मुख्यमंत्री ने स्वयं इलेक्ट्रिक बस में सवार होकर HRTC वर्कशॉप से सर्किट हाउस तक सफर किया और प्रदेश में हरित परिवहन को बढ़ावा...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.