डीजल की मार से डगमगाई प्राइवेट बस सेवा, किराया बढ़ाने की मांग तेज

अम्बाला -:लगातार बढ़ती डीजल कीमतों ने अब प्राइवेट और सहकारी बस संचालकों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। अंबाला सेंट्रल बस स्टैंड स्थित दी सहकारी परिवहन कल्याण समिति की बैठक में बस ऑपरेटरों ने सरकार से बस किराया बढ़ाने की मांग उठाई। संचालकों का कहना है कि खर्च लगातार बढ़ रहे हैं लेकिन किराए में बढ़ोतरी नहीं होने से बसों का संचालन घाटे का सौदा बनता जा रहा है।
देशभर में पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दामों का असर अब सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था पर साफ दिखाई देने लगा है। अंबाला जिले में सहकारी परिवहन समितियों की करीब 76 बसें विभिन्न रूटों पर संचालित हो रही हैं। इनमें अंबाला छावनी से नारायणगढ़, जगाधरी, पंचकूला और पिंजौर सहित कई रूट शामिल हैं।बस संचालकों का कहना है कि जब डीजल करीब 68 रुपये प्रति लीटर था, तब किराए में बढ़ोतरी की गई थी। लेकिन अब डीजल करीब 96 रुपये प्रति लीटर पहुंच चुका है, बावजूद इसके किराया पुराने स्तर पर ही बना हुआ है। इससे बस ऑपरेटरों पर आर्थिक दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है।समिति के प्रधान राम नाथ राणा ने बताया कि हरियाणा में बस किराया पड़ोसी राज्यों की तुलना में काफी कम है। उत्तर प्रदेश, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में प्रति किलोमीटर किराया हरियाणा से ज्यादा वसूला जा रहा है।बस संचालकों का कहना है कि डीजल, मेंटेनेंस, कर्मचारियों के वेतन और अन्य खर्चों में लगातार इजाफा हो रहा है। ऐसे में बिना किराया बढ़ाए बसों का संचालन करना मुश्किल होता जा रहा है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि बस किराए में जल्द बढ़ोतरी की जाए या फिर सहकारी समितियों को आर्थिक राहत दी जाए ताकि परिवहन व्यवस्था सुचारू रूप से चलती रहे।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

आगामी चुनावी तैयारियों में जुटी भाजपा शिमला, जिला बैठक में संगठन विस्तार और जनसंपर्क अभियान पर जोर

शिमला,संजू-भारतीय जनता पार्टी जिला शिमला की विशेष संगठनात्मक बैठक प्रदेश कार्यालय दीपकमल में जिला अध्यक्ष केशव चौहान की अध्यक्षता में आयोजित की गई।बैठक में आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों,संगठनात्मक गतिविधियों और चुनावी तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।इस अवसर पर जिला प्रभारी एवं पूर्व सांसद सुरेश चंदेल तथा पूर्व मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन...

मजदूरों और किसानों के अधिकारों पर चर्चा, सीटू ने आंदोलन का बिगुल फूंका

नाहन-:सीटू जिला सिरमौर कमेटी की बैठक रविवार को नाहन में कार्यकारी अध्यक्ष सुरजीत सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुई।बैठक में केंद्र और प्रदेश की मौजूदा आर्थिक एवं राजनीतिक परिस्थितियों पर चर्चा करते हुए मजदूरों,किसानों,खेत मजदूरों, कर्मचारियों,योजना कर्मियों तथा अन्य मेहनतकश वर्गों के अधिकारों की रक्षा के लिए आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया गया।बैठक को...

अभय चौटाला का सरकार पर हमला, बोले– ऐलनाबाद की अनदेखी से किसान और जनता परेशान

सिरसा-:सिरसा में इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष और ऐलनाबाद के पूर्व विधायक अभय सिंह चौटाला ने प्रदेश सरकार पर ऐलनाबाद क्षेत्र की उपेक्षा का आरोप लगाया।उन्होंने कहा कि इलाके में पेयजल संकट,सिंचाई के लिए पानी की कमी और किसानों को यूरिया खाद नहीं मिलने जैसी समस्याएं लगातार बनी हुई हैं।अभय चौटाला ने दावा किया कि विधानसभा...

अब घर बैठे मिलेगा बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध का विशेष प्रसाद, ऑनलाइन सेवा शुरू

हमीरपुर,अरविंद-:उत्तर भारत के प्रसिद्ध सिद्धपीठ बाबा बालक नाथ मंदिर,दियोटसिद्ध से जुड़े श्रद्धालुओं के लिए एक बड़ी सुविधा शुरू की गई है।अब देश और विदेश में रहने वाले भक्त मंदिर आए बिना भी बाबा का विशेष प्रसाद अपने घर मंगवा सकेंगे। मंदिर ट्रस्ट ने श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इंडिया पोस्ट के सहयोग...

विबी-जी रामजी योजना का लाभ उठाए सरकार, दुष्प्रचार छोड़ बेहतर क्रियान्वयन पर दे ध्यान: जयराम ठाकुर

मंडी-:पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि राज्य सरकार को विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका मिशन ग्रामीण (विबी-जी रामजी) योजना को लेकर भ्रम फैलाने के बजाय इसके प्रभावी क्रियान्वयन पर ध्यान देना चाहिए। उनका कहना है कि योजना के संबंध में सरकार द्वारा लगाए गए दिहाड़ी में कमी, अनुदान घटाने और प्रशासनिक...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.