/ Aug 30, 2026

भीषण गर्मी से बचने के लिए शिमला पहुंच रहे हजारों पर्यटक, शहर में बढ़ा ट्रैफिक दबाव

शिमला -: मैदानी इलाकों में लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध पहाड़ी पर्यटन स्थलों का रुख कर रहे हैं। खासकर राजधानी शिमला में पर्यटकों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है, जिसके कारण शहर में वाहनों का दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है। स्थिति यह है कि शहर की प्रमुख सड़कों पर आए दिन लंबा ट्रैफिक जाम लग रहा है और लोगों को घंटों तक परेशानी झेलनी पड़ रही है।
प्रशासन द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 दिनों के दौरान शिमला में करीब 6 लाख 31 हजार वाहन प्रवेश कर चुके हैं। इनमें से लगभग 70 हजार वाहन केवल पिछले 72 घंटों के भीतर शहर पहुंचे हैं। पर्यटन सीजन अभी पूरी तरह चरम पर नहीं पहुंचा है, लेकिन इसके बावजूद शिमला की सड़कें वाहनों से भर चुकी हैं। पुलिस और प्रशासन का कहना है कि आने वाले दिनों में पर्यटकों की संख्या और बढ़ सकती है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) अभिषेक ने जानकारी देते हुए बताया कि चंडीगढ़-कालका मार्ग के जरिए सबसे अधिक वाहन शिमला पहुंचे हैं। इसके अलावा कुल्लू, बिलासपुर और किन्नौर मार्गों से भी बड़ी संख्या में पर्यटक वाहनों का आगमन हुआ है। उन्होंने कहा कि अचानक बढ़े पर्यटक दबाव के कारण शहर की पुरानी पार्किंग समस्या और गंभीर हो गई है। कई स्थानों पर पार्किंग फुल होने के कारण वाहन सड़क किनारे खड़े किए जा रहे हैं, जिससे जाम की समस्या बढ़ रही है।पुलिस विभाग ने बढ़ते ट्रैफिक को नियंत्रित करने के लिए विशेष व्यवस्था लागू की है। पूरे शहर को पांच अलग-अलग जोनों में विभाजित किया गया है और प्रत्येक जोन की जिम्मेदारी एक राजपत्रित अधिकारी को सौंपी गई है। इसके अलावा यातायात प्रबंधन में सहायता के लिए स्वयंसेवकों की भी मदद ली जा रही है। जाम कम करने के उद्देश्य से पुलिस वैकल्पिक मार्गों का उपयोग कर रही है। ऊपरी शिमला की ओर जाने वाले वाहनों को शोगी-मेहली मार्ग से भेजा जा रहा है ताकि मुख्य सड़कों पर दबाव कम हो सके।अधिकारियों का कहना है कि जून महीने में पर्यटकों की संख्या और तेजी से बढ़ने की संभावना है। पंचायत चुनाव समाप्त होने के बाद 31 मई से अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया जाएगा। आमतौर पर हिमाचल प्रदेश में पर्यटन सीजन जून के पहले सप्ताह में चरम पर पहुंचता है, लेकिन इस वर्ष उत्तर और पश्चिम भारत में पड़ रही असामान्य गर्मी के कारण पर्यटकों की भीड़ समय से पहले ही पहाड़ों की ओर पहुंचने लगी है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

नशे के खिलाफ जंग लड़ रहे सरपंच पर ही लगे नशा फैलाने के आरोप, महापंचायत में ग्रामीणों ने दिया खुला समर्थन

यमुनानगर: जिले में नशे के खिलाफ चल रही मुहिम अब साढौरा विधानसभा क्षेत्र के बिजौली गांव में नया मोड़ ले चुकी है। गांव के सरपंच साजिद खान, जो लंबे समय से नशे के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं,उन पर ही नशा फैलाने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं। बताया जा रहा है कि नशा तस्करों...

पिंजौर के सूरजपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, चाचा-भतीजे की मौत

मोनिका रावत,पिंजौर:एचएमटी और सूरजपुर बीच हुए देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में चाचा-भतीजे की मौत हो गई। हादसा तेज रफ्तार गाड़ीवो के बाइक को टक्कर मारने के कारण हुआ। मृतकों की पहचान 22 वर्षीय जितेंद्र और 32 वर्षीय मुकेश के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, दोनों पेट्रोल डलवाकर बाइक पर अपने घर...

मन की बात में PM मोदी के संदेशों की अनिल विज ने की सराहना, बोले- त्योहारों में अपनाएं ‘लोकल फॉर वोकल’

अंबाला-:अंबाला में हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज और मंत्री कृष्ण लाल पवार ने कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुना। प्रधानमंत्री के संबोधन में नशामुक्ति, स्वच्छता, विज्ञान एवं तकनीक और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने जैसे मुद्दों पर दिए गए संदेशों की अनिल विज ने सराहना की। विज...

श्रावण अष्टमी मेले के बाद भी चिंतपूर्णी में आस्था का सैलाब, 25 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

चिंतपूर्णी,विकास-:प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता श्री चिंतपूर्णी के दरबार में श्रावण अष्टमी मेले के समापन के बाद भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। रविवार को सुबह से ही देश के विभिन्न हिस्सों से श्रद्धालु माता रानी के दर्शन के लिए चिंतपूर्णी पहुंचते रहे। देखते ही देखते मंदिर मार्ग पर श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं...

करनाल में मनोहर लाल का विपक्ष पर निशाना: बोले- राजनीति में संवाद जरूरी, लेकिन तथ्य और सच्चाई से समझौता नहीं

राकेश कुमार शर्मा | करनाल-:करनाल पहुंचे केंद्रीय ऊर्जा एवं आवासन और शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल ने रविवार को विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि लोकतंत्र में जनता और युवाओं के साथ संवाद बेहद जरूरी है,लेकिन यह संवाद तथ्य, सच्चाई और जनहित पर आधारित होना चाहिए। उन्होंने राहुल गांधी के युवाओं के साथ...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.