अम्बाला -:अंबाला शहर में मुख्यमंत्री नायब सैनी की मौजूदगी में नगर निगम की नवनिर्वाचित मेयर अक्षिता सैनी और सभी वार्डों से चुने गए पार्षदों ने शपथ ग्रहण की। इस मौके पर पूर्व मंत्री असीम गोयल, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली समेत बीजेपी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। समारोह के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
शपथ ग्रहण समारोह के बाद मेयर अक्षिता सैनी नगर निगम कार्यालय पहुंचीं, जहां DMC और AMC ने गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत किया। इस दौरान पूर्व मंत्री असीम गोयल ने मेयर अक्षिता सैनी को औपचारिक रूप से कुर्सी संभालवाई।मेयर अक्षिता सैनी ने कहा कि वे पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ शहर के विकास के लिए काम करेंगी और जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास करेंगी।वहीं पूर्व मंत्री असीम गोयल ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में अंबाला में तेजी से विकास कार्य करवाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि जनता ने भाजपा पर जो भरोसा जताया है, उसी विश्वास के अनुरूप शहर के विकास को नई दिशा दी जाएगी। उन्होंने मेयर और सभी पार्षदों को जीत और शपथ ग्रहण की बधाई भी दी।
