अंबाला में गैस रिसाव से भीषण धमाका, रसोई की दीवार गिरी; युवक गंभीर रूप से झुलसा

अंबाला-:हरियाणा के अंबाला जिले के साहा क्षेत्र स्थित रेलवे स्टेशन केसरी के पास शनिवार दोपहर एक घर में गैस रिसाव के कारण हुए जोरदार धमाके से इलाके में हड़कंप मच गया।हादसा उस समय हुआ जब घर में मौजूद युवक खाना गर्म करने के लिए गैस जलाने पहुंचा।गैस रिसाव के चलते रसोई में पहले से गैस भर चुकी थी और आग लगाते ही सिलेंडर के पाइप में तेज धमाका हो गया।विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि रसोई की पक्की दीवार ढह गई,दरवाजे क्षतिग्रस्त हो गए और युवक गंभीर रूप से झुलस गया।घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत डायल-112 पुलिस को सूचना दी।पुलिस और एंबुलेंस की टीम ने ग्रामीणों की मदद से घायल युवक को अंबाला नागरिक अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए चंडीगढ़ के सेक्टर-32 स्थित सरकारी अस्पताल रेफर कर दिया,जहां उसका उपचार जारी है।

जानकारी के अनुसार,घायल युवक की पहचान रेलवे स्टेशन केसरी निवासी दीपक कुमार के रूप में हुई है।दीपक दोपहर के समय खाना खाने के लिए घर आया था। शुरुआती जानकारी के मुताबिक रसोई में पहले से गैस लीक हो रही थी,जिससे पूरा कमरा गैस से भर गया था।जैसे ही उसने गैस जलाने का प्रयास किया, जोरदार विस्फोट हो गया और वह आग की चपेट में आ गया।घायल के पिता पवन सिंह ने बताया कि हादसे के समय घर में केवल वे और उनका बेटा मौजूद थे।दीपक की मां दवाई लेने के लिए डॉक्टर के पास गई हुई थीं।उन्होंने बताया कि धमाका इतना तेज था कि घर का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। उनकी शारीरिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण वह बेटे की तुरंत मदद नहीं कर सके। आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया और पुलिस को सूचना दी।पड़ोस में रहने वाली पूनम ने बताया कि धमाके की आवाज काफी दूर तक सुनाई दी। तेज धमाके से लोग घबराकर अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए। जब वह मौके पर पहुंचीं तो देखा कि रसोई और बरामदे में गैस की तेज गंध फैली हुई थी।घर के दरवाजे टूट चुके थे और युवक गंभीर रूप से झुलस चुका था। इसके बाद डायल-112 पर सूचना दी गई,जिसके बाद एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल ले जाया गया।घटना के बाद पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है।शुरुआती जांच में गैस रिसाव को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है।अधिकारी यह पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं कि गैस रिसाव किस कारण हुआ और सुरक्षा में कहीं कोई लापरवाही तो नहीं बरती गई। फिलहाल घायल युवक का इलाज जारी है और पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

शिक्षा विभाग की उपलब्धियां ही भाजपा के आरोपों का जवाब, आर्थिक मुद्दों पर भी केंद्र को घेरा: रोहित ठाकुर

शिमला,संजू-:शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर द्वारा उनके इस्तीफे की मांग पर पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा बिना किसी ठोस आधार के विवाद खड़ा करने की कोशिश कर रही है।उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग का प्रदर्शन और पिछले साढ़े तीन वर्षों में हुए कार्य ही सभी आरोपों का सबसे प्रभावी जवाब...

जींद से मिलेगी देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन, अनिल विज बोले—स्वच्छ ऊर्जा की दिशा में बड़ा कदम

जींद-:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 जुलाई को हरियाणा के जींद से देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे।इस अवसर को लेकर हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि देश ऊर्जा के नए विकल्पों की ओर तेजी से बढ़ रहा है।उन्होंने कहा कि तेल और कोयले जैसे पारंपरिक ऊर्जा स्रोत सीमित हैं,इसलिए भविष्य...

शिमला के पांच मंदिर ट्रस्टों की वेबसाइटें इसी माह होंगी लॉन्च, श्रद्धालुओं को मिलेंगी ऑनलाइन सुविधाएं

शिमला,संजू -:जिला शिमला के पांच प्रमुख मंदिर ट्रस्टों को डिजिटल प्लेटफॉर्म से जोड़ने की दिशा में प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।इस संबंध में उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में वेबसाइट निर्माण कार्य की प्रगति का आकलन किया गया।उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों और तकनीकी एजेंसी को निर्देश दिए कि सभी...

राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर हिमाचल में कांग्रेस का प्रदेशव्यापी प्रदर्शन, निष्पक्ष जांच की मांग

शिमला/ऊना/हमीरपुर/सोलन/बिलासपुर:अयोध्या के श्रीराम मंदिर में श्रद्धालुओं के चढ़ावे से जुड़ी कथित अनियमितताओं के मुद्दे को लेकर मंगलवार को हिमाचल प्रदेश के विभिन्न जिलों में कांग्रेस ने प्रदेशव्यापी विरोध प्रदर्शन किए।शिमला,ऊना,हमीरपुर,सोलन और बिलासपुर में जिला कांग्रेस इकाइयों ने विरोध मार्च,रोष रैलियां और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित कर मामले की निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच की मांग उठाई।कांग्रेस नेताओं...

अंबाला में गैस रिसाव से भीषण धमाका, रसोई की दीवार गिरी; युवक गंभीर रूप से झुलसा

अंबाला-:हरियाणा के अंबाला जिले के साहा क्षेत्र स्थित रेलवे स्टेशन केसरी के पास शनिवार दोपहर एक घर में गैस रिसाव के कारण हुए जोरदार धमाके से इलाके में हड़कंप मच गया।हादसा उस समय हुआ जब घर में मौजूद युवक खाना गर्म करने के लिए गैस जलाने पहुंचा।गैस रिसाव के चलते रसोई में पहले से गैस...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.