/ Oct 27, 2026

सफाई कर्मचारियों की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करने के लिए ठोस नीति बने: वीरेश शांडिल्य

अंबाला-:विश्व हिन्दू तख्त एवं ब्राह्मण महापंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य ने कहा कि देश के सफाई कर्मचारी समाज की सबसे महत्वपूर्ण सेवाओं में से एक का निर्वहन करते हैं,इसलिए उनकी सुरक्षा,सम्मान और सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करना केंद्र और राज्य सरकारों की प्राथमिक जिम्मेदारी होनी चाहिए।

पत्रकारों से बातचीत के दौरान शांडिल्य ने कहा कि हाल ही में स्वच्छता अभियान के दौरान जनप्रतिनिधियों ने दस्ताने और मास्क पहनकर सफाई की,जबकि उनके साथ कार्य कर रहे कई सफाई कर्मचारियों के पास आवश्यक सुरक्षा उपकरण उपलब्ध नहीं थे। उन्होंने कहा कि यह स्थिति दर्शाती है कि सफाई कर्मचारियों के लिए सुरक्षा मानकों को प्रभावी ढंग से लागू किए जाने की आवश्यकता है।उन्होंने कहा कि यदि किसी क्षेत्र में सफाई कर्मचारी एक दिन भी कार्य न करें तो आम जनजीवन प्रभावित हो जाता है।इसके बावजूद उनकी कार्य परिस्थितियों,स्वास्थ्य और सुरक्षा को लेकर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया जाता।उनका कहना था कि स्वच्छता अभियान तभी सार्थक होगा,जब सफाई कर्मचारियों को सुरक्षित कार्य वातावरण और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।वीरेश शांडिल्य ने केंद्र और राज्य सरकारों से मांग की कि सफाई कर्मचारियों को आधुनिक सुरक्षा किट,नियमित स्वास्थ्य जांच, चिकित्सा सुविधाएं,सामाजिक सुरक्षा, स्थायी रोजगार तथा पेंशन जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने कहा कि सीवर या सीवरेज में किसी भी कर्मचारी को उतारने से पहले सभी आवश्यक सुरक्षा उपकरण और मानकों का पालन अनिवार्य किया जाए।
उन्होंने यह भी मांग की कि प्रत्येक सफाई कर्मचारी के लिए कम से कम 10 लाख रुपये का बीमा कवर उपलब्ध कराया जाए, ताकि किसी दुर्घटना की स्थिति में उनके परिवार को आर्थिक सुरक्षा मिल सके। शांडिल्य ने कहा कि देश को स्वच्छ रखने में सफाई कर्मचारियों का योगदान अतुलनीय है और उनके सम्मान व सुरक्षा के लिए ठोस एवं प्रभावी नीति बनाई जानी चाहिए।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

प्राकृतिक खेती से संवर रही किशोर कुमार की तकदीर, पांच बीघा जमीन से हर सीजन 80 हजार की कमाई

बिलासपुर,सुभाष-:खेती की बढ़ती लागत और जंगली जानवरों से फसलों को होने वाले नुकसान के कारण कई किसान कृषि से दूरी बना रहे हैं।वहीं,ग्राम पंचायत कुठेड़ा मरहाणा के गांव कुठेड़ा निवासी किशोर कुमार ने अपनी मेहनत और नई सोच से खेती को आमदनी का बेहतर जरिया बनाने की मिसाल पेश की है।उन्होंने रासायनिक खाद का इस्तेमाल...

धर्मशाला में पैराग्लाइडिंग के दौरान बड़ा हादसा, विदेशी पर्यटक की गई जान

राहुल चावला,धर्मशाला-:हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में पैराग्लाइडिंग के दौरान हुए हादसे में बुल्गारिया के एक पर्यटक की मौत हो गई,जबकि उसके साथ उड़ान भर रहा दूसरा विदेशी नागरिक सुरक्षित बचा लिया गया।हादसा 25 अक्टूबर को खनियारा के राइजिंग स्टार पीक के पास हुआ।प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक,तेज हवाओं को हादसे की संभावित वजह माना जा रहा...

वाल्मीकि जयंती पर CM सुक्खू का बड़ा ऐलान, पात्र परिवारों को घर बनाने के लिए मिलेंगे 3 लाख रुपये

शिमला: महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर राजधानी शिमला के कृष्णानगर में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस दौरान समर्थकों ने मुख्यमंत्री को 65 किलो लड्डुओं से तोलकर उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने वाल्मीकि मंदिर में चांदी का मुकुट चढ़ाया और शीश...

कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान पर भाजपा का हल्ला बोल, शिमला में प्रदर्शन के दौरान पुलिस से तीखी नोकझोंक

शिमला-:कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिवंगत पिता को लेकर दिए गए कथित आपत्तिजनक बयान के विरोध में भाजपा ने मोर्चा खोल दिया है। देशभर में कांग्रेस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में शिमला में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने उपायुक्त कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। राज्यसभा...

हिमाचल में कांग्रेस सरकार के खिलाफ जयराम ठाकुर का हमला, बोले- भाजपा सत्ता में आई तो बहाल होंगे बंद संस्थान

शिमला/रामपुर-:हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने रामपुर विधानसभा क्षेत्र के नोगली में आयोजित पंचायती राज संस्थाओं के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के सम्मान समारोह और कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार के कुप्रबंधन के कारण प्रदेश में विकास कार्य ठप पड़े हैं...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.